सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत

सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत सीरवी समाज की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट‌
(357)

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि रोहित सीरवी, सुपुत्र श्री रविन्द्र सीरवी, निवासी ग्राम भाव...
01/06/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व है कि रोहित सीरवी, सुपुत्र श्री रविन्द्र सीरवी, निवासी ग्राम भावी, बिलाड़ा (जोधपुर) ने JEE Advanced में All India Rank (AIR) 4120 प्राप्त कर समाज, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, लगन एवं समर्पण का परिणाम है। रोहित की यह सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें एवं अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा समाज का गौरव बढ़ाते रहें।
🎉 रोहित सीरवी एवं उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सीरवी समाज भावी ग्राम एवं सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत की तरफ से हार्दिक बधाई! 🎉

31/05/2026

*तुमकुर में दो-दिवसीय 'सीरवी बिजनेस एक्सपो' का होगा भव्य आयोजन*
तुमकुर, कर्नाटक: सीरवी समाज के व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने और समाज को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 27 और 28 जून को एक भव्य 'सीरवी बिजनेस एक्सपो' का आयोजन होने जा रहा है।
यह गरिमामयी कार्यक्रम सीरवी महासभा कर्नाटक के तत्वावधान में और सीरवी समाज तुमकुर के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
स्थान: तुमकुर समाज भवन, तुमकुर (कर्नाटक)
मुख्य उद्देश्य: व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करना, आपसी व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना, नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करना तथा युवा उद्यमियों को सही प्रेरणा व मार्गदर्शन देना।
इस एक्सपो में देश के कोने-कोने से सभी छोटे-बड़े उद्योगपति शामिल होंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अपने उत्पादों, सेवाओं और बहुमूल्य व्यापारिक अनुभवों को साझा करेंगे।
समाज के सभी बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि आप अधिक से अधिक संख्या में इस एक्सपो में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं। समाज का मानना है कि "एकता हमारी पहचान, सहयोग हमारी शक्ति, व्यापार हमारी प्रगति" के मूल मंत्र के साथ ऐसे आयोजनों से न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि देश और समाज भी आगे बढ़ेगा।

सीरवी बिजनेस एक्सपो को सफल बनाने के लिए समाज हुआ एकजुट*तन, मन और धन से सहयोग कर समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें –...
30/05/2026

सीरवी बिजनेस एक्सपो को सफल बनाने के लिए समाज हुआ एकजुट

*तन, मन और धन से सहयोग कर समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें – अमरचंद सानपुरा*

तुमकुर। सीरवी समाज महासभा कर्नाटक के तत्वावधान एवं सीरवी समाज ट्रस्ट तुमकुर के सहयोग से आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित "सीरवी बिजनेस एक्सपो" की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों, नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में सीरवी बिजनेस एक्सपो के प्लेटिनम पार्टनर हेमराज सेंचा (एमडी, वाहिनी पाइप्स) एवं राकेश राठौड़ (एमडी, महाराजा वायर्स) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों उद्योगपतियों ने एक्सपो की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रदान किए।

इस अवसर पर आयोजन की विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखकर कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सीरवी समाज महासभा कर्नाटक के महासचिव अमरचंद सानपुरा ने समाजबंधुओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि यह एक्सपो केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि वे तन, मन और धन से जुड़कर समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

प्लेटिनम पार्टनर हेमराज सेंचा ने भी आयोजन को पूर्ण सहयोग देने की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति एवं युवाओं को व्यापार और उद्योग से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन समय की आवश्यकता हैं। वहीं पूर्व सचिव रतनलाल सेंचा ने आयोजन की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण और पवित्र भावना से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष चर्चा हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष एवं सचिवों ने महिलाओं की भागीदारी, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे तथा एक्सपो में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक में सह सचिव शेराराम अगलेचा, तुमकुर अध्यक्ष जोगाराम सेफटा, सचिव मंगलाराम काग, पूर्व सचिव रतनलाल सेंचा, ट्रस्टीगण, नवयुवक मंडल, महिला मंडल के सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सीरवी बिजनेस एक्सपो को समाज के इतिहास का सबसे सफल, प्रेरणादायक एवं गौरवशाली आयोजन बनाया जाएगा, जिससे समाज के व्यापार, उद्योग, रोजगार और आपसी सहयोग को नई दिशा एवं नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
https://www.seervisamajsampurnbharat.com/news/सीरवी-बिजनेस-एक्सपो-को-सफ/

💐 हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं 💐पाली जिले के नाडोल की धरा के गौरव, 'सूर्या इलेक्ट्रॉनिक्स' के संस्थापक, सिरवी समाज क...
27/05/2026

💐 हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं 💐
पाली जिले के नाडोल की धरा के गौरव, 'सूर्या इलेक्ट्रॉनिक्स' के संस्थापक, सिरवी समाज के प्रखर भामाशाह एवं पुणे (महाराष्ट्र) के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्री रमेश सीरवी (मरुधर) जी को...
महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के कर-कमलों द्वारा "महाराष्ट्र गौरव" पुरस्कार से सम्मानित होने पर कोटि-कोटि बधाई!
आपकी यह अभूतपूर्व उपलब्धि पूरे सिरवी समाज और मारवाड़ की माटी को गौरवान्वित करने वाली है। हम ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं।

*अखिल भारतीय सीरवी महासभा महाराष्ट्र राज्य एवं श्री सीरवी समाज विकास मंडल ठाणे*द्वारा आयोजित💐*सीरवी समाज युवक-युवती परिच...
25/05/2026

*अखिल भारतीय सीरवी महासभा महाराष्ट्र राज्य एवं श्री सीरवी समाज विकास मंडल ठाणे*
द्वारा आयोजित
💐*सीरवी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026* 💐
स्थान : श्री आई माता जी मंदिर,भवन ठाणे
महाराष्ट्र सीरवी समाज की सभी संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी कमेटी सदस्यों से निवेदन है कि आप सभी इसमें सहयोग प्रदान करें
सीरवी समाज के उन सभी युवक एवं युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर, जिनका विवाह अभी तक नहीं हुआ है।
आज के समय में सही जीवनसाथी की तलाश हर परिवार की सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय सीरवी महासभा महाराष्ट्र प्रदेश एवं श्री सीरवी समाज विकास मंडल ठाणे समाज के संयुक्त तत्वाधान में युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक मंच पर लाने का पवित्र प्रयास कर रहा है।
इस परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी परिचय बढ़ाना, योग्य रिश्तों को जोड़ना तथा समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करना है।
👉 सीरवी समाज के सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि अपने विवाह योग्य पुत्र-पुत्रियों का पंजीकरण अवश्य करवाएं और इस सामाजिक पहल को सफल बनाएं।
रजिस्ट्रेशन शुल्क: 1000/- प्रति रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन Link https://forms.gle/PTEGkECtfcfW3ffa8
नोट:- रजिस्ट्रेशन सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रत्येक युवक युवती को करवाना अनिवार्य है
📍 स्थान : श्री आई माता जी मंदिर, भवन ठाणे
📅 दिनांक : 14 जून 2026, रविवार
⏰ समय : सुबह 9.00 से
आइए, हम सब मिलकर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।
निवेदक :अखिल भारतीय सीरवी महासभा महाराष्ट्र प्रदेश एवं श्री सीरवी समाज विकास मंडल ठाणे

अखिल भारतीय सीरवी महासभा महाराष्ट्र प्रदेश
अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी ( गेहलोत )सिवास सचिव रामलाल काग

*सीरवी समाज गौरव/कर्नाटक*जब सपनों को परिश्रम का संबल मिलता है, तब सफलता स्वयं कदम चूमती है। सीरवी समाज की होनहार एवं प्र...
25/05/2026

*सीरवी समाज गौरव/कर्नाटक*

जब सपनों को परिश्रम का संबल मिलता है, तब सफलता स्वयं कदम चूमती है। सीरवी समाज की होनहार एवं प्रतिभाशाली बेटी नीतू बर्फ़ा ने अपनी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और अदम्य लगन के बल पर MBBS की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और परिवार का, बल्कि संपूर्ण सीरवी समाज का गौरव बढ़ाया है।

संक्षिप्त परिचय
पिता: श्री पाबूराम जी बर्फ़ा
माता: श्रीमती मंजू देवी बर्फ़ा
गौत्र: बर्फ़ा
मूल निवास: खेड़ा, देवगढ़ (निमाज), तहसील जैतारण, जिला ब्यावर (राजस्थान)
वर्तमान निवास; उत्तराहल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक)
नीतू ने JJM मेडिकल कॉलेज, दावणगेरे से अपनी चिकित्सा शिक्षा पूर्ण कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास के आगे कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि उस दीपशिखा के समान है जो स्वयं प्रकाशित होकर समाज की अन्य बेटियों के पथ को भी आलोकित करती है।
बेटियाँ केवल परिवार की शान नहीं होतीं, वे समाज के भविष्य की सबसे सशक्त आधारशिला होती हैं। नीतू बर्फ़ा की यह सफलता शिक्षा, संस्कार और संघर्ष की उस गौरवशाली परंपरा का प्रमाण है, जिस पर संपूर्ण सीरवी समाज गर्व करता है। निःसंदेह उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
*सीरवी समाज संपूर्ण भारत* परिवार की ओर से आपको इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ आईजी से प्रार्थना है कि आपके जीवन में ज्ञान, सेवा, यश और सफलता का प्रकाश सदैव बना रहे तथा आप चिकित्सा सेवा के माध्यम से मानवता के कल्याण में अपना अमूल्य योगदान देती रहें।

पुनः इस उपलब्धि पर आपको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

*सभी अभिभावकों से विनम्र आग्रह है कि वे अपने बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए उन्हें शिक्षा, संस्कार और प्रोत्साहन का संबल अवश्य प्रदान करें, क्योंकि आज का विश्वास ही कल की सफलता का आधार बनता है।*

*वेबसाइट : सीरवी समाज संपूर्ण भारत डॉट कॉम*

पाली सांसद एवं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं सीरवी समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पी...
24/05/2026

पाली सांसद एवं 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं सीरवी समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पीपी चौधरी जी को चौथी बार "संसद रत्न पुरस्कार-2026" के लिए नामित किए जाने पर समस्त सीरवी समाज की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आपकी यह उपलब्धि समस्त पाली लोकसभा क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है।

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सादर आमंत्रणअत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तमिलनाडु के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एव...
24/05/2026

भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सादर आमंत्रण
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तमिलनाडु के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं सीरवी समाज महासभा (तमिलनाडु) के यशस्वी अध्यक्ष, परम श्रद्धेय श्री आर.बी. चौधरी जी का आकस्मिक निधन 05.05.2026 को हो गया है। उनका जाना फिल्म जगत और समस्त सीरवी समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत पुण्यात्मा का 12वां संस्कार (सुकली) चेन्नई में संपन्न हो चुका है। अब उनकी पावन स्मृति में सोजत रोड ओवर ब्रिज के पास अपने निवास स्थान पर एक *विशेष श्रद्धांजलि सभा* रखी गई है। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक: 24.05.2026 रविवार
रात्रि सत्संग 8 बजे से
दिनांक: 25 मई 2026, सोमवार
समय: प्रातः 9:15 बजे से श्रृद्धांजलि सभा
दोपहर 12.15 से प्रसादी
स्थान - सोजत रोड, ओवर ब्रिज के पास एस्सार पेट्रोल पंप के सामने सोजत रोड
आप सभी सजातीय बंधुओं, मित्रों और शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन है कि इस शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
*शोकाकुल परिवार (सोलंकी परिवार रिसाणिया):*
*भाई:* रामलाल जी, पुखराज जी सोलंकी
*पुत्र:* सुरेश, जीवन, रमेश (अभिनेता), अमर (जीवा - अभिनेता)
*पौत्र* मानव, कार्तिक, रोहित, स्पर्श, प्रशांत
*भतीजे:* भेराराम, पूनम, प्रकाश, गौतम, राजेश, अशोक एवं समस्त सीरवी समाज।
> *"हे ईश्वर, पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।"* 🙏
>

एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में रानी के दिनेश सीरवी को मिला ब्लैक बेल्ट सम्मान वरकाणा में आय...
24/05/2026

एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में रानी के दिनेश सीरवी को मिला ब्लैक बेल्ट सम्मान

वरकाणा में आयोजित “एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026” के दौरान कराटे क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा के CEO दिनेश सीरवी रानी को एथिक्स भारत एवं कराटे अकादमी इंडिया की ओर से प्रथम डिग्री *ब्लैक बेल्ट* प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान तकनीकी निदेशक शिहान संपतराज ताराचंद सोलंकी एवं सचिव जितेंद्र राठौड़ के हाथों प्रदान किया गया।

संस्था अध्यक्ष बाबूलाल बी. मंडलेशा एवं सचिव भरत ए. परमार ने सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि कराटे जैसे खेल युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे सम्मान समारोह और प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

श्रीमती दिशा जी परमार को सीए (CA) बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं!​महाराष्ट्र/पुणे: सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा श्रीमती दिशा...
23/05/2026

श्रीमती दिशा जी परमार को सीए (CA) बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं!
​महाराष्ट्र/पुणे: सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा श्रीमती दिशा परमार (सीरवी) को सीए (CA) की डिग्री प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
​संक्षिप्त परिचय:
​नाम: श्रीमती दिशा परमार (सीरवी)
​माता-पिता: श्रीमती कन्यादेवी एवं श्री मगारामजी परमार
​मूल निवास: गाँव- किशनपुरा, तहसील- देसूरी, जिला- पाली (राजस्थान)
​वर्तमान निवास: पुणे (महाराष्ट्र)

Address

Aai Mata Temple, Banar Road
Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत:

Share