CPIM Kailaras

CPIM  Kailaras सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

23/10/2025
*शोक-संवेदना**=============* *🌑वामपंथी ,प्रगतिशील विचारक सुश्री सुधा बंसल नहीं रही*।*==================*मुरैना - जिले की...
21/10/2025

*शोक-संवेदना*
*=============*
*🌑वामपंथी ,प्रगतिशील विचारक सुश्री सुधा बंसल नहीं रही*।
*==================*
मुरैना - जिले की जाने मानी शख्सियत वामपंथी ,प्रगतिशील, विचारक प्रसिद्ध वामपंथी नेता रहे , एडवोकेट रामगोपाल बंसल की सहधर्मिणी सुश्री सुधा बंसल का निधन उनके पुत्र आइ ए एस( lAS ) राकेश बंसल के निवास भोपाल पर ,19 अक्टूबर को हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर मुरैना जिले के जनमानस, खासकर प्रबुद्ध वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। सुश्री सुधा बंसल उत्तर प्रदेश की रियासत के प्रतिष्ठित दीवान श्री खेर की पुत्री थी। उन्होंने मुरैना के वामपंथी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एडवोकेट रामगोपाल बंसल से शिक्षाध्यन के दौरान ही शादी की। उसके बाद वे मुरैना के साथ घुल-मिल गईं । राजनीतिक हलकों में बंसल जी और सुधा जी का बहुत ही सम्मान रहा है। बंसल जी जिले के जाने माने अभिभाषक भी रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय तक उन्होंने चुनावी याचिकाओं को लड़कर जीता है। उनके पुत्र राकेश बंसल आई ए एस रहे हैं और उनकी दो पुत्रियां पूनम और नीलम डॉक्टर है। बंसल जी के बच्चों को विदेश में भी पढ़ने का अवसर मिला। जिले के जनता के आंदोलनों से उनका हमेशा करीबी रिश्ता रहा है। मुरैना के वामपंथी और जनवादी आंदोलन में उन्हें हमेशा याद किया जाता है। सभी जनता की राजनीति , वामपंथी , जनवादी, प्रगतिशील आंदोलन से जुड़े नेतागण अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मुरारी लाल धाकड़, किसान सभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गयाराम सिंह धाकड़, सीटू के नेता श्री कृष्णा यादव, रामदास दोने रिया , युवा नेता अशोक कुमार , राजेंद्र सिंह एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह धाकड़ ,जवादी महिला समिति की सुमन शर्मा, रेखा पचौरी ,उमा नायडू, राजेश गुप्ता व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष आदि सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रेषक
अशोक तिवारी
मध्य प्रदेश किसान सभा मुरैना।

Address

Ms Road
Kailaras
MORENA

Telephone

+919893214966

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPIM Kailaras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CPIM Kailaras:

Share