21/08/2026
कल मंडी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोगिंदर नगर महाविद्यालय इकाई द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग उठाई।