SDM Joginder Nagar

SDM Joginder Nagar Sub Divisional Magistrate (S.D.M.) Joginder Nagar Distt. Mandi (H.P.)

*जोगिंदर नगर में वॉलीबॉल ट्रॉफी इस बार बड़े स्तर पर, 16 टीमें लेंगी भाग*  एक स्थानीय टीम, तीन छात्रावास व 12 प्रत्येक जि...
25/03/2026

*जोगिंदर नगर में वॉलीबॉल ट्रॉफी इस बार बड़े स्तर पर, 16 टीमें लेंगी भाग*
एक स्थानीय टीम, तीन छात्रावास व 12 प्रत्येक जिले से एक एक टीम होगी शामिल
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर के अंतर्गत इस वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह प्रतियोगिता पुलिस विभाग के विशेष सहयोग से करवाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के सभी 12 जिलों से एक-एक टीम को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक स्थानीय टीम तथा तीन टीमें छात्रावासों से भाग लेंगी। इस प्रकार कुल 16 उत्कृष्ट टीमें प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 31,000 रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 21,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
मनीश चौधरी ने कहा कि इस बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को “एंटी चिट्टा” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।
उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक टीमें ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये की पंजीकरण शुल्क जमा कर अपनी एंट्री सुनिश्चित कर सकती हैं। इसके लिए बैंक खाता संख्या 50100071762870 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 8627972669 तथा 8580405276 पर संपर्क कर सकती हैं।
-0-

https://youtu.be/f-bhOcEooHA?si=PpHmEogLf4NgT_L2
31/03/2025

https://youtu.be/f-bhOcEooHA?si=PpHmEogLf4NgT_L2

Lagi Laghu Shivratri Joginder Nagra Mhare (लगी लघु शिवरात्रि जोगिंदर नगरा म्हारे)|New Pahari 2025 song|SDM|APRO|MMridula Sharma|Tilak Sharma_________________...

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला समिति जोगिंदर नगर की ओर से आज दिनांक 25 मार्च, 2025 को तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल श...
25/03/2025

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला समिति जोगिंदर नगर की ओर से आज दिनांक 25 मार्च, 2025 को तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा शान-ए-चौहार घाटी बड़ा देव श्री हुरंग नारायण जी, पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट जी तथा देव श्री गलू गहरी जी को निमंत्रण देने के लिए चौहार घाटी की लपास पंचायत के गलू गांव पहुंचे। तीनों देवों के चरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद लिया तथा आगामी 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। तीनों देव श्री हुरंग नारायण जी, देव श्री पशाकोट जी तथा देव श्री गलू गहरी जी ने मेला समिति के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए अपना आशीर्वाद दिया है।

Address

Sub-Divisional Magistrate
Joginder Nagar

Telephone

+911908223895

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Joginder Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share