Palampur Valley

Palampur Valley a Beautiful place...

20/11/2025

मनाली-लेह हाईवे पर 6 महीने नहीं कर सकेंगे सफर, 17,482 फीट ऊंचे दर्रे का सफर रहता है रोमांचकारी; सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

मनाली-लेह हाईवे, जो 17,482 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, अब छह महीने के लिए बंद रहेगा। भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में यह मार्ग अवरुद्ध रहता है, जिससे लेह-लद्दाख का संपर्क देश से कट जाता है। यह मार्ग रोमांचकारी होने के साथ सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सेना के लिए आपूर्ति का एक अहम जरिया है।

मनाली। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण लगभग 430 किमी लंबा मनाली-लेह मार्ग अधिकारिक तौर पर आज 20 नवंबर को बंद हो गया। लाहुल स्पीति प्रशासन ने बीआरओ की रिपोर्ट के बाद सर्दियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह मार्ग बंद कर दिया है।

पर्यटक इस हाईवे से सफर को बहुत पसंद करते हैं। इसका कारण इसकी भौगोलिक सरंचना है। खासतौर पर बाइकर्स मनाली से लेह तक के सफर के लिए यहां पहुंचते हैं। आसमान छूते बर्फ से ढके दर्रों पर सफर काफी रोमांचकारी रहता है। लगभग छह माह बंद रहेगा हाईवे
अब अगले साल अप्रैल या मई महीने में सड़क बहाली के बाद ही इस मार्ग पर वाहन दौड़ेंगे। इस साल यह मार्ग 12 मई को बहाल हुआ था और 13 मई से मार्ग पर वाहन दौड़ना शुरू हुए थे।

23/09/2025

watch heavy water in Neugal River after rain

Address

Neugal Cafey
Kangra
176061

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Palampur Valley posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share