Village Bhanar, Kapkot, Bageshwar, Uttarakhand.

Village Bhanar, Kapkot, Bageshwar, Uttarakhand. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Village Bhanar, Kapkot, Bageshwar, Uttarakhand., Palace, Kapkote.

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बिलौना गांव में एक विशाल खेत है, जिसे "सास-बहु का खेत" कहा जाता है। इस नाम के पीछे एक मार्...
17/05/2025

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बिलौना गांव में एक विशाल खेत है, जिसे "सास-बहु का खेत" कहा जाता है। इस नाम के पीछे एक मार्मिक लोक कथा छुपी है।

आषाढ़ के महीने में एक बूढ़ी सास और उसकी बहु खेत की गुड़ाई कर रही थीं। गांव की इज्जत बचाने के लिए सास ने जिद की कि आज ही पूरा काम खत्म करना है। बहु ने मना किया, लेकिन सास के आग्रह पर वह मान गई। दोनों ने भोजन खेत में एक जगह रख दिया और तय किया कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, तब तक खाएंगे नहीं।

तेज धूप, थकावट और भूख के बावजूद वे निरंतर काम करती रहीं। शाम को जैसे ही खेत पूरा हुआ और वे खाने की छपरी तक पहुंचीं, दोनों वहीं थककर गिर गईं और दम तोड़ दिया।

इस त्याग और मेहनत की कहानी के कारण आज भी वह खेत "सास बहु का खेत" कहलाता है।

11/02/2025

वीडियो कपकोट विधानसभा के सीमांत गांव राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिरवा बिनौला कापड़ी, तहसील कपकोट, जिला बागेश्वर (उत्तराखंड) की है जहाँ पर अध्यापक शराब पी कर विद्यालय में आए है !
शिक्षक या शराबी ? शिक्षा का सम्मान कब होगा?
विद्यालय वह स्थान होता है जहाँ भविष्य की नींव रखी जाती है, लेकिन जब शिक्षक ही अपने कर्तव्यों को भूल जाएँ, तो उस भविष्य का क्या होगा ?
हमारे समाज में कुछ शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आते हैं, जिससे न केवल शिक्षा की गरिमा धूमिल होती है, बल्कि बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
वैसे इनमें से एक शिक्षक दण्ड के रूप में यहाँ स्थान्तरित किया गया था। क्या हमारे दानपुर के विद्यालय में ऐसे शराबी शिक्षकों के द्वारा हमारे दानपुर के भविष्य का निर्माण होगा ?

पहले और अब पूर्ण भव्यता के साथ श्री काल भैरव मंदिर बागेश्वर।
22/11/2024

पहले और अब पूर्ण भव्यता के साथ श्री काल भैरव मंदिर बागेश्वर।

🚩🚩जय श्री श्री १००८ बजैण देवता की जय 🚩🚩शिखर भनार त्रियोदसी मेला 13 नवंबर नवंबर को संपन्न होगा ! 13 नवंबर 2024 को श्री श्...
06/11/2024

🚩🚩जय श्री श्री १००८ बजैण देवता की जय 🚩🚩
शिखर भनार त्रियोदसी मेला 13 नवंबर नवंबर को संपन्न होगा !
13 नवंबर 2024 को श्री श्री १००८ बजैण देवता मंदिर (सुमालगांव) भनार में आयोजित होगा भव्य मेले का आयोजन होगा !
आप सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है 🚩🚩🚩🚩

बागेश्वर के श्री इन्द्र सिंह धामी द्वारा बनाया गया चीड़ के बगेट से गागर। धामी जी की कलाकारी को सलाम।
25/09/2024

बागेश्वर के श्री इन्द्र सिंह धामी द्वारा बनाया गया चीड़ के बगेट से गागर।
धामी जी की कलाकारी को सलाम।

14/09/2024

सैपाल बूबू ( हब्ज्यू बूबू) 🙏 कोरंगा वंश के पितृ देव 🌼

19/07/2024

ग्राम पंचायत भनार निवासी हम सबके प्रिय और कई दशकों से सामाजिक कार्यक्रमों में आनंद बढ़ाने वाले श्री दौलती बूबू जी का आकस्मिक निधन हो गया है और उनकी यादें केवल चिर स्मृतियों में रह गई हैं, भगवान दिवंगत श्री दौलती बूबू की आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
🕉️ शांति: शांति: शांति :💐💐🙏

16/07/2024

उत्तराखंड के बागेश्वर में सुंदरढुङ्गा ग्लेशियर पर 5,000 मीटर (16,500 फीट) की ऊंचाई पर एक स्वयंभू बाबा ने चुपचाप सरकारी जमीन पर अनधिकृत मंदिर / खुद के रहने के लिए कॉटेज बना दिया।
उसे अक्सर वहां पवित्र देवी कुण्ड में स्नान करते देखा जा सकता है। यह अपमान है। वह पवित्र देवी कुण्ड में स्नान करते पकड़ा गया, जब पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने इस संवेदनशील विषय की लिखित शिकायत जिला अधिकारी बागेश्वर से की उसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अब अनाधिकृत निर्माण की जांच शुरू की है।

Address

Kapkote

Telephone

+919456104926

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Village Bhanar, Kapkot, Bageshwar, Uttarakhand. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category