25/12/2023
अटल बिहारी वाजपेयी (25 दिसंबर 1924 – 16 अगस्त 2018) भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे. वे बीजेपी के सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता थे.
अटल बिहारी वाजपेयी कवि भी थे. उनका काव्य-संग्रह मेरी इक्यावन कविताएँ का लोकार्पण 13 अक्टूबर 1995 को नई दिल्ली में हुआ था. इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंहराव और प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह 'सुमन' मौजूद थे.