Govind Yadav

Govind Yadav सत्यवादी युवा संगठन
[ राष्ट्रीय अध्यक्ष ]

समस्त देश व प्रदेशवासियों को “रक्षाबंधन” की हार्दिक शुभकामनाएं।भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह...
28/08/2026

समस्त देश व प्रदेशवासियों को “रक्षाबंधन” की हार्दिक शुभकामनाएं।

भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाये!

27/08/2026

Bihar to Kanpur

बारह वफ़ात की दिली मुबारकबाद।पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाएँ हमें इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, अमन और सद्भा...
26/08/2026

बारह वफ़ात की दिली मुबारकबाद।
पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाएँ हमें इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, अमन और सद्भावना का रास्ता दिखाती हैं।

24/08/2026

ये वीडियो देखिए 👇

BJP नेता और यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड नहीं रुक पाए।

राष्ट्रगान होता रहा और राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष चलते बने- ये हमारे राष्ट्रगान का अपमान है।

राष्ट्रगान का अपमान,
देश का अपमान,
देश कि जनता का अपमान,

उत्तरप्रदेश का अपमान,
उत्तरप्रदेश कि जनता का अपमान,
उत्तरप्रदेश विधानसभा सदस्यों का अपमान!

महान क्रांतिकारी शिवराम राजगुरु जी की जयंती पर शत-शत नमन।
24/08/2026

महान क्रांतिकारी शिवराम राजगुरु जी की जयंती पर शत-शत नमन।

15/08/2026

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!
15 अगस्त का यह ऐतिहासिक दिन हमारे उन अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं.,
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लें,
"वीर शहीदों को नमन: "आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे, शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे। बची हो जो एक बूंद भी लहू की रगों में, तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।
"युवा शक्ति का संकल्प:
"हाथों में तिरंगा,
दिल में राष्ट्रभक्ति
भारत माता की जय
वंदे मातरम!
सत्य, न्याय और युवा शक्ति — यही है देश की असली प्रगति!

05/08/2026

रसड़ा (बलिया) से बीएसपी के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री उमाशंकर सिंह जी का इलाज के दौरान निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
उनकी ईमानदारी, और जनता के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
रसड़ा की जनता ने आज अपना सच्चा सेवक खो दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

02/08/2026

लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

आज पूर्णिया के माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ हमला बेहद निंदनीय और विचलित करने वाला है। एक मौजूदा सांसद, जो लगातार जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं, उनके घर में घुसकर इस तरह जानलेवा हमले की कोशिश होना देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या अब विपक्ष के नेताओं की आवाज को इसी तरह दबाया जाएगा?
जब देश की राजधानी में एक लोकप्रिय और मुखर सांसद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?
केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और इस कायरतापूर्ण हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए।
सत्यवादी युवा संगठन इस हमले का कड़ा विरोध करते हैं,
और पप्पू यादव जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

27/07/2026

तेज_प्रताप_यादव को तुरंत रिहा करो, वरना होगा महा-आंदोलन!

युवाओं, छात्रों और शोषितों की आवाज़ बुलंद करने वाले जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख आदरणीय तेज प्रताप यादव जी को जिस तरह राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वह पूरी तरह से तानाशाही है!
NEET पेपर लीक के खिलाफ और देश के भविष्य (छात्रों) के हक में आवाज़ उठाना अगर गुनाह है, तो यह गुनाह हम बार-बार करेंगे। सत्यवादी युवा संगठन पूरी मजबूती के साथ तेज प्रताप यादव जी के समर्थन में खड़ा है।
सरकार को हमारी साफ और सीधी चेतावनी:👉 तेज प्रताप यादव और गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए!
👉 युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश बंद हो,अगर उन्हें जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया, तो सत्यवादी युवा संगठन सड़कों पर उतरेगा और पूरे प्रदेश में एक उग्र और ऐतिहासिक आंदोलन शुरू होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी,हक की लड़ाई न रुकी है, न रुकेगी! ✊✊

Address

Kanpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govind Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govind Yadav:

Shortcuts

Share