04/09/2026
दिनांक 04.09.2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से इस्कॉन मंदिर, जे.के. मंदिर, गंगा बैराज ,यश कोठारी चौराहा, सिंहपुर चौराहा एवं पालीवाल चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
महोदय द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता के अनुसार यातायात डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिरों के आसपास अनधिकृत पार्किंग एवं यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।
महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विशेषकर मंदिरों के प्रवेश एवं निकास मार्गों , प्रमुख चौराहों , पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी सतर्कता एवं समन्वय के साथ यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें।
UP Police
Uttar Pradesh Traffic Police
Kanpur Nagar Traffic Police