National Sugar Institute

National Sugar Institute National Sugar Institute , Government of India

प्रो.सीमा परोहा, निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर को डॉ.सीमा सक्सेना "वर्णिका", लेखिका एवं कवयित्री द्वारा राष्ट...
13/04/2026

प्रो.सीमा परोहा, निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर को डॉ.सीमा सक्सेना "वर्णिका", लेखिका एवं कवयित्री द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर स्थित हिंदी पुस्तकालय हेतु स्वयं द्वारा सृजित दस पुस्तकें उपहारस्वरूप भेंट की गईं। इस अवसर पर श्रीमती मल्लिका द्विवेदी, सहायक निदेशक (रा.भा.) एवं श्री दया शंकर मिश्र, निजी सचिव उपस्थित रहे। प्रोफेसर सीमा परोहा ने डॉक्टर सीमा वर्णिका के उज्जवल साहित्यिक भविष्य की कामना करते हुए साधुवाद दिया।

📚✨

08/04/2026

गौरव के अविस्मरणीय पल ......

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर ने तकनीकी श्रेष्ठता के झंडे गाड़े और तकनीकी सफलता का ध्वज लहराया, माननीय संजीव चोपड़ा जी, खाद्य सचिव, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के कर कमलों से राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के
टीम 1. श्री संजय चौहान, प्रोफ़ेसर (शर्करा अभियांत्रिकी) एवं श्री मोहित चौहान, तकनीकी सहायक (शर्करा प्रौद्योगिकी)
टीम 2. श्री महेन्द्र कुमार यादव, सहायक आचार्य ( शर्करा प्रौद्योगिकी)
को टीम स्पर्धा में अलग अलग कैटेगरी में (2,00,000 / रुपए) दो लाख रुपए नकद पुरस्कार से नवाजा गया। प्रभु की अनुपम कृपा की बदौलत ताज महल होटल, नई दिल्ली में आज दिनांक 07.04.2026 को भारतीय शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित शुगरएनएक्सटी हैकाथॉन प्रतियोगिता में दो अलग अलग कैटेगरी में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की 02 टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 3600 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

जय हिंद, जय भारत !!!!!

02/04/2026

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर में 30 मार्च, 2026 को एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सीमा परोहा, डॉक्टर विनय कुमार एवं श्री कमलेश कुमार द्वारा ज्ञान की देवी मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में लघु शस्त्र निर्माणी के अतिथि वक्ता श्री तरुण कुलश्रेष्ठ ने कार्यालय में राजभाषा नियमावली, सरकारी कार्य में प्रयोग होने वाली शब्दावली तथा इसके व्यावहारिक उपयोग पर संस्थान कर्मियों के साथ विशेष चर्चा की।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों ने भागीदारी की।
कार्यशाला के आयोजन में श्रीमती मल्लिका द्विवेदी एवं श्री दया शंकर मिश्र का विशेष योगदान रहा।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की ओर से आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।🌼
31/03/2026

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की ओर से आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।🌼

26/03/2026

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौशल्या हितकारी।

हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की ओर से आप सभी को श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

।। जय श्रीराम।।


राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की ओर से आपको ओर आपके परिवार को ईद मुबारक!🌙🤲दुआ है की मोहब्बत, भाईचारे और खुशियों का यह पावन त्...
21/03/2026

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की ओर से आपको ओर आपके परिवार को ईद मुबारक!🌙

🤲दुआ है की मोहब्बत, भाईचारे और खुशियों का यह पावन त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीदें,
नई रोशनी और ढेर सारी बरकत लेकर आए।✨


Celebrating the strength, courage, and achievements of women.Women inspire, lead, and create a brighter future.Their ded...
08/03/2026

Celebrating the strength, courage, and achievements of women.

Women inspire, lead, and create a brighter future.
Their dedication makes the world stronger every day.

➡️😇On this International Women’s Day, we honor their contributions.
National Sugar Institute, Kanpur wishes everyone a Happy Women’s Day. 💐

06/03/2026

रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर संस्थान कर्मियों ने निदेशक महोदया के आवास पर एकत्र होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और दही बड़े तथा गुझियों का आनंद उठाया।

04/03/2026

राष्ट्रिय शर्करा संस्थान, कानपुर की ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।🙏✨

कामना है कि यह पावन अवसर आपके जीवन में नवउत्साह सकारात्मकता एवं आनंद का संचार करे।🌸🌟

Address

National Sugar Institute , Kalyanpur
Kanpur
208017

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+915122988825

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Sugar Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Sugar Institute:

Share