07/09/2026
जय माँ घृतेश्वरी II हर हर महादेव II
चौधरी समाज़ की बेटियां अब आसमान छू रही हैं! 🌟✨
अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे गांव समकेहड़ निवासी श्री जयपाल सिंह जी की सुपुत्री पलक चौधरी ने 'नीट' (NEET) की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। पलक चौधरी अब इस सत्र से चंबा में अपनी MBBS (डॉक्टरी) की पढ़ाई शुरू करने जा रही हैं।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
'चौधरी फाउंडेशन' परिवार की ओर से पलक चौधरी को उनकी इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करें और आगे चलकर एक सफल चिकित्सक के रूप में समाज व देश की सेवा करें। 💐🎉
टीम चौधरी फाउंडेशन
#चौधरी #घृत #बहाती #चांग #चौधरी चौधरी फाउंडेशन नूरपुर fans Chaudhary Bital Sakra Manoj Chaudhary Subhash Chand Ghrit Bahti Changh Choudhary शिवाय घृतचौधरी चौधरी फाउंडेशन जयसिंहपुर चौधरी फाउंडेशन ज्वालामुखी घृत चौधरी पाहडी चौधरी कांगड़े दे चौधरी