31/10/2023
गांव खरल के कन्या महाविद्यालय में प्रयास संस्था जींद द्वारा आयोजित ड्रग के खिलाफ महासम्मेलन में खापो व लगभग दो दर्जन गांवो के सरपंचों व हजारो को तादाद मे युवाओं व गणमान्य लोगों ने एकजुटता दर्शाते हुए अपने क्षेत्र से ड्रग्स की बुराई का खात्मा करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री श्रीकांत जाधव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हिसार मंडल ने कहा यह देश हमारा है, इसकी समस्याओ को ठीक हमने करना है । अपनी समस्याओ से निजात पाने के लिए हमें किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए । कहां जिंदगी बहुत छोटी है कल का इंतजार नहीं करना आज से ही इस दिशा में अपने-अपने स्तर पर कार्य में लगा होगा।
उन्होंने ड्रग्स की बढ़ती समस्या पर बोलते हुए कहा कि इस समस्या के निदान के लिए आप स्वयं व अपने घर परिवार को बचा कर रख ले, बाकी काम आप पुलिस पर छोड़ दें । उन्होंने अपना सम्पर्क सूत्र 8814011000, 9050891508, लोगो को नोट करवाते हुए कहा, हमारे बहादुर सैनिक बॉर्डर पर माइनस टेंपरेचर में सेवा कर रहे है, आप कम से कम गलत कार्य करने वालों की सूचना उक्त नम्बर पर देकर समाज, राष्ट्र की सेवा कर सकते है।
उन्होंने कहा युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी निधि है अगर हमारे युवा शक्ति ही नशे की तरफ जाएगी तो समाज खोखला हो जाएगा । इस समस्या को हल्के में नहीं लेना, आज से हमें इस समस्या को खत्म करने के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य शुरू करना है । उन्होंने युवा शक्ति से धाकड़ बनने का आह्वान किया।