District Child Protection Unit

District Child Protection Unit Child protection unit Kangra at Dharamshala working for those children who need care and protection.

[29/08, 12:06 pm] *राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**ब्रह्मौर, 29 अगस्त :*...
29/08/2026

[29/08, 12:06 pm]

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*ब्रह्मौर, 29 अगस्त :* आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके साथ आए अभिभावकों को बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा बच्चों को पोक्सो (POCSO) अधिनियम, किशोर न्याय (JJ Act), बाल शोषण के प्रकार व उससे बचाव, तथा बाल संरक्षण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को गुड टच-बैड टच और आपात स्थिति में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभिभावकों को सरकार द्वारा बच्चों के कल्याण हेतु चलाई जा रही *मिशन वात्सल्य योजना* और *मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना* के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापक वर्ग, स्वास्थ्य विभाग व बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

*आज दिनांक 05.08.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बा...
07/08/2026

*आज दिनांक 05.08.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण कार्यकाल धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल शोषण, बाल मजदूरी, किशोर बाल स्वास्थ्य और नशे के प्रति जागरूक करना था। इसके अलावा बच्चों को दोनों विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा उपस्थित प्रतिभागियों को POCSO Act, JJ Act और मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की पूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किशोर मानसिक स्वास्थ्य अर्थात Adolescent Mental Health के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान की सराहना की व बच्चों को दी गई जानकारी के ऊपर अमल करने के लिए प्रेरित किया।*

*शिविर में जिला बाल संरक्षण कार्यकाल धर्मशाला से श्री मनी कुमार, स्वास्थ्य विभाग से किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्रीमती बंदना व महाविद्यालय प्रबंधन के लोगों सहित 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।*

Address

Dharamshala
Kangra

Telephone

01892222645

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Child Protection Unit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Child Protection Unit:

Shortcuts

Share