NSS GC Kaithal

NSS GC Kaithal Social Programme

NSS Seven Day Camp (16/03/ 23 to 22/03/24)
19/04/2024

NSS Seven Day Camp (16/03/ 23 to 22/03/24)

Best volunteers of NSS cell GC Kaithal for year 2023-24.
19/04/2024

Best volunteers of NSS cell GC Kaithal for year 2023-24.

One Day Camp
03/10/2022

One Day Camp

भारतीय सविंधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और लचीला : डॉ. अभिषेक गोयल प्रस्तावना संविधान की आत्मा : डॉ. कुलदीप कैथल। डॉ. भीम...
22/12/2021

भारतीय सविंधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और लचीला : डॉ. अभिषेक गोयल
प्रस्तावना संविधान की आत्मा : डॉ. कुलदीप

कैथल। डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में संविधान को जानो विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर चौ0 बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी के राजनीतिक विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता रहे । डॉ. कुलदीप ने महाविद्यालय के विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संविधान की प्रस्तावना अवश्य पढनी चाहिए। यह संविधान की आत्मा है। प्रस्तावना को उद्देशिका भी कहा जाता है । उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1929 को लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी इसीलिए 26 जनवरी 1950 को भारतीय सविंधान को अंगीकृत किया गया । आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक और एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सविंधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित और लचीला सविंधान है समय - समय पर देश काल की परिस्थितियों के अनुसार इसमें संशोधन किया जा सकता है ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उप . प्राचार्या डा. रोजी गुप्ता ने कार्यक्रम में बालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ - चढ कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व में निखार आ सके ।
इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के छात्र सचिन सैनी ने कहा कि आज के युवा को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। राहुल जांगडा ने संविधान की महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि हमारे भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद है। जिसमें से लगभग 250 अनुच्छेद भारत सरकार अधिनियम 1935 से लिए गए है।
इस अवसर पर प्रो. पूनम कुंडू, डॉ. मेहर सिंह, लैब सहायक रामभक्त, श्री भगवान और एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

'पराक्रम दिवस' सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
26/01/2021

'पराक्रम दिवस' सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

26/01/2021

वतन पे होते हैं जो निसार, हासिल उन्हें कफ़न नहीं होता,

माने जाते हैं वो वतन परवर, जिनमें दर्दे वतन नहीं होता,

उनकी तुर्बत पे एक दीया भी नहीं, जिनके खूं से जले चिरागे वतन,

जगमगाते है मकबरे उनके, जो शहीदों के बेच देते थे कफ़न .


.....आजाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को उनके जन्मदिवस पर शत- शत नमन ! इन हुतात्मा का नारा था "तुम मुझे

खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा"

ख़बरों में
18/01/2021

ख़बरों में

डॉ. भीम राव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसे...
18/01/2021

डॉ. भीम राव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया । कैंप में स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए कॉलेज प्रांगण की सफाई की । उन्होंने साइकिल स्टैंड और खेल मैदान की सफाई की । कॉलेज प्रांगण में स्थित पार्कों की सफाई करते हुए खरपतवार को निकाला । कॉलेज कैंपस के गमलों की सफाई करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखा । पेड़- पौधों की क्यारिया बनाई और कॉलेज को पोलीथिन मुक्त बनाया । स्वयंसेवकों ने कॉलेज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हुए देशहित में कार्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. का प्रतीक चिन्ह एक चक्र है जो निरंतरता को इंगित करता है और इस चक्र में आठ तिल्लियां है। जो एक दिन के आठ पहर को दर्शाती है यानि की यह हमें बिना रुके, बिना थके, बिना झुके और बिना बिके कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं ।
शिविर के समापन में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति और सामाजिक कविता सुना कर समां बांध दिया

Address

Jagdishpura
Kaithal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS GC Kaithal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category