20/09/2012
बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ के साथ हुआ भंडारा
करहल (मैनपुरी): कस्बे के मंदिर बाला जी पर दंडी स्वामी रामेश्वरानंद के सानिध्य एवं संत जानकी महाराज की मौजूदगी में श्रीराम कथा के विराम के दूसरे दिन बुधवार को सबेरे 9 बजे से लेकर अपरान्ह 2 बजे राम चरित मानस की चौपाइयों एवं संस्कृत श्लोक के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ कर्ता सरवेंद्र कुमार शुक्ल, मंदिर के महंत राम चंद्र, दिनेश कुमार शुक्ल आदि ने पवित्र अग्नि में हवन सामग्री की आहूति दी। इस मौके पर सरवेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि हवन में डाली गई सामग्री से पर्यावरण शुद्व होता है।
हमारे महा पुरुष वैद्य तो हवन यज्ञ में बीमारों को बैठाकर ठीक किया करते थे।
उन्होंने कहा कि इससे निकलने वाले धुएं तथा हवन कुंड से चारों दिशाओं में फैलती सुगंध से पर्यावरण का प्रदूषण भी दूर होता है।
उन्होंने कहा कि वेदों में बताई गयी सारी प्रक्रिया वैज्ञानिक दृष्टि से आधुनिक कसौटी पर खरी उतरी है। हमारे ऋषियों को विज्ञान का ज्ञान था। इसी दिन शाम के समय मंदिर की ओर से ब्रहम भोज भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने सम्मलित होकर प्रसाद को ग्रहण किया। हवन में वातावरण काफी भक्तिमय हो गया।