12/08/2025
राजकीय महाविद्यालय लंज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
लंज, 12 अगस्त 2025 – राजकीय महाविद्यालय लंज में रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा रोवर-रेन्जर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी एड्स पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के राज्य सचिव श्री अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि तथा लंज खास के प्रधान श्रीमती आशा देवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। श्री अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। सहायक आचार्य श्री रघुवीर सिंह ने एचआईवी एड्स की जागरूकता के महत्व पर विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे जबकि रेड रिबन क्लब के प्रभारी सहायक आचार्य दीप सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एचआईवी एड्स फैलने के कारण, रोकथाम तथा बचाव के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य मुकेश कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर ब्रिजेंद्र भूषण, सहायक आचार्य रघुवीर सिंह, सहायक आचार्य अरविंद कुमार, सहायक आचार्य मुकेश कुमार, सहायक आचार्य दीप सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के स्वयंसेवी, रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवी, रोवर रेंजर के स्वयंसेवी तथा महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।