31/01/2026
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
"मैं, कुलदीप पीरटा, प्रधान, ग्राम पंचायत बढाल, अपने कार्यकाल के अंत में आप सभी सम्मानित जनता जनार्दन के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। आप सब के आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास से ही हमनें पांच वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के पूरा करने का प्रयास किया और इस कार्यकाल में पंचायत के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की और हर समय पंचायत के लोगों के लिए उपलब्ध रह कर किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहे।
हमने अपने कार्यकाल में स्थानीय देवी देवताओं की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से ही हर कार्य को अमलीजामा पहनाने मे सफल रहें है। मैं विशेष रूप से हमारी पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर हमेशा हर विकासात्मक कार्य करने के प्रति प्रेरित किया और अपना मार्गदर्शन देकर समर्थन देते रहे।
“🙏🏻🙏🏻मैं आभारी हूँ माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी, जिनके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन से हमने पूरी पंचायत के विकास को सर्वप्रथम रखा। ”
आभार व्यक्त करता हूँ, स्थानिय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों व ठेकेदारों का,जिनके सहयोग से मैं अपने कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने मे सफल रहा ।
मैं, विशेष रूप से ब्लाॅक प्रशासन ,सचिव महोदय श्री महेन्द्र शर्मा जी, तकनीकी सहायक कुमारी मोनिका ठाकुर जी, ग्रामसेवक प्रदीप खिनटा जी ,पटवारी चुन्नीलाल काल्टा जी एवं ग्राम पंचायत के उप-प्रधान विरेन्द्र तान्टा जी तथा समस्त वार्डो के सम्मानित सदस्यगणो का उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए बहुत आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
मैं आशा करता हूँ, कि आप सभी के समर्थन और सहयोग में मुझसे ग्राम पंचायत के विकास और समृद्धि के लिए कोई कमी रह गई हो, या किसी के कार्य करने मे असमर्थ रहा, या किसी व्यक्ति के दिल को जाने अनजाने मे किसी प्रकार की ठेस पहुंची हो, तो उसके लिए आप सभी से हाथ जोड़कर क्षमायाचना चाहूँगा।”🙏🏻🙏🏻🙏🏻
धन्यवाद
कुलदीप पीरटा,
प्रधान, ग्राम पंचायत बढाल ।