Jaswant Singh Gurjar

Jaswant Singh Gurjar There is only one dream in these eyes...! We have to fight every evil for change...!

30/05/2026

#अंधविश्वास और #जूझार प्रथा के खिलाफ #मानवीय सोच की मिसाल

समाज सुधारक #मनसुख जी गुर्जर ने अंधविश्वास और जूझार प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध हमेशा तर्क, जागरूकता और सामाजिक चेतना का मार्ग अपनाया। जब भी किसी धार्मिक या सामाजिक परंपरा के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास हुआ, उन्होंने पंडितों और समाज के प्रबुद्ध लोगों को समझाया कि धर्म का उद्देश्य मानव कल्याण है, न कि भय और अंधविश्वास फैलाना।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि #शिक्षा, विज्ञान और विवेक के युग में समाज को ऐसी परंपराओं से ऊपर उठना होगा जो लोगों के विकास में बाधक बनती हैं। सच्ची श्रद्धा वही है जो इंसान को जागरूक, संवेदनशील और प्रगतिशील बनाए।

आज भी उनका संदेश प्रासंगिक है—"आस्था रखो, लेकिन अंधविश्वास नहीं; परंपरा निभाओ, लेकिन विवेक के साथ।"

Mansukh Gurjar Asind Mansukh Singh Gurjar
#समाज_सुधार #मनसुख_जी_गुर्जर #अंधविश्वास_मुक्त_समाज #सामाजिक_जागरूकता #गुर्जर_समाज #आसींद #आसीन्द

 #प्रशासन भसड फैलाने की  #कोशिश ना करे  #सेना के वीर योद्धा, गुर्जर समाज के  #मसीहा कर्नल  #बैंसला साहब और अपने समाज के ...
30/05/2026

#प्रशासन भसड फैलाने की #कोशिश ना करे
#सेना के वीर योद्धा, गुर्जर समाज के #मसीहा कर्नल #बैंसला साहब और अपने समाज के #हक और अधिकारों के लिए अपनी जान #न्योछावर करने वाले #वीर शहीदों की #मूर्ति ही तो लगा रहें हैं इसमें ऐसा क्या गलत कर दिया समाज नें जो #सरकार और प्रशासन हमारे साथ ऐसा #वर्ताव कर रहें जैसे हम कोई #मोहम्मद_अली_जिन्ना की मूर्ति लगा रहे हों ।
#सरकार और प्रशासन हमारी #आस्था और हमारी #भावनाओ के साथ खेलने की #कोशिश ना करे । #प्रशासन ये भली भांति समझ ले कि समाज #कर्नल साहब और शहीदों के लिए अपनी #जान भी देने को तैयार है मगर #कदम पीछे हटा लेगा ये #सोचना भी मत ।


जब-जब देश और प्रदेश में पेपर लीक होते हैं, तब-तब युवाओं का भरोसा टूटता है।सवाल सिर्फ भर्ती का नहीं, बल्कि लाखों मेहनती य...
27/05/2026

जब-जब देश और प्रदेश में पेपर लीक होते हैं, तब-तब युवाओं का भरोसा टूटता है।
सवाल सिर्फ भर्ती का नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य का है।

आज हालात ऐसे बन गए हैं कि जनता कई नेताओं और सरकारों से उम्मीद छोड़ती नजर आ रही है।
शायद इसी वजह से लोग अब एक साफ छवि, जवाबदेही और युवाओं की आवाज़ उठाने वाले नेतृत्व की तलाश में हैं… इसलिए “पायलट सरकार” की मांग लगातार मजबूत हो रही है।

युवा अब भाषण नहीं, ईमानदार व्यवस्था और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। ✊🏻

27/05/2026

पाँचना बाँध पर अपने हक़ और पानी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे गुर्जर समाज के किसानों को “नक्सलवादी” कहना केवल एक बयान नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान का अपमान है।

ऐसी भाषा रामकेश मीणा की बिगड़ती मानसिकता और संकीर्ण राजनीतिक सोच को दर्शाती है। जो किसान अपनी जमीन, पानी और भविष्य बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें बदनाम करने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी।

गुर्जर समाज हर संघर्ष का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना जानता है।
समय आने पर जनता ही अहंकार और झूठी राजनीति का मकूल जवाब देगी। ✊🏻
#पाँचना_बाँध #किसान_एकता #गुर्जर_समाज
#पांचना_बांध_से_39_गांवों_में_पानी_दो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राजस्थान एवं दिल्ली के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित ...
27/05/2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राजस्थान एवं दिल्ली के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होकर संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष जी और नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi जी द्वारा शुरू किए गए ‘संगठन सृजन अभियान’ का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना है, ताकि पार्टी का संदेश और विचारधारा जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सके।

इस प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हुए सभी जिलाध्यक्षों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। साथ ही, आशा करता हूँ कि खरगे जी और राहुल जी के नेतृत्व में जनता के बीच जाकर पार्टी के संदेश को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

📍पुष्कर Sachin Pilot

आज पुष्कर में चल रहे जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी का सानिध्य...
27/05/2026

आज पुष्कर में चल रहे जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
Sachin Pilot

26/05/2026

राजस्थान पंचायत-निकाय, छात्रसंघ चुनाव नहीं कराने को लेकर सचिन पायलट जी ने सरकार को घेरा ,

इतने साल हो गए चुनाव नहीं करा रहे,,, हाई कोर्ट लगातार सरकार को लताड़ रहा है' की चुनाव कराओ!

और कानून कहता है बिना जनप्रतिनिधि के बजट नही मिलेगा! तो राजस्थान के 8 करोड़ लोगों सैकड़ों करोड़ों का नुक़सान हो रहा है.
ये डबल इंजन सरकार चुनाव नहीं करवा रही है बार बार चुनाव टाले जा रहे है. विकास रुक गया है।
Sachin Pilot

26/05/2026

नरेगा चलती थी गांवों में' आज कितना काम चल रहा है,

"ओ सरपंच साहब..कितने लोग काम कर रहे नरेगा में,?

विभाग मेरे पास था, जब कोविड लॉकडाउन चल रहा था ना तब एक दिन के 52, 53 लाख लोग मजदूरी लेते थे…

Sachin Pilot जी वि.स. टोंक के बरवास गांव में!

Address

Karauli
Karauli
322241

Telephone

+916350464544

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jaswant Singh Gurjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jaswant Singh Gurjar:

Share