Sahkarita Shangh Kanwan

Sahkarita Shangh Kanwan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sahkarita Shangh Kanwan, Government Organization, Bus Stand Kanwan, Kanun.

अभिभूत है सहकारिता संघ कानवन,आपके इस स्नेह और         विश्वास कि...।आज हमारी  #जिला_सहकारी_बैंक_धार की  #शाखा_कानवन ओर  ...
16/10/2022

अभिभूत है सहकारिता संघ कानवन,आपके इस स्नेह और विश्वास कि...।

आज हमारी #जिला_सहकारी_बैंक_धार की #शाखा_कानवन ओर #सेवा_सहकारी_संस्था_कानवन को जिले में सर्वश्रेष्ठ कार्य के रूप में जिले तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है ,जिला सहकारी बैंक धार (म.प्र.)महाप्रबंधक आदरणीय श्री धनवाल जी साहब एवं परमानंद जी गडरिया उपायुक्त सहकारिता धार द्वारा सम्मानित किया है, यह सम्मान हमारे हजारों-हजार किसानों के धैर्य और किसानों का हम पर विश्वास का ही प्रतिफल है,जिससे हम शिखर पर स्थापित हुए है,
हम लोगो ने हमेशा से हमारे किसानों में अंतिम पंती में बैठे किसान भाइयों तक हमारी सेवा पहुँचाने का काम किया है,हमारा हमेशा से जिले से मिलने वाले हर काम को बहुत ही संजीदगी से उसे 100% पूर्ण करने का प्रयाश रहता है,
आपके इस स्नेह का Sahkarita Shangh Kanwan आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करता है।
आप को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
शाखा प्रबंधक
श्री OM Narendra Singh Sisodiya
संस्था प्रबंधक श्री @कैलाशचंद्र व्यास
शाखा कानवन और संस्था कानवन के कंप्यूटर ऑपरेटर Bhanvar Jat विनय गौतम

समस्त किसान भाईयो को इस प्रकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा रबी की पॉलिसी डाक-विभाग से प्राप्त होने वाली है या हो गयी है उक्...
04/03/2019

समस्त किसान भाईयो को इस प्रकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा रबी की पॉलिसी डाक-विभाग से प्राप्त होने वाली है या हो गयी है उक्त पॉलिसी में आपका नाम पता जमीन का रकबा(area) फसल का प्रकार,जिसका बीमा जिला सहकारी बैंक द्वारा किया गया है दर्ज है इसे आप अपने पास रखे,समय आने पर काम आ सकती है ! इसमें दर्ज बीमित रकम आपकी सम्पूर्ण फसल की कुल राशि है,यह आपको नही मिलेगी यदि आपकी फसल में किसी प्रकार का नुकसान होता है तो,जो प्रतिशत राजस्व विभाग सर्वे में बीमा कंपनी को भेजेगा वही रकम आपको प्राप्त होगी.....

10/08/2018

मुख्यमंत्री भावान्तर योजना
समस्त किसानों को सूचित किया जाता है की मुख्यमंत्री भावांतर योजना में किसानों का पंजीयन दिनांक 10/08/2018 से शुरू किया जा रहा है अतः समस्त किसानों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने ग्राम के पास के केंद्र पर पहुंचकर पंजीयन करवाएं
निम्न फसलो का पंजीयन किया जायेगा जिसमे कपास,सोयाबीन मुंग उड़द तुवर मक्का रामतिल आदि फसलो का पंजीयन किया जायेगा

इस वर्ष फसलो का पंजियन पूर्णतः बायोमेट्रिक सिस्टम से किया जायेगा अतः समस्त किसानो से निवेदन हे की अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लेवे साथ ही किसान का मोबाईल नंबर होना आवश्यक हे तथा अपना मोबाईल पंजीयन केंद्र पर लाना अनिवार्य हे

किसानो को इस वर्ष पंजीयन में 2 बेंको में खाता नंबर होना अनिवार्य होगा जिसमें
1 जिला सहकारी बैंक
2 कमर्शियल बैंक दोनों अनिवार्य होंगे
अतः जिस किसी किसान के पास 2 बेंको के खाता नंबर नहीं हे वो जल्द ही खुलवा लेवे

पंजीयन में लगने वाले समस्त दस्तावेज
1 आधार कार्ड
2 बैंक पासबुक
3 ऋण पुस्तिका पावती
4 किसान का मोबाईल नंबर
5 समग्र आई डी
पंजीयन दिनांक 10/08/2018 से 11/09/2018 तक समस्त पंजीयन केंद्र पर

आप से निवेदन हे की आप अपनी फसल का पंजीयन समय सीमा में अवश्य करवाय🙏

24/01/2018
विजय सिंह विनय गौतम Bhanvar
29/11/2017

विजय सिंह विनय गौतम Bhanvar

जानें क्या है भावांतर भुगतान योजना व इसकी पंजीयन प्रक्रिया11 अक्तूबर तक कराएं योजना के लिए पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन  भो...
14/09/2017

जानें क्या है भावांतर भुगतान योजना व इसकी पंजीयन प्रक्रिया

11 अक्तूबर तक कराएं योजना के लिए पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन

भोपाल,राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य प्रदान करने की दिशा में पायलट आधार पर खरीफ 2017 के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू की गई है। इस योजना में अंतर की राशि किसान के बैंक खाते में जमा की जावेगी। आरएमएल किसानों द्वारा अक्सर ये पूछा जा रहा था कि इस के लिए पंजीयन कैसे किया जाए, तो समाचार के अंत में हमने उस प्रक्रिया का वर्णन भी किया है।

इस योजना के तहत अधिसूचित कृषि मण्डी समितियों के प्रांगण में विक्रय करने हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा घोषित मण्डियों की मॉडल विक्रय दर के अन्तर की राशि को किसानों के खाते में स्थानांतरित किया जाएगा।

इस योजना के अन्तर्गत किसानों की खरीफ फसलो का पंजीयन 11 सितम्बर से 11 अक्टूबर 2017 तक पोर्टल पर निःशुल्क कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत किसानों को मोबाईल पर पंजीयन क्रमांक की सूचना प्रदान की जावेगी।

ये फसलें होंगी शामिल:

इस योजना के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसान प्राथमिक कृषि सहकारी समिति जो गेहूं, धान आदि के लिए उपार्जन का पंजीयन करती थी। उसके द्वारा पोर्टल पर पंजीयन तिल, मूंग, उड़द, तुअर, ज्वार, बाजरा आदि का कराया जावेगा। भावांतर भुगतान योजना के अन्तर्गत भुगतान एजेंसी म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या.नियुक्त की गई है। किसानों को यह सुविधा गेहूं ई उपार्जन केन्द्रो पर उपलब्ध कराई जावेगी।

योजना का लाभ विगत वर्षो की फसल कटाई प्रयोग पर आधारित औसत उत्पादन के आधार पर उत्पादन की सीमा तक ही देय होगा। इस योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष जिला कलेक्टर होगा।

कैसे करें आनलाइन आवेदन?

गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में भावांतर भुगतान योजना के पोर्टल http://www.mpeuparjan.nic.in का शुभारंभ किया। किसान इस पोर्टल पर लॉगिन करके निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

1.’खरीफ किसान पंजीयन 2017-18’ पर क्लिक करें-

2. इसके बाद खुलने वाले पेज पर बाईं ओर ‘धान एवं मोटा अनाज 2017-18 किसान पंजीयन आवेदन करे’ पर क्लिक करें- व उसके बाद दिये गए बाक्स में अपनी वंचित जानकारी दर्ज।

किसान पंजीयन के लिए आवश्यक निर्देश:

1.किसान अपना पंजीयन आधार नंबर एवं समग्र आई डी के आधार पर कर सकते है|

2.पंजीयन के लिए आधार अथवा समग्र आई डी का होना अनिवार्य है |

3.यदि किसान के पास समग्र आई डी उपलब्ध नहीं है, तो कृपया सदस्य आई-डी खोजे पर क्लिक करे -> सदस्य आई-डी खोजे

4.यदि किसान के पास आधार नं और समग्र आई डी दोनों उपलब्ध नहीं है, तो कृपया नजदीकी ग्राम पंचायत से संपर्क करें|

5.किसान अपनी परिवार समग्र आई डी से सदस्य समग्र आई डी खोज सकते है|

6.बैंक खाता क्रमांक पासबुक मे से देख कर सही प्रविष्ट करें|

7.यदि आधार नंबर लोड नहीं हो रहा हो तो समग्र आई डी से अपना पंजीयन करें|

8.पंजीयन के पश्चात् पावती प्रिंट करें तथा खरीदी के समय पावती ले जाना अनिवार्य है|

9.पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है|

10.ई-उपार्जन के अंतर्गत आने वाली फसलें(धान सादा,धान ग्रेड 'अ',ज्वार,बाजरा,जौ ) एवं

भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत आने वाली फसलें(सोयाबीन,मक्का,तिल,मूंगफली,रामतिल,मूंग,उडद,तुअर)|

15/01/2017
आज सेवा सहकारी संस्था मर्या.  #कानवन अपने संस्था के किसानों को साथ ले कर किसान सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला  #धार आये ज...
10/12/2016

आज सेवा सहकारी संस्था मर्या. #कानवन अपने संस्था के किसानों को साथ ले कर किसान सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला #धार आये जिसमे राष्ट्रिय कृषि बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ 2015 बीमा मुआवजा राशि का प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा...

30/09/2016
आ जा रेशमगारा को, धार जिले में वसूली में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई.......
30/09/2016

आ जा रेशमगारा को, धार जिले में वसूली में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई.......

Address

Bus Stand Kanwan
Kanun
454665

Opening Hours

Monday 10:30am - 4:30pm
Tuesday 10:30am - 4:30pm
Wednesday 10:30am - 4:30pm
Thursday 10:30am - 4:30pm
Friday 10:30am - 4:30pm
Saturday 9am - 4:30pm

Telephone

07295268338

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahkarita Shangh Kanwan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sahkarita Shangh Kanwan:

Share