22/12/2025
दिनांक 12/12/2025 को पीसीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कानपुर इकाई की बैठक जीटी रोड पीएसी मोड़ स्थित मनोज इंटरनेशनल में समय 1200बजे से आयोजित की गई। इकाई के नगर संयोजक श्री रघुवीर सिंह भदौरिया के द्वारा किए गए इस आयोजन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोतेंद्र पाल सिंह,महासचिव श्री श्यामपाल सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष श्री महेंद्र त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट सचिव श्री रामजीलाल निरंजन की गरिमामई उपस्थिति भी रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नंदलाल सिंह द्वारा की गई।इस अवसर पर श्री कप्तान सिंह यादव,विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।गोष्ठी में काफी मात्रा में सदस्यों की उपस्थिति रही। तस्वीरें आपके साझा की जा रही है।