14/03/2026
भदोही, उत्तर प्रदेश के थाना ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम पीपरगांव में ग्राम प्रधान के पति और पुत्र द्वारा चौकीदार जैसलाल पासी जी पर पेट्रोल डालकर की गई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद श्री अरुण भारती जी ने आज पीड़ित परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दुख की घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूरी मजबूती के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
यह घटना केवल एक व्यक्ति के साथ हुआ अपराध नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हिंसा और अमानवीय सोच का गंभीर उदाहरण है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रशासन से स्पष्ट मांग करती है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, SC/ST Act के तहत सख्त धाराएँ लगाई जाएँ, तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उन्हें शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
न्याय मिलने तक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी।