Samajwadi party youth briged kanpur south

Samajwadi party youth briged kanpur south samajwadi party kanpur nagar

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
17/09/2025

विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देर आए दुरुस्त आए,,आखिर समझ में आ गया खेल इनको भी
28/04/2020

देर आए दुरुस्त आए,,आखिर समझ में आ गया खेल इनको भी

भगत सिंह ने एक सपना देखा था आजाद भारत का और उसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने फांसी के विकल्प को चुनना बेहतर समझा अं...
30/10/2019

भगत सिंह ने एक सपना देखा था आजाद भारत का और उसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने फांसी के विकल्प को चुनना बेहतर समझा अंग्रेजों के सामने झुकना नहीं और उनके सपने में आजाद भारत में लोगों के बेहतर जीवन की गारंटी थी ना कि देश के नौनिहाल बच्चों के हाथों में उपहास के दिए का तेल हो.

133 करोड़ की दीवाली का दिवाला निकाल दिया इस लड़की ने , यही है देश की असल सच्चाई है, कुछ समझे योगी बाबा जी!

26/10/2019

मैं अपनी इस पोस्ट के माध्यम से श्री ब्रजपाल मौर्य के साथ हुई घटना की सच्चाई आप सभी के संज्ञान मैं लाना चाहता हूँ । किसी दूसरे व्यक्ति के नाम जारी R C के आधार पर पहले श्री ब्रजपाल मौर्य को हवालात में रखा गया बाद में उसके ऊपर हुई यातना के कारण हिरासत में मौत हुई । म्रतक श्री ब्रजपाल मौर्य के भाई की तहरीर पर अभी तक कोई FIR तक नहीं हुई है । पिछड़ों के प्रति विशेषकर मौर्य शाक्य समाज के प्रति प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कितनी सहानुभूति है निम्नलिखित साक्ष्यों से स्पष्ट है । अब भारतीय जनता पार्टी के पिछड़े वर्ग के नेता कहाँ हैं जो पिछड़े वर्ग की तरक़्क़ी का ठेका लेते हैं । मैं अपनी पार्टी की ओर से यह भरोसा दिलाता हूँ कि म्रतक श्री ब्रजपाल मौर्य के दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही होने तक संघर्ष जारी रखुँगा ...

06/10/2019
समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस की समाजवादियों को बधाइयाँ 💜 आज पार्टी को 27 वर्ष हो गए।
04/10/2019

समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस की समाजवादियों को बधाइयाँ 💜 आज पार्टी को 27 वर्ष हो गए।

श्री अखिलेश यादव ने ‘जल बचाओ, पर्यावरण बचाओं‘ अभियान के साथ भदोही से मुम्बई तक 1700 किलोमीटर की यात्रा करने वाले श्री गो...
03/10/2019

श्री अखिलेश यादव ने ‘जल बचाओ, पर्यावरण बचाओं‘ अभियान के साथ भदोही से मुम्बई तक 1700 किलोमीटर की यात्रा करने वाले श्री गोविन्द कुमार यादव तथा पावर लिफ्टिंग में कई कीर्तिमान बनाने वाली निधि सिंह पटेल को सम्मानित किया तथा उन्हें एक-एक लाख रूपए के चेक प्रदान किए। उन्होंने राज्य सरकार से इन दोनों को 11-11 लाख रूपए की सहायता दिए जाने की मांग की।
श्री गोविन्द कुमार यादव ने 1700 किलोमीटर तक की साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी विचार के प्रचार के साथ जल बचाओं, पर्यावरण बचाओं अभियान भी चलाया। साइकिल यात्रा का प्रारम्भ भदोही से एसडीएम के द्वारा हुआ जबकि यात्रा का समापन मुम्बई में लालबाग के राजा स्थल पर हुआ।
सुश्री निधि सिंह पटेल ने देश और विदेशों में हुई प्रतियोगिताओं में क्रमशः 13 और 8 स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

01/10/2019

आज कानपुर नगर की 212 गोविंद नगर विधानसभा सीट से उपचुनाव के प्रत्याशी हमारे साथी और प्रिय मित्र #सम्राट_विकास_के नामांकन जुलूस में हम सभी साथीगण पूरी ताक़त के साथ मौजूद रहे.... हजारों की तादाद में समाजवादी साथियों का जनसमूह.. गोविंद नगर विकास कराना है तो #सम्राट_विकास_यादव को जिताना है
समाजवादी पार्टी जिंदाबाद

आशीष पींचू
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर
मो० 7678802755

01/10/2019
24/09/2019

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा देश पर तानाशाही लादने की साजिश कर रही है। नागरिक अधिकारों का हनन हो रहा है। गलत आर्थिक नीतियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है। जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दो से हटाने के लिए भ्रमात्मक प्रचार किए जा रहे हैं। ऐसे में देश को बचाने की लड़ाई जनता के साथ समाजवादी ही लड़कर जीत सकते हैं।
श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह जी की छठीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री मोहन सिंह की जीवनपर्यन्त समाजवादी पार्टी में उनकी निष्ठा बनी रही थी। वे अच्छे लेखक, कुशल वक्ता, संसदीय प्रणाली के मर्मज्ञ थे। गरीबों, किसानों, नौजवानों में काफी लोकप्रिय थे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी विचारों के रास्ते पर चलकर ही समाज और देश तेजी से प्रगति कर सकता है। समाजवादी विरासत को आगे तक ले जाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी की है। दुःखी लोगों की आवाज समाजवादी पार्टी ही उठाती रही है। भाजपा के पास बस लोगों को गुमराह करने की ताकत है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा कारपोरेट संसार के पक्ष में खड़ी है। भाजपा कारपोरेट संस्थाओं को ताकत देने का काम करती है। वह स्वदेशी उत्पादन के विरोध में है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अमेरिका में बैठकर अमेरिकन कृषि उत्पादों के आयात की बात करना भारत के हित में नहीं है। इससे किसान भी बुरीतरह प्रभावित होगा। फिर भारतीय किसानों के उत्पाद का क्या होगा?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है। आज राजनीति में विचारों के बीच भी संघर्ष है। इसलिए कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीति-सिद्धांत की जानकारी गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने में लग जाएं। उन्होंने कहा कि गैर-बराबरी के विरूद्ध समानता और सांप्रदायिकता के विरूद्ध सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए समाजवादी सरकार बनाना जरूरी है।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा को ताकत देने के लिए सन् 2022 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार का बनना समय की जरूरत है और इसी में प्रदेश का हित सन्निहित है। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी समाजवादी नीतियों एवं मूल्यों को आगे बढ़ा रही है।
श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री उदय प्रताप सिंह पूर्व सांसद, माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद श्रीमती कनकलता सिंह, सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, एम.एल.सी. एस.आर.एस. यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह ने भी स्वर्गीय मोहन सिंह के प्रति अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Address

Kanpur
Kanpur
208020

Telephone

+917678802755

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samajwadi party youth briged kanpur south posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Samajwadi party youth briged kanpur south:

Share