Akhilesh yadav "fanclub" "Mission 2024"

Akhilesh yadav "fanclub" "Mission 2024" Mission 2024

Aarambh hi prachandJay samajwad
06/04/2024

Aarambh hi prachand
Jay samajwad

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना के लिए नेप...
14/02/2024

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना के लिए नेपाल से आई शालिग्राम भगवान की शिला का विधिवत पूजन किया गया। पुजारी पं0 लालता प्रसाद शुक्ल के मंत्रोच्चारण के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव तथा सांसद श्रीमती जया बच्चन ने पवित्र शिला के समक्ष नारियल फोड़े, आरती की तथा भोग लगाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल यादव सहित बड़ी संख्या में विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री शालिग्राम भगवान का आगमन देश प्रदेश के लिए मंगलकारी एवं जन-जन के लिए कल्याणकारी हो, इस पावन कामना के साथ हृदय से देवशिला का स्वागत है।
पवित्र शालिग्राम की शिला को आंध्र प्रदेश के श्रीमधु बोट्टा तथा जौनपुर के श्री कृपाशंकर नेपाल से लेकर कल रात लखनऊ आए। उन्होंने बताया कि नेपाल की काली गंडकी नदी में ही ऐसी शिलाएं मिलती है। इन्हें देवशिला कहते हैं। वर्तमान देवशिला 7 फिट ऊंची 6 फुट चौडी तथा 13 टन वजन की है। इटावा में श्री केदारेश्वर मंदिर का निर्माण 10 एकड़ क्षेत्र में हो रहा है। यह मंदिर भगवान केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति होगा। श्री अखिलेश यादव जी की यह महत्वाकांक्षी योजना है और उनकी आस्था का मुख्य परिचायक है।
Sri Akhilesh Yadav
Sri Akhilesh Yadav
Samajwadi Party

29/01/2024

Kam bolta hai

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञा...
06/12/2023

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देकर दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से चलाये जा रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूची में जोड़े जा रहे नाम, काटे जा रहे नाम, संशोधित किये जा रहे नामों की सूची समाजवादी पार्टी (राजनैतिक दलों) को उपलब्ध कराने तथा सूची के सत्यापन कार्य के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की गई है।
उक्त सूची के सत्यापन कार्य के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की पुनः अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपद में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदेय स्थल (बूथ) पर मैन्युअल ऑन इलेक्टोरल रोल्स के अनुसार मतदाता सूची में जोड़े जाने वाले नाम, काटे जाने वाले नाम, संशोधित किए जाने वाले नामों की सूची प्रत्येक सप्ताह के अन्त में ई0आर0ओ0 द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दी जाय और सूची प्राप्ति ली जाय।
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उक्त सूची देने का कार्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ होने से लेकर समाप्त होने तक चलाया जाय।
6 जनवरी 2023 से लेकर अब तक लगातार प्रतिदिन मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम जोड़े जा रहे है, नाम काटे जा रहे है, नाम संशोधित किए जा रहे है। मतदाता सूची को शत प्रतिशत षुद्ध एवं दुरूस्त बनाने के लिए एक-एक नाम का सत्यापन किया जाना बहुत जरूरी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में जनपद स्तर पर अथवा विधान सभा स्तर पर मतदाता सूची मंे जोड़े जा रहे नाम, काटे जा रहे नाम, संशोधित किए जा रहे नामों की सूची समाजवादी पार्टी को नहीं दी जा रही है जिससे मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य बाधित हो रहा है। इससे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 भी प्रभावित होगा।
ज्ञापन श्री के. के. श्रीवास्तव तथा श्री राधेश्याम सिंह ने सौंपा है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

08/04/2023

Yay samajwad

02/04/2023

Address

Chhibramau
Kannauj
209731

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhilesh yadav "fanclub" "Mission 2024" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akhilesh yadav "fanclub" "Mission 2024":

Share