16/09/2026
चंगर क्षेत्र में कांग्रेस परिवार का हुआ विस्तार
आज चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परगोड़ में आयोजित जनसभा के दौरान माननीय उप मुख्य सचेतक एवं विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी की उपस्थिति में क्षेत्र के चार परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वालों में—
1. ठाकुर कश्मीर सिंह — गांव छल्ला
2. प्रीतम चौधरी — भरुप्लाहड़
3. राकेश उर्फ छांगू — परगोड़
4. हरदियाल सिंह — सेवानिवृत्त उप निदेशक, वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली
सदस्यों ने विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी की कार्यशैली एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने की बात कही।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नए साथियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कांग्रेस परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
#कांग्रेस #शाहपुर #चंगर #परगोड़ #केवलसिंहपठानिया #जनसभा #कांग्रेसपरिवार #संगठन_मजबूत_करें