CHB Police Jodhpur

CHB Police Jodhpur This is official page of CHB Police.

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सितंबर माह को “साइबर सुरक्षित राजस्थान माह” के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज पुलिस थाना ...
02/09/2026

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सितंबर माह को “साइबर सुरक्षित राजस्थान माह” के रूप में मनाए जाने के क्रम में आज पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड की ओर से साइबर अपराधों से बचाव हेतु विभिन्न स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक साइबर सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए गए तथा ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, संदिग्ध कॉल/मैसेज, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन आदि के संबंध में जागरूक किया गया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना साइबर अपराध की रोकथाम और कार्रवाई के लिए निरंतर सतर्क और सक्रिय है।
03/05/2026

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना साइबर अपराध की रोकथाम और कार्रवाई के लिए निरंतर सतर्क और सक्रिय है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्य ...
12/01/2026

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता, बाल अधिकार, बाल श्रम, महिला सुरक्षा, राजकोट सिटीजन ऐप तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में बच्चों को अवगत कराया गया।
#राष्ट्रीययुवादिवस t

पुलिस थाना चौहाबोर्ड द्वारा साईबर ठगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही
29/09/2025

पुलिस थाना चौहाबोर्ड द्वारा साईबर ठगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही

पुलिस थाना चौ.हा.बोर्ड द्वारा साईबर फ्रॉड के 5 लाख 69 हजार 199 रूपये 2 घंटे में करवाये रिफण्ड ।ऑपरेशन एन्टी वायरस के तहत...
31/12/2024

पुलिस थाना चौ.हा.बोर्ड द्वारा साईबर फ्रॉड के 5 लाख 69 हजार 199 रूपये 2 घंटे में करवाये रिफण्ड ।

ऑपरेशन एन्टी वायरस के तहत पुलिस थाना चौ.हा.बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में कुल 1 करोड 5 लाख 72 हजार रूपये की राशि सम्बन्धित पीड़ितो के खातो में रिफण्ड करवायी।

30/10/2024

डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने से आपको
बचाएगी आपकी सतर्कता।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में दिया डिजिटल अरेस्ट को मात देने का मंत्र 'रुको-सोचो-एक्शन लो'।

रुको: कॉल आते ही रुको, घबराओ मत, जल्दबाजी में कोई कदम
मत उठाओ, रिकॉर्डिंग करो।

सोचो: कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर धमकी नहीं देती, न ही
वीडियो कॉल पर पूछताछ करती है।

एक्शन लो: साइबर हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर
रिपेार्ट करें। सबूत सुरक्षित रखें।

साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे "ऑपरेशन एन्टी वायरस" के तहत पुलिस थाना चौहाबोर्ड की लगातार प्रभावी कार्यवाही ।पुल...
03/09/2024

साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे "ऑपरेशन एन्टी वायरस" के तहत पुलिस थाना चौहाबोर्ड की लगातार प्रभावी कार्यवाही ।
पुलिस थाना चौ.हा. बोर्ड द्वारा वर्ष 2024 में साईबर ठगी की वारदातो में त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 48 लाख 43 हजार रूपये की राशि पीड़ितो के खातो मे रिफण्ड करवायी।

Address

Near Ashok Udhyan
Jodhpur
342008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CHB Police Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share