Nagar Nigam, Karnal

Nagar Nigam, Karnal Official Page of Municipal Corporation, Karnal

The Karnal Municipal Corporation (KMC) plans to develop a waste-to-wonder park with an aim to making people aware of the...
01/01/2023

The Karnal Municipal Corporation (KMC) plans to develop a waste-to-wonder park with an aim to making people aware of the reuse of waste. A corner of Karna Park in the city has been earmarked for this project, where various sculptures made from recycled waste will be put up. This step is being initiated keeping in mind the Swachh Survekshan-2023 as the Union Ministry of Housing and Urban Affairs has allocated marks for waste management. The survey will give priority to the principle of 3Rs-reduce, recycle and reuse. a corner in Karna Park has been earmarked to develop waste- to-wonder park, where we will put up some sculptures made from recycled waste. The boundary wall of this corner will also be built with used tyres. Benches, wall, toilet, plant pots, and other things will be made by using used tyres," said Ajay Singh Tomer, Commissioner, Karnal Municipal Corporation (KMC). This step will not only help in making people aware of better use of waste, but also help in improving the ranking in the Swachh Survekshan 2023.

स्वच्छता को ओर असरदार बनाने के लिए नगर निगम की नई पहल, उप निगमायुक्त अरूण भार्गव के काँसेप्ट स्वच्छता चौपाल पर अटल पार्क...
01/01/2023

स्वच्छता को ओर असरदार बनाने के लिए नगर निगम की नई पहल, उप निगमायुक्त अरूण भार्गव के काँसेप्ट स्वच्छता चौपाल पर अटल पार्क में गेट टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन।
अलग-अलग केटेगरी में बेस्ट सफाई कर्मचारियों को शाल व लोई देकर किया सम्मानित।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को धार देने के लिए सुझावों पर किया विचार-विमर्श।
कार्यक्रम में गुरू नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुती।
करनाल 1 दिसंबर, स्वच्छता को ओर अधिक असरदार बनाने के लिए नगर निगम की ओर से बुधवार सांय शहर के अटल पार्क स्थित ओपन एयर थिएटर में स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम से एक नई शुरूआत की गई। उपनिगमायुक्त अरूण भार्गव ने इस काँसेप्ट को लेकर उसे मूर्तरूप दिया। वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी के साथ-साथ 3 वार्डों के पार्षद मेघा भंडारी, मुकेश अरोड़ा व वीर विक्रम कुमार तथा वार्ड-6 के पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिरसी की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रही, जबकि निगम के स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक ऊषा रानी, मनदीप सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह, सुपरवाईजर के अतिरिक्त सैंकड़ों सफाई कर्मचारियों ने शिरकत की। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को धार देने के लिए सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई और फिर उप निगमायुक्त अरूण भार्गव ने उपस्थित सभी का स्वागत कर स्वच्छता चौपाल क्या है, इस बारे विस्तार से तकरीर की। उन्होंने बताया कि वास्तव में स्वच्छता अपने-आप में एक व्यापक शब्द है और इसका क्षेत्र भी वृहद है। भौतिकी के इस युग में विकास के साथ-साथ प्रदूषण में भी काफी इजाफा हुआ। इसे देखते स्वच्छता का महत्व ओर भी बढ़ जाता है और अब यह अंतरराष्ट्रीय महत्व का विषय बन गया है। इसमें ओर अधिक बेहतर तरीके से काम करने के लिए गेट टूगेदर यानि मिल-बैठकर इस पर मंथन करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है, ताकि स्वच्छता से जुड़े सभी हितधारक अपनी समस्याएं और उनके निराकरण के सुझाव दे सकें, ताकि स्वच्छता के कार्य को ओर गतिशील बनाया जा सके।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी हितधारकों का आह्वान किया कि वे इसे अपनी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा समझें और अन्य कार्यों के साथ-साथ इसके लिए भी अवश्य रूप से समय निकालें। उन्होंने एकत्रित सफाई कर्मचारियों को मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता की निरंतरता बनाए रखने में उनका सहयोग सर्वोपरी है और उन्हें सम्मान की दृष्टि से एक प्रशंसनीय नागरिक की दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तो एक शुरूआत है, हर महीने स्वच्छता चौपाल कर इस पर मंथन किया जाता रहेगा, ताकि इसे नई परिभाषा देकर जन-जन का कार्यक्रम बनाया जा सके।
इसके पश्चात कार्यक्रम में शहर के गुरू नानक खालसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लोक गीतों से उपस्थित सभी का मनोरंजन किया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत, खुले में शौच मुक्त और गंदगी से तौबा करना, थीम पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। नाटिका में भाग ले रहे छात्र-छात्रा कलाकारों ने विषय-वस्तु का बखूबी चित्रण कर इसे अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने संदेश दिया कि खुले में शौच और गंदगी को फैंखना तो अब पुराने दिनो की बात हो गई है, मुनष्य अब 21वीं सदी में जी रहा है। गंदगी से होने वाले नुकसान को वह भली-भांति समझने लगा है। यह बात दीगर है कि वे गंदगी वे गंदगी के अभिशाप को मिटाने के लिए अपना कितना योगदान देता है, इसे उस पर स्वयं चिंतन करने की आवश्यकता है। हमे अपने परिवेश को किस तरह से स्वच्छ बनाना है, यह बात हमें विकसित देशों के तौर-तरीकों से सीखनी चाहिए। लघु नाटिका में भाग ले रहे अंकुश व उनके ग्रुप को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दिपांशु, हरजोत, तमन्ना, देव, स्नेहा, केशव, रतनजोत व जसप्रीत को भी गीत, गिद्दा व नृत्य की शानदार प्रस्तुती देने पर भी सम्मानित किया गया। वार्ड- 8, 9 व 10 से आए सफाई कर्मचारियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी बनाकर नृत्य से समां बांध दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद स्वच्छ भारत मिशन और कचरा प्रबंधन विषयों पर एक प्रश्रोत्तरी का आयोजन किया गया, सही उत्तर देने वाले सफाई कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किए गए। शहर की सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, इस विषय को लेकर पार्षद/जन प्रतिनिधियों के साथ काफी देर तक विचार-विमर्श किया गया। सफाई को बाधित करने वाले कौन-कौन से कारण हैं और समस्या कहां-कहां आती हैं, इस पर भी खुलकर विचार लिए गए। डीएमसी अरूण भार्गव ने सभी को सुनकर आश्वासन दिया कि जो भी कमियां हैं, उन पर गौर कर उसका समाधान किया जाएगा।
डोर टू डोर कचरा एकत्र करने, परिवहन प्रबंधन और सफाई करते समय स्वयं की सुरक्षा कैसे करनी चाहिए, इन विषयों पर निगम के ट्रीगर मास्टर गुरदेव ने सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर समझाया। उन्होंने बताया कि सफाई के साथ-साथ स्वयं की रक्षा भी जरूरी है, ताकि बीमारियों से बचे रहें।
कार्यक्रम में बेस्ट महिला सफाई कर्मचारियों का मान-सम्मान बढ़ाने के मकसद से उन्हें एक-एक गर्म शाल भेंट की गई। दूसरी ओर अच्छा कार्य करने वाले पुरूष सफाई कर्मचारियों को भी एक-एक लोई भेंट कर सम्मानित किया गया। बता दें कि वार्ड- 8, 9 व 10 में सफाई कर्मचारियों को तीन केटेगरी के आधार पर बांटा गया था। इनमें मुख्य सडक़ों की सफाई, डोर टू डोर कचरा एकत्रीकरण और प्रत्येक वार्ड के तीन भाग बनाए गए, शामिल थे। इन केटेगरी में बेस्ट परफोर्मिंग करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
यह हुए सम्मानित-
रोड स्वीपिंग टीम से वार्ड-8 की रविता, बीरो, संबिता, अनु व अमन, वार्ड-9 के विकास, जोनी, जितेन्द्र, सुनील, नरेश व राजेश तथा वार्ड-10 से राकेश, सुनील, सोनू व अमर को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक स्वीपिंग टीम से वार्ड-8 की संतोष, शिमला, सांझा राम, राम कुमार तथा राजेश, वार्ड-9 से गीता, अजमेर, सीमा, सन्नी, राजन, महिन्द्रो, विक्रम, रीना, कर्मबीर, रमन, दीपक व राकेश और वार्ड-10 से राजेश, सुदेश, राणो, सुरेश, कीर्ती व नानक को सम्मानित किया गया।
बेस्ट टिप्पर केटेगरी से वार्ड-8 के रजत व देवेन्द्र, वार्ड-9 के महेन्द्र व नितिन तथा वार्ड-10 के सागर व कर्ण पाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम के सिटी टीम लीडर डॉ. प्रशांत त्योगी, ट्रीगर मास्टर तथा मोटीवेटर ने सक्रियता से सहयोग दिया तथा अंकित ने कुशल मंच-संचालन किया।

महात्मा गांधी चौक पार्क की केवीए डीएवी महिला कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने की साफ-सफाई, नगर निगम के अधीन स्वतंत्रता सेनानी...
01/01/2023

महात्मा गांधी चौक पार्क की केवीए डीएवी महिला कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने की साफ-सफाई, नगर निगम के अधीन स्वतंत्रता सेनानीयों के नाम पर मौजूद पार्कों/स्मारकों का रख-रखाव करेंगी शहर की एन.जी.ओ. व नागरिक समूह, पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता-अरूण भार्गव, उपनिगमायुक्त।

नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर मुख्य अभियंता की सेवा-निवृत्ति पार्टी को निगम ने बनाया स्वच्छ कार्यक्रम, कार...
01/01/2023

नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर मुख्य अभियंता की सेवा-निवृत्ति पार्टी को निगम ने बनाया स्वच्छ कार्यक्रम, कार्यक्रम पूरी तरह से रहा जीरो वेस्ट। SS 2023 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए नगम की गतिविधियां तेज, मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देशों के तहत किए जा रहे कार्य।

26/10/2022
डोर टू डोर सैग्रीगेशन को स्थायी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए नगर निगम का आत्म निर्भर वार्ड का प्रयोग हो रहा सफल, पहले वार्...
11/10/2022

डोर टू डोर सैग्रीगेशन को स्थायी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए नगर निगम का आत्म निर्भर वार्ड का प्रयोग हो रहा सफल, पहले वार्ड 9 को बनाया आत्म निर्भर, अब वार्ड 10 में आईईसी गतिविधियां जोर-शोर से जारी-अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।
वार्ड-10 को बांटा 3 जोन में, होम कम्पोस्टिंग करने के लिए किया जा रहा जागरूक।
करनाल 10 अक्तूबर, डोर टू डोर सैग्रीगेशन को स्थायी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए नगर निगम ने कई तौर-तरीके अपनाए, जागरूकता गतिविधियों को लेकर मोटीव ेटर और सक्षम युवाओं ने घर-घर जाकर हाऊस होल्ड को समझाया। यही नहीं सैग्रीगेशन के लिए शहर के करीब 80 हजार हाऊस होल्ड को नीले और हरे रंग के डस्टबिन भी बांटे गए थे। लेकिन इन सब में शत प्रतिशत रूप से सफलता हासिल करने के लिए निगम का आत्म निर्भर वार्ड बनाने का प्रयोग कारगर साबित हुआ है। इस तरह का प्रयोग सबसे पहले शहर के वार्ड-9 में किया गया, जो सफल रहा और अब वार्ड-10 को आत्म निर्भर बनाने के लिए आई.ई.सी. की गतिविधियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि निगम के डीएमसी अरूण भार्गव के नेतृत्व में सिटी टीम लीडर, ट्रीगर मास्टर, मोटीवेटर और 40 सक्षम युवाओं की टीम को वार्ड आत्म निर्भरता के काम में लगाया गया है, जो डोर टू डोर जाकर हाऊस होल्ड को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर टिप्परों अथवा रिक्शा-रेहड़ी में डालने के लिए समझा रहे हैं। सैक्टर-13, 13 एक्सटेंशन और हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, वार्ड-10 में आते हैं, यानि तीनो को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। इसमें हाऊस होल्ड की संख्या करीब 3700 है। निगम के मोटीवेटर को यह काम दिया गया है कि वे इस वार्ड के तीनो जोन में टिप्परों में डाले जाने वाले अलग-अलग कचरे की मॉनिटरिंग का कार्य करें, जबकि सक्षम युवाओं को घर-घर जाकर समझाने की ड्यूटी दी गई है। इस काम में वार्ड 10 के पार्षद को भी साथ लिया गया है। घर-घर से अलग-अलग कचरा उठाने की मॉनिटरिंग जीपीएस सिस्टम से की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के वेस्ट को अलग-अलग रखने के लिए प्रत्येक टिप्पर के 5 पार्ट बनाए गए हैं, इनमें हरा और नीला पार्ट पहले से हैं, जबकि लाल, पीला और काले रंग के डस्टबिन को टिप्पर के साथ लगाया गया है। टिप्पर के हरे पार्ट में गीला कचरा, नीले में सूखा, पीले डस्टबिन में बायोमेडिकल वेस्ट, काले डस्टबिन में ई वेस्ट तथा लाल में शीशा, नुकीली चीज जैसे घरेलू हानिकारक वेस्ट डाले जा रहे हैं।
कम्पोस्ट पिट बनाने के लिए हाऊस होल्ड को किया जा रहा जागरूक- निगमायुक्त ने बताया कि आईईसी गतिविधियों के तहत हाऊस होल्ड को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि वे प्रतिदिन घर से निकलने वाले गीले कचरे से घर में ही कम्पोस्ट पिट बनाएं। ऐसे कचरे को मटका विधि से, जमीन में गढ्ढा कर, बाल्टी अथवा ड्रम में डालकर कम्पोस्ट बनाएं। इसी से वार्ड आत्मनिर्भर बनेगा।
सफाई कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण- उन्होंने यह भी बताया कि समूचे शहर में साफ-सफाई करने के लिए इसे तीन जोन में बांटा गया है। अभी जोन-2 के सफाई कर्मचारियों को इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए पीपीपी किट, मास्क, ग्लोब्स, गम बूट और जैकेट पहनकर सफाई का कार्य करें।

जीपीएस से कूड़ा ढोने वाले टिप्परों की होगी मॉनिटरिंग, नगर निगम ने निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित किया कंट्...
11/10/2022

जीपीएस से कूड़ा ढोने वाले टिप्परों की होगी मॉनिटरिंग, नगर निगम ने निगरानी तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए स्थापित किया कंट्रोल रूम, सफाई शाखा के अधिकारी रखेंगे नजर - अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।
नगर निगम ने वार्ड-8, 9 व 10 में शुरू की व्यवस्था, दूसरे वार्डों में भी जल्द होगी शुरू, तय रूट प्लान के अनुसार चलेंगे टिप्पर-निगमायुक्त।
करनाल 10 अक्तूबर, वार्डों से गीले और सूखे कचरे की शत प्रतिशत सैग्रीगेशन सुनिश्चित बनाने के लिए नगर निगम ने अपने निगरानी तंत्र को ओर सुदृढ़ बना दिया है। इसे लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें रोजाना सफाई शाखा के दो अधिकारी बैठकर ड्यूटी देंगे और सिस्टम पर जीपीएस से कूड़ा ढोने वाले टिप्परों की मूवमेंट, उठान और समयावधि को चैक करेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को देर सांय सेनीटेशन शाखा के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग के दौरान दी। मीटिंग में अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार तथा उप निगमायुक्त अरूण भार्गव मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि कूड़ा एकत्रिकरण के दौरान कोई गली छोड़ देने, वाहन की ओवरस्पीड और किसी एक जगह पर अधिक समय बिताने जैसी लापरवाही के लिए कंट्रोल रूम में अलर्ट आएगा और उसे प्राप्त करने के बाद सेनीटेशन अधिकारी सम्बंधित टिप्पर चालक को अपनी ड्यूटी ठीक करने के लिए सूचना भेजेंगे।
निगमायुक्त ने आगे बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था शहर के वार्ड नम्बर-8, 9 व 10 में की गई है, इसके बाद अन्य वार्डों को भी इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वार्डों के रूट प्लान तैयार किए गए हैं, जिसके अनुसार ही टिप्पर गली-गली जाकर कूड़ा उठान का कार्य करेंगेे। इसके लिए सम्बंधित टिप्पर चालक व हैल्पर को ट्रैनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर की साफ-सफाई में डोर टू डोर कचरा कॉलैक्शन सबसे अहम है। इसे सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कदम उठाया गया है। इन उपायों से नागरिकों की शिकायतें भी नहीं मिलेंगी और इस काम में लगे सभी कर्मचारी अनुशाषन में रहकर अपनी-अपनी ड्यूटी करेंगे।
मीटिंग में उन्होंने सफाई ब्रांच से जुड़े अधिकारियों से कहा कि हर गली व हर घर से कूड़ा उठना चाहिए, कहीं से भी कोई शिकायत न मिले। यह भी सुनिश्चित रहे कि गीला और सूखा अलग-अलग कूड़ा लिया जाए। टिप्परों के पीछे पीला, लाल व काले रंग के बिन लगाए गए हैं, उनमें हानिकारक वेस्ट डाला जाए, वह सामान्य कूड़े में शामिल नहीं होना चाहिए। त्यौहारी सीजन को देखते उन्होंने सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में साफ-सफाई का माहौल बना रहना चाहिए। कोई भी दुकानदार यदि दुकान के आगे गंदगी फैलाता है, तो उसका चालान किया जाए। शहर में मौजूद सभी समुदायिक और सार्वजनिक शौचालय अच्छे से मेन्टेन रहें, कहीं पर भी गंदगी न दिखाई दे। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन है, इसमें दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के भी चालान करें। शहर में कहीं भी खुले में सी एंड डी वेस्ट पड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए, ऐसा पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति का चालान किया जाए।
मीटिंग में स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक, मनदीप कुमार, संदीप कुमार व ऊषा रानी, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार व गुलाब सिंह के अतिरिक्त सिटी टीम लीडर डॉ. प्रशांत त्यागी तथा ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह मौजूद रहे।

06/10/2022
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रमो में आग से सुरक्षा बनाए रखने के लिए नगर निगम की अग्निशमन गाडियां और स्टाफ रहेगा मुस्तैद,...
03/10/2022

विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रमो में आग से सुरक्षा बनाए रखने के लिए नगर निगम की अग्निशमन गाडियां और स्टाफ रहेगा मुस्तैद, आपातकालीन स्थिति में 101 व डायल 112 पर नागरिक दे सकते हैं सूचना-अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।
करनाल 3 अक्तूबर, विजयादशमी पर रावण और लंका दहन के दौरान नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर की ओर से अग्निशमन स्टाफ और सभी वाहनों को मुस्तैद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्यौहार के दृष्टिगत आगजनी जैसी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। यह व्यवस्था नगर निगम एरिया सहित सभी नगर पालिकाओं में बनी रहेगी।
निगमायुक्त ने बताया कि त्यौहारों के दृष्टिगत फायर सर्विस शाखा के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां एहतियात के तौर पर बंद कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि दशहरा, हिन्दू पौराणिक परम्परा का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका फतेह की थी। दशहरे पर शहरों में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक इकठ्ठा होते हैं। ऐसे में कहीं आगजनी की घटना न हो, इसके लिए अग्निशमन वाहनों व स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि करनाल में सैक्टर-4 स्थित दशहरा ग्राउण्ड में रावण दहन होगा और दशहरा मेला लगेगा। घरौंडा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में, असंध में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लडक़े) के मैदान में, इन्द्री में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में, तरावड़ी में शीशगंज गुरूद्वारा के समीप स्थित मैदान में तथा नीलोखेड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में दशहरा मेला प्रस्तावित है। इन जगहों पर रावण दहन होगा और इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए अग्निशमन शाखा की कुल 20 गाडिय़ां लगाई गई हैं, जिनमें बड़ी, मध्यम, छोटे वाहन, बाईक और रेस्क्यू गाड़ी शामिल हैं।
निगमायुक्त ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना होने पर नागरिक 101 तथा डायल 112 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव, मोहल्लों व कॉलोनियों में जहां भी रावण के पूतले जलाए जाएं, वहां नागरिक पानी और रेत से भरी बाल्टियों के इंतजाम रखें। पट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को ऐसे जगहों से दूर खड़ा करें।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की ओर से गतिविधियां जारी, नागरिक सहभागिता घटक को लेकर नियुक्त किए 2 ...
30/09/2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की ओर से गतिविधियां जारी, नागरिक सहभागिता घटक को लेकर नियुक्त किए 2 ब्रांड एम्बेसडर, स्वच्छता को लेकर व्यवहार में बदलाव पर रहेगा फोकस-उप निगमायुक्त अरूण भार्गव।
करनाल 30 सितंबर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर नगर निगम की ओर से गतिविधियां जारी हैं। इसे लेकर केन्द्रीय मंत्रालय की ओर से दिए गए घटकों पर काम किया जा रहा है। उप निगमायुक्त अरूण भार्गव ने शुक्रवार को बताया कि इसके नागरिक सहभागिता घटक में, 1 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों के लिए 2 ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने हैं। इसे लेकर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चालू स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर, करनाल नगर निगम की ओर 2 ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं, जो स्थानीय अलग-अलग पृष्ठभूमि से हैं। इनमें गुरू नानक खालसा कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह तथा अमृतधारा अस्पताल के डॉ. धु्रव गुप्ता शामिल हैं।
उप निगमायुक्त ने बताया कि ब्रांड एम्बेसडरमुख्यत: अर्बन लोकल बॉडी के अधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर एक्शन प्लान तैयार करेंगे। विभिन्न वार्डों में कम से कम दो मीटिंग नागरिकों के साथ होंगी, जिनमें उनके स्वच्छता को लेकर व्यवहार में बदलाव पर फोकस रहेगा। इसके अतिरिक्त घर से ही कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना, होम कम्पोस्टिंग, गूगल टॉयलेट लोकेटर, स्वच्छता एप, सामुदायिक व जन शौचालयों की फीडबैक तथा 3 आर (रिड्ïयूज़, रियूज़ व रिसाईकल) के सिद्घांतों को बढ़ावा देकर उदहारण पेश करेंगे। जन जागरूकता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा चलाई गई गतिविधियों में ब्रांड एंबेसडर अहम योगदान देंगे और जन समूह को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील कर कहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि केन्द्र सरकार की ओर से हर साल शहरों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयासों से भरा एक कदम है। जन भागीदारी का एक पहलू यह है कि नागरिक अपने शहर से जुड़ें अर्थात कोई भी ऐसा कार्य न करे, जिससे शहर की स्वच्छता व सफाई बाधित हो, बल्कि हर गृहणी घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करके दे, कचरे को सडक़ पर न फैंका जाए और प्लास्टिक वेस्ट तथा पॉलीथियान के प्रयोग से तोबा कर लेना अच्छा रहेगा।
फोटो कैप्शन:- 1. उप निगमायुक्त अरूण भार्गव, प्रोफेसर डॉ. बीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए।
2. डॉ. धु्रव गुप्ता।

शहर के कूड़ा बीनने वाले अब कहलाएंगे सफाई मित्र, नगर निगम ने दिया सम्मान, सैक्टर-9 स्थित सामुदायिक केन्द्र में महापौर रेन...
29/09/2022

शहर के कूड़ा बीनने वाले अब कहलाएंगे सफाई मित्र, नगर निगम ने दिया सम्मान, सैक्टर-9 स्थित सामुदायिक केन्द्र में महापौर रेनू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में 200 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल के डॉक्टरों ने की जांच, नगर निगम ने रैग पीकर्स को दिया सम्मानपूर्वक लंच और वितरित किए पहचान पत्र।
करनाल 29 सितंबर, शहर के कूड़ा बीनने वाले अब सफाई मित्र कहलाएंगे। गुरूवार को सैक्टर-9 स्थित सामुदायिक केन्द्र में नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 200 रैग पीकर्स को यह सम्मान दिया गया। महापौर रेनू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल ने सहयोग दिया, जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी रैग पीकर्स के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें बी.पी. व शुगर लेवल चैक करने के साथ-साथ ई.सी.जी. तक की गई। अस्थि रोग विशेषज्ञ के अतिरिक्त महिला रोग विशेषज्ञ ने भी महिला रैग पीकर्स के स्वास्थ्य की जांच की। बड़े लेवल के ऐसे प्रोग्राम में पहली बार रैग पीकर्स की ट्रेनिंग, उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा किट प्रदान करना तथा उनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां रखी गई थी। यही नहीं नगर निगम की ओर से सभी रैग पीकर्स को आदरपूर्वक लंच दिया गया। उपहार के तौर पर एक-एक टिफिन भी दिया गया, सभी को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।
ट्रेनिंग सैशन में रैग पीकर्स यानि सफाई मित्रों को कूड़े-कचरे का पृथ्थीकरण कर उसमें से हानिकारक पदार्थों को किस तरह से अलग-अलग करना है, इसका प्रशिक्षण दिया गया और बताया गया कि हरा, नीला, पीला, काला व लाल रंग के डस्टबिन में कौन सा वेस्ट डाला जाना है। यह भी जानकारी दी गई कि गम बूट और ग्लोव्स डालकर ही कूड़े-कचरे में से प्लास्टिक और अन्य तरह के वेस्ट बीनने चाहिएं, इससे स्वयं की सुरक्षा बनी रहती है। उन्हें बताया गया कि वे कूड़ा बीन कर न केवल अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं, बल्कि नगर निगम के लिए भी एक बड़े सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब उनकी पहचान सफाई मित्र की होगी और वे आई कार्ड से अपने कार्य को सम्मानजनक तरीके से कर सकेंगे।
कार्यक्रम की मुख्यतिथि महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उन्हें स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित करके अति गर्व महसूस हो रहा है। यह समाज का मेहनतकश वर्ग है और स्वाभिमान से अपनी जिंदगी जीते हैं। उन्होंने बताया कि आजादी से पहले फ्रीडम मूवमेंट में इस वर्ग ने अंग्रेज हकूमत की बगावत की थी। इसके लिए उन पर क्रिमिनल एक्ट लागू हो गया था, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करने में रैग पीकर्स सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के सफाई मित्रों के लिए प्रधानमंत्री की ओर से कई योजनाएं बनाई गई हैं, जिन्हें हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने क्रियान्वित किया है। इनमें सफाई करने वालों के आयुषमान कार्ड, पीएमएवाई, उज्जवला योजना व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का लाभ देने के साथ-साथ उन्हें वेस्ट मैनेजमेंट के कार्य में एम.आर.एफ. से जोडक़र उनकी आय में वृद्धि की जा रही है। मेयर ने सफाई मित्रों से कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके।
संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भट्ट आबिद अमीन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि मेडिकल जगत और निकाय विभाग का रिश्ता पुराने जमाने से हैं। चौदहवीं सदी में जब यूरोप में प्लेग फैलने से लाखो लोगों की मौत हो गई थी, तो उस समय इसका कारण खोजने पर मालूम हुआ कि वेस्ट का निस्तारण न होने से चूहों की संख्या बढ़ी और उनसे प्लेग की बीमारी फैली। इसके बाद मेडिकल बोर्ड और निकाय विभाग ने मिलकर कार्य किया और वेस्ट का सैग्रीगेशन और उचित तरीके से निस्तारण करना शुरू किया। उन्होंने नगर निगम की मांग पर आश्वासन दिया कि संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल में नगर निगम कर्मचारियों व सफाई मित्रों के लिए भविष्य में फ्री ओपीडी की जाएगी।
कार्यक्रम में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, गुरू नानक खालसा कॉलेज तथा डीएवी महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर निगम की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी, वार्ड 9 के पार्षद मुकेश अरोड़ा, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, उप निगमायुक्त अरूण भार्गव, स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी तथा सिग्नस अस्पताल के भिन्न-भिन्न चिकित्सक भी मौजूद रहे।

नगर निगम ने बदमाश व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, कुंजपुरा रोड स्थित अनाधिकृत 5 तारा फार्म हाऊस पर चला ...
21/09/2022

नगर निगम ने बदमाश व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, कुंजपुरा रोड स्थित अनाधिकृत 5 तारा फार्म हाऊस पर चला नगर निगम का बुलडोजर, पार्टी हाल, कमरे व स्वीमिंग पूल को किया ध्वस्त- अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त।
निगमायुक्त की चेतावनी- अनाधिकृत निर्माण पर नगर निगम की नजर, भविष्य में भी कार्रवाई रहेगी जारी।
करनाल 21 सितंबर, नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के आदेश पर निगम के डैमोलिशन दस्ते ने बुधवार को कुंजपुरा रोड, बुढाखेड़ा स्थित अनाधिकृत रूप से बनाए गए 5 तारा फार्म हाऊस पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि कथित फार्म हाऊस में पार्टी हाल, कमरे, रसोई, शौचालय तथा स्वीमिंग पूल बनाया गया था, जिसमें देर रात तक कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीना, नाच-गाना, मस्ती करना और डीजे बजाने जैसी गतिविधियां की जाती थी। इसे लेकर आस-पास के नागरिकों की ओर से नगर निगम को शिकायतें मिल रही थी, निगम प्रशासन ने इसे गम्भीरता से लिया और अनाधिकृत निर्माण को गिराने की योजना बनाई। इसके तहत डीटीपी आर.एस. बाठ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया और पुलिस बल साथ लेकर फार्म हाऊस को डैमोलिश कर दिया गया। फार्म हाऊस में रह रहे व्यक्तियों द्वारा विरोध करने पर उनकी एक न चली और कुछ ही घण्टों में फार्म हाऊस में बने निर्माण को तहस-नहस कर दिया गया।
नगर निगम के डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाऊस एक बड़ा पार्टी आल, करीब 3 कमरे, रसोई, शौचालय सहित स्वीमिंग पूल को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त फार्म हाऊस का करीब 1500 वर्ग गज में अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया था। अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की भी शिकायतें आ रही थी। इसे लेकर नगर निगम की ओर से फार्म हाऊस को 7 दिन का नोटिस दिया गया। नोटिस की अनुपालना न करने पर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।
निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि शहर में चल रहे अनाधिकृत निर्माण पर नगर निगम नजर रखे हुए है, जिन पर निश्चित रूप से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि शहर में नगर निगम की बिना अनुमति लिए किसी तरह का निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। कोई भी व्यक्ति मकान या दुकान निर्माण करना चाहे, तो पहले उसके लिए नक्शा पास करवाए और फिर निर्माण शुरू करें, ताकि व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Address

Karnal
132001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+911842254220

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam, Karnal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Nigam, Karnal:

Share