SFI UNIT LANJ

SFI UNIT LANJ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SFI UNIT LANJ, Political organisation, GDC LANJ, Kangra.

*प्रेस नोट।*आज एसएफआई काँगड़ा मे महाविद्यालय बैजनाथ्,थुरल,लंज,देहरी,नागरोटाके साथियों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पर...
05/06/2023

*प्रेस नोट।*

आज एसएफआई काँगड़ा मे महाविद्यालय बैजनाथ्,थुरल,लंज,देहरी,नागरोटा
के साथियों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पर्यावरण से सम्बन्धित पोस्टर बना कर एक जागरूकता पैदा की गई की हमे पेड़ पौधे हमरा वातावर कितना जरूरी है
जिला काँगड़ा के सह सचिव यक्षप से बात करते हुए मीडिया से पर्यावर पर कहा की।
यह सही है कि मानव जीवन के समक्ष आज चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। पर्यावरण की चुनौती इनमें सबसे बड़ी है। मानव के सुखमय जीवन को व्यतीत करने के लिए यह आवश्यक है कि हमारा पर्यावरण साफ सुथरा हो। विज्ञान ने जैसे-जैसे प्रगति हासिल की है वैसे-वैसे पर्यावरण की चुनौती हमारे सामने आ खड़ी हुई है। पर्यावरण प्रदूषण एक विश्वव्यापी समस्या है। पेड़-पौधे, मानव, पशु-पक्षी सभी उसकी चपेट में है। कलकारखानों से निकलने वाला उत्सर्जन, पेड़ पौधों की कटाई, वायु प्रदूषण ने मानव जीवन के समक्ष संकट खड़ा कर दिया है।एक सर्वेक्षण के अनुसार वायु प्रदूषण से केवल 36 शहरों में प्रतिवर्ष 51 हजार 779 व्यक्तियों की अकाल मृत्यु हो जाती है। कोलकाता, कानपुर और हैदराबाद में वायु प्रदूषण से होने वाली मृत्यु दर पिछले तीन-चार वर्षों में दुगुनी हो गई है। एक अनुमान के अनुसार भारत में प्रदूषण के कारण हर दिन करीब 150 लोग मर जाते हैं और हजारों लोग फेफड़े और हृदय की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। दूसरी सबसे बड़ी समस्या जल प्रदूषण की है। कारखानों का कचरा, प्रदूषित जल नदी, तालाबों में निःसंकोच छोड़ दिया जाता है। इससे जल स्रोत प्रदूषित हो गये हैं और कालान्तर में यही जल पीने से हमारा स्वास्थ्य बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और हम अनेक जानलेवा बीमारियों से पीड़ित हो गये। इसके अलावा वृक्षों की अंधाधुंध कटाई ने भी पर्यावरण को बहुत अधिक क्षति पहुंचाई है। विश्व में हर साल एक करोड़ हैक्टेयर से अधिक वन काटा जाता है। भारत में 10 लाख हैक्टेयर वन प्रतिवर्ष काटा जा रहा है। वनों के कटने से वन्यजीव भी लुप्त होते जा रहे हैं। वनों के क्षेत्रफल के नष्ट हो जाने से रेगिस्तान के विस्तार में मदद मिल रही है।
अंत मे उन्होंने कहा कि एसएफआई हमेशा से छात्रों को इस बारे मे जानकारी देती रही है ओर आगे भी देती रहेगी ओर् पर्यावरण के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी।

दूसरे दिन के धरने की प्रेस कवरेज।तमाम मीडिया बंधुओ का धन्यवाद
11/09/2022

दूसरे दिन के धरने की प्रेस कवरेज।
तमाम मीडिया बंधुओ का धन्यवाद

10/09/2022

महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर तथा कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए लगातार दूसरे दिन SFI का धरना जारी।
इंकलाब जिंदाबाद

Today Press Coverage Of SFI Unit Lanj.
10/09/2022

Today Press Coverage Of SFI Unit Lanj.

10/09/2022

Media Coverage Of GC Lanj

09/09/2022
09/09/2022
09/09/2022

SFI इकाई लंज हुई उग्र, महाविद्यालय समेत पूरे लंज बाजार में रैली निकालकर किया धरना प्रदर्शन
बिना शौचालय, पानी तथा लाइट वाली नई बिल्डिंग में सरकार ने वाहवाही लूटने के लिए कॉलेज किया था शिफ्ट

आज राजकीय महाविद्यालय लंज में SFI द्वारा धरना प्रदर्शन करके आक्रोश रैली निकाली जिसमें सरकार के खिलाफ तथा प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला गया। पिछले दिनों सरकार ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए लंज कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया और उद्वघाटन कर दिया। लंज कॉलेज जो स्कूल में चल रहा था उसे शिफ्ट कर दिया तथा खूब वाहवाही लूटी लेकिन पिछले दिनों फिर से कॉलेज दोबारा पुरानी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया था इसी के चलते आज SFI ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य तौर पर अध्यापको के रिक्त पदों को भरने की मांग, PTA फीस वृद्धि तथा कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुए।
SFI लंज संयोजक अभिषेक ने कहा कि बिना तैयारी के कॉलेज शिफ्ट कर दिया यहां न तो शौचालय की व्यवस्था थी और न ही पानी की व्यवस्था थी। नई बिल्डिंग में बिजली की भी व्यवस्था नही है। एसएफआई जिला सचिव रजनी का कहना है कि पिछले लंबे समय से छात्रों को नए महाविद्यालय भवन निर्माण का कार्य चल रहा था किन्तु जब महाविद्यालय भवन को शिफ्ट किया गया तो ना ही शोचालय की सही व्यवस्था की गई और न ही पीने के पानी की और साथ ही उन्होंने कहा इस साल विज्ञान विषय की पाठ्यक्रम महाविद्यालय में शुरू की गई है किन्तु अभी तक कोई भी प्रयोगशाला भी तेयार नहीं हुई है जबकि ये सब मूल रूप से महाविद्यालय में छात्रों के लिए बहुत जरूरी है सरकार ने केवल अपनी वाहवाही लूटने के लिए छात्रों के साथ खिलवाड़ किया है यदि छात्रों को आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो एसएफआई आम छात्रों को लाभांवित करतें हुए एक बड़े आंदोलन के तहत जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेवार सरकार होगी रजनी ने कहा कि लंज में आज आधे प्रोफेसरों के पद खाली चले हैं और PTA के नाम पर लूट की जा रही है इसी के खिलाफ आज धरना हुआ है।
SFI ने चेतावनी दी है कि यदि फिर भी ये मांगे नही मानी तो SFI भूख हड़ताल पर भी बैठेगी।

SFI लंज द्वारा आज नए छात्रों का स्वागत किया गया।
09/09/2022

SFI लंज द्वारा आज नए छात्रों का स्वागत किया गया।

महाविद्यालय लंज में आज SFI के साथियों द्वारा कक्षाओं में छात्रों का स्वागत किया गया तथा साथ ही छात्रों की समस्याएं भी सु...
08/09/2022

महाविद्यालय लंज में आज SFI के साथियों द्वारा कक्षाओं में छात्रों का स्वागत किया गया तथा साथ ही छात्रों की समस्याएं भी सुनीं।

महाविद्यालय लंज (कांगडा) में आज सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें तमाम छात्रों ने SFI की मेम्बरशिप ली।
08/09/2022

महाविद्यालय लंज (कांगडा) में आज सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें तमाम छात्रों ने SFI की मेम्बरशिप ली।


प्रेस कवरेज।SFI लंज सरकार के इस नकारात्मक रवैया का विरोध करती है तथा भविष्य में आंदोलन की चेतावनी देती है। सरकार ने वाहब...
07/09/2022

प्रेस कवरेज।
SFI लंज सरकार के इस नकारात्मक रवैया का विरोध करती है तथा भविष्य में आंदोलन की चेतावनी देती है। सरकार ने वाहबाही लूटने के लिए उद्वघाटन कर दिया लेकिन दोबारा फिर कॉलेज पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया।

Address

GDC LANJ
Kangra
GDCLANJ

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SFI UNIT LANJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share