11/08/2023
भांजी #उनैज़ा को नीट उत्तीर्ण करने और मेडिकल के लिए सरकारी सीट प्राप्त करने के लिए बहुत बहुत बधाई
Congratulations 🎊 May Allah grant more success and prosperity in the future. Aameen
बताता चलूँ कि 2 साल पहले उनैज़ा की बड़ी बहन #अलीना ने भी नीट qualify कर स्टेट मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में एडमिशन लिया था, उनैज़ा को भी स्टेट मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में by choice दाखिला मिला है।
स्टेट मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ एक स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज है, जिसे सरकारी मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ के नाम से भी जाना जाता है, यह एक पूर्ण तृतीयक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है।
यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ में स्थित है। कॉलेज बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी (एमबीबीएस) की डिग्री प्रदान करता है। यहाँ वार्षिक स्नातक छात्र प्रवेश 100 है।
अलीना और उनैज़ा मेरे छोटे चाचा इशराक़ अली ख़ाॅं की नवासियाॉं हैं और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र के नामी ग्रामी उस्ताद डॉ सोहराब अली ख़ाॅं की बेटियाँ हैं।
इशराक़ अली चाचा की दूसरी बेटी का जब सोहराब साहब से निकाह हुआ था तब मैं अलीगढ़ में ही था, इन फैक्ट उनकी बड़ी बेटी अलीना की पैदाइश के समय भी मैं अलीगढ़ में था और उस समय उनके साथ था।
मैं एक बार फिर से दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की दुआ करता हूं।
ज़ुबैर ख़ान सईदी 🔰