Ramesh Awasthi Office

Directions Website

Ramesh Awasthi Office सांसद कानपुर लोकसभा

जो कहा, वो किया! 🙏बदलते कानपुर की नई और ऐतिहासिक तस्वीर! 🚆✨कानपुर के प्यारे परिवारजनों,दशकों से फाइलों में अटके पड़े अनव...
04/10/2026

जो कहा, वो किया! 🙏
बदलते कानपुर की नई और ऐतिहासिक तस्वीर! 🚆✨
कानपुर के प्यारे परिवारजनों,
दशकों से फाइलों में अटके पड़े अनवरगंज से मंदना तक के 15.51 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण को लेकर अब राह पूरी तरह प्रशस्त हो रही है। चुनाव के समय कानपुर के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रमेश अवस्थी जी ने जनता से जो वादा किया था, आज उसे अपने अथक प्रयासों और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन व असीम कृपा से धरातल पर उतार कर दिखा दिया है।
माननीय सांसद जी ने हमेशा यही माना है कि कानपुर की जनता से किया गया हर वादा उनके लिए सर्वोपरि है। कानपुर की दशकों से अटकी पड़ी सभी परियोजनाओं को गति देने के लिए वह दिन-रात प्रयासरत हैं। प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक, भारत की संसद से लेकर परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यालय तक और सभी संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करके इन अटकी पड़ी परियोजनाओं को लगातार स्वीकृत कराया जा रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सर्वोच्च प्राथमिकता कानपुर को एक 'विकसित कानपुर' बनाने की है, ताकि हमारे इस शहर का पुराना गौरव, वैभव और इसकी ऐतिहासिक पहचान वापस लौट सके। कानपुर के विकास को लेकर वह लगातार बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर, कानपुर के समस्त परिवारजनों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त किया जाता है।
साथ ही, देश के केंद्रीय रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी का भी हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया जाता है। जब सांसद रमेश अवस्थी जी ने उनसे मिलकर इस एलिवेटेड ट्रैक के बारे में विस्तार से अवगत कराया, तो उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया और इस पर जल्द मुहर लगाकर इसका कार्य प्रारंभ कराया। आज उन्हीं के सहयोग से इस कार्य को इतनी गति मिल पा रही है।
इस बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड ट्रैक के बन जाने से रास्तों की लगभग 18 रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। इन क्रॉसिंगों से रोजाना गुजरने वाले लाखों लोगों और डेली जाम में घंटों-घंटों तक फंसने वाले हजारों नागरिकों को इस बड़ी समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए ₹1,115 करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है और धरातल पर काम भी आगे बढ़ रहा है।
अनवरगंज से मंदना तक 90% भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है, और जो 10% ज़मीन का अधिग्रहण शेष है, उसका कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों द्वारा इस पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया जा चुका है।
यह पूरा एलिवेटेड ट्रैक लगभग 400 पिलर्स के ऊपर भव्य रूप से तैयार किया जाएगा।
जल्द ही इसका भव्य शिलान्यास करके मुख्य निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
आप सभी ने जो माननीय सांसद जी को अपना आशीर्वाद देकर कानपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है, उसके प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता है कि कानपुर को एक 'विकसित कानपुर' बनाना, इसके पुराने गौरव और वैभव को वापस लाना और कानपुर को उसकी वही पुरानी पहचान वापस दिलाना ही उनका मुख्य संकल्प है। इसके लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं और वर्षों से अटके पड़े सभी बड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारकर रहेंगे। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में कानपुर को आधुनिक, जाम-मुक्त और विकसित बनाकर इसके पुराने वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए वह पूरी तरह समर्पित हैं।
आइए, मिलकर इस बदलाव के साक्षी बनें!
Narendra Modi PMO India Ashwini Vaishnaw Nitin Nabin Bharatiya Janata Party (BJP) Amit Shah

"प्रतिबद्धता विकसित कानपुर के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा हमारा शहर।" इसी संकल्प को पूरा करने के लिए कानपुर में सड़...
04/10/2026

"प्रतिबद्धता विकसित कानपुर के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा हमारा शहर।" इसी संकल्प को पूरा करने के लिए कानपुर में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है! 🛣️✨
नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और बेहतरीन यातायात की सुविधा देने के लिए माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी का कार्यालय और जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से रात-दिन मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी कड़ी में, कानपुर के वरिष्ठ अधिकारियों—जिलाधिकारी (DM) और नगर आयुक्त सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने रात में सड़कों पर उतरकर कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शहरवासियों को उच्च स्तर की सड़कें मिलें।
कानपुर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का यह अभियान निरंतर जारी है। हमारा लक्ष्य है कि दीपावली के पावन पर्व से पहले शहरवासियों को सड़कों की समस्याओं से पूरी तरह मुक्ति मिल जाए।
सांसद श्री रमेश अवस्थी जी स्वयं और उनकी पूरी टीम इस पूरे कार्य की पल-पल की अपडेट ले रही है। हमारा कार्यालय और सभी संबंधित विभाग इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
आइए, मिलकर एक सुंदर, सुगम और विकसित कानपुर का निर्माण करें! 🇮🇳

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण किदवई नगर मंडल महामंत्री श्री अभिषेक निगम (राशू) जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं ब...
03/10/2026

भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण किदवई नगर मंडल महामंत्री श्री अभिषेक निगम (राशू) जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई..!!

बदलते कानपुर की तस्वीर आज के समाचार पत्र में....
03/10/2026

बदलते कानपुर की तस्वीर आज के समाचार पत्र में....

माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के निरंतर प्रयासों से शहर की सड़कों को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से ठीक कराने का अभिय...
02/10/2026

माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के निरंतर प्रयासों से शहर की सड़कों को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से ठीक कराने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में, आज कानपुर के जिलाधिकारी (DM) श्री महेंद्र सिंह तंवर जी ने प्रशासनिक टीम के साथ शहर की सड़कों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
CM-GRIDS सड़क कार्य: सड़क निर्माण कार्यों को 30 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि दीपावली के पावन पर्व से पहले शहर की सड़कें पूरी तरह दुरुस्त हो सकें।
स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन: GVP, PCTS और संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था की कड़ी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर बिल्कुल भी कूड़ा न फैले।
त्योहारों से राहत: शहरवासियों को त्योहार के दौरान सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हमारे बदलते कानपुर की बदलती तस्वीर 🙏*कानपुर में ग्रीन पार्क को मिलेगा नया रूप:* सांसद ने पुनर्विकास मॉडल देखा, 450 करोड़...
02/10/2026

हमारे बदलते कानपुर की बदलती तस्वीर 🙏*कानपुर में ग्रीन पार्क को मिलेगा नया रूप:* सांसद ने पुनर्विकास मॉडल देखा, 450 करोड़ की योजना
https://dainik.bhaskar.com/HoJsSp9EU6b?ref=MTkyNzAwNzIyNDc5MjgyMTc2MA%3D%3D #

सांसद ने पुनर्विकास मॉडल देखा, 450 करोड़ की...

02/10/2026

🏏 बदलता कानपुर, बढ़ता कानपुर! 🌟
कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम की बदलती तस्वीर इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो विकास की रफ्तार को कोई नहीं रोक सकता।
कानपुर के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रमेश अवस्थी जी ने जो वादा कानपुर की जनता से किया था, उसे अपने अथक प्रयासों से जमीन पर उतार कर दिखा दिया है।
"जो कहा, वो किया — प्रतिबद्धता विकसित कानपुर की!"
आइए, इस ऐतिहासिक बदलाव में साझीदार बनें और हमारे प्रिय सांसद जी के इस विजन को आगे बढ़ाएं। 🇮🇳

🏏 जो कहा, वो किया… अब लौट रहा है कानपुर का गौरव! ✨प्रतिबद्धता — विकसित कानपुर 🇮🇳आदरणीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के निरं...
02/10/2026

🏏 जो कहा, वो किया… अब लौट रहा है कानपुर का गौरव! ✨

प्रतिबद्धता — विकसित कानपुर 🇮🇳

आदरणीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी के निरंतर प्रयासों से कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम अब एक नए, भव्य और आधुनिक स्वरूप की ओर बढ़ रहा है।

ग्रीन पार्क केवल एक स्टेडियम नहीं है। यह कानपुर की पहचान है, हमारी भावनाओं से जुड़ा इतिहास है और उस स्वर्णिम दौर की याद है, जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में कानपुर का नाम पूरे गौरव के साथ गूंजता था।

आज ग्रीन पार्क के प्रस्तावित भव्य मॉडल को देखते हुए एक तस्वीर साफ दिखाई देती है—
यह केवल एक स्टेडियम के कायाकल्प की तस्वीर नहीं, बल्कि बदलते कानपुर और लौटते कानपुर के पुराने वैभव की तस्वीर है।

आदरणीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी का संकल्प स्पष्ट है—
कानपुर को केवल विकसित नहीं बनाना है, बल्कि उसका पुराना गौरव, वैभव और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान भी वापस लानी है।

ग्रीन पार्क का आधुनिक स्वरूप इसी बड़े संकल्प की एक मजबूत कड़ी है। लगभग 55,000 दर्शकों की क्षमता, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ आने वाले समय में हमारा ग्रीन पार्क एक बार फिर देश-दुनिया के बड़े खेल आयोजनों का साक्षी बने—इसी दिशा में प्रयास निरंतर जारी हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सांसद श्री रमेश अवस्थी जी लगातार कानपुर के विकास और उसकी खोई हुई पहचान को वापस दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आने वाला समय कानपुर का समय है।
आने वाली पीढ़ियां एक ऐसे कानपुर को देखेंगी, जो आधुनिक भी होगा और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करते हुए दुनिया के सामने नई पहचान के साथ खड़ा भी होगा।

आज ग्रीन पार्क बदल रहा है…
कानपुर बदल रहा है…
और आने वाले वर्षों में हमारा कानपुर अपना पुराना खोया हुआ वैभव और गौरव फिर से प्राप्त करेगा।

जो कहा, वो किया।
काम किया है, काम करेंगे।
विकसित कानपुर — हमारा संकल्प, हमारी प्रतिबद्धता।

जय हिंद 🇮🇳
जय कानपुर! ❤️

#जो_कहा_वो_किया #बदलते_कानपुर_की_बदलती_तस्वीर Narendra Modi Nitin Nabin Amit Shah MYogiAdityanath

02/10/2026

कानपुर के विकास और जनता की सुविधा के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है!
कानपुर के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री रमेश अवस्थी जी ने कानपुर में सड़कों के निर्माण, गड्ढा मुक्ति कार्यों और चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जल निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तथा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 15 दिन का सख्त अल्टीमेटम दिया गया है।
कानपुर की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और शहर की सड़कें समयबद्ध तरीके से उत्तम गुणवत्ता के साथ तैयार हों, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भविष्य में किसी भी कोताही पर सीधे उच्च स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबद्धता: विकसित कानपुर का संकल्प! 🚧🏗️शहर की सड़कों की दुर्दशा और गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए माननीय सांसद जी के स...
02/10/2026

प्रतिबद्धता: विकसित कानपुर का संकल्प! 🚧🏗️
शहर की सड़कों की दुर्दशा और गड्ढों से मुक्ति दिलाने के लिए माननीय सांसद जी के सख्त निर्देशों के बाद, अब कानपुर में सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
संबंधित विभाग और पूरी टीम दिन-रात मुस्तैदी से काम कर रही है ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द धूल, कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़कों से निजात मिल सके और एक सुगम यातायात व्यवस्था मिल सके।

Address

Swaroop Nagar
Kanpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ramesh Awasthi Office posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category