अभिनव राजस्थान सरदारपुरा - Abhinav Rajasthan Sardarpura

  • Home
  • India
  • Jodhpur
  • अभिनव राजस्थान सरदारपुरा - Abhinav Rajasthan Sardarpura

अभिनव राजस्थान सरदारपुरा - Abhinav Rajasthan Sardarpura राजस्थान की समृद्धि व विकास का एक मात्र विकल्प

23/06/2023
01/09/2022
24/03/2022

इस 30 मार्च को नागौर के कृषि विभाग के सामने फसल बीमा योजना में गफलत के खिलाफ एक दिन के लिए बैठूँगा. पता नहीं कितने लोग साथ देंगे पर मैं तो बैठूँगा ही.
मुझे पता है कि किसान के साथ इस योजना में आज अन्याय हो रहा है तो मैं उस अन्याय के खिलाफ हर मंच से लडूंगा. मुझे संख्या से क्या करना है, जो आ जाये साथ उसका शुक्रिया और जो दूर से तमाशे देखे या आलोचना करे, उसका भी शुक्रिया.

उस दिन राजस्थान दिवस है और मैं राजस्थान को बताना चाहता हूँ कि इस राजस्थान को बनाने का क्या फायदा हुआ, जब यहाँ के दो तिहाई लोग जो खेती पशुपालन करते हैं, आज भी लुटे जा रहे हैं. कितनी बेशर्मी से सरकार और बीमा कम्पनियाँ कहते हैं कि हम सारे आंकड़े और प्रक्रिया जग जाहिर नहीं करेंगे. ऐसा क्या राज छुपा है इस योजना में ? जबकि यह किसान हित में बनाई गई थी. चूक एक ही जगह हो रही है......किसान के जागने में.

मन बन जाए तो आ जाना, एक दिन मेरे नाम कर देना .......मन नहीं बने या आलस आ जाए तो मन ही मन शुभकामनाएँ दे देना....क्या पता वे ही काम अ जाएँ, आपका यह दोस्त फकीरा तो अब धुन में है.

कल मैं सोच रहा था कि कोई साथ न आये और मैं अकेला ही बैठा रहा गया तो क्या होगा ! 'भूंडा' लाग ज्यावां ? यह मन का खेल था ! आत्मा बोली, दिल बोला...ना रे ! अपुन तो अब दिसम्बर 2022 तक ऐसे ही चलेगा पागलों की तरह. जो सोचा है वो करना है....किसान के लिए, गौ वंश के लिए, प्रकृति के लिए, सुशासन के लिए.. युवा के लिए, कर्मचारी के लिए........अपना कौनसा अहंकार है जो टूटेगा. अपने साथ तो वैसे भी दस लोग होते हैं तो दस हजार जैसे लगते हैं. मेरे साथी ऐसे ही हैं.
एक शेर याद आ आ गया

जिनके होठों पे हंसी, पाँव में छाले होंगे,
हाँ वही लोग, तेरे चाहने वाले होंगे.

नागौर शहर और आसपास के गाँवों वाले शुभचिंतकों.......पानी-चाय-छाछ तो पिला ही देना....

अभिनव अशोक,
अभिनव राजस्थान पार्टी

19/03/2022
06/03/2022

नागौर ज़िले में शायद पहली बार किसानों ने देखा कि फ़सल कटाई प्रयोग क्या होता है । शायद अब उनको यह भी पता चल जाएगा कि उनको फ़सल बीमा का पूरा क्लेम क्यों नहीं मिलता । जानकारी में ही जीत है, अंधेरे में शोषण होना है ।
धन्यवाद अभिनव राजस्थान पार्टी के ज़िला सचिव मुकेश सरगरा का, अधिकारियों और किसानों को जोड़ने पर ।

अपने अपने गाँव के पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक से कहिए कि ईमानदारी से और सबके सामने फ़सल कटाई प्रयोग करें । यह किसान का हक़ है क्योंकि उसने इसके लिए अपनी जेब से पैसा (प्रीमीयम) दिया है । घर बैठे बीमा वाले के कहने से आँकड़े न लिखें । उनके इन आँकड़ों से गाँव के लाखों रूपए डूब जाते हैं ।

अभिनव राजस्थान पार्टी राजस्थान के किसानों को उनके हक़ का वाजिब एक एक रूपया दिलवाएगी । राजस्थान में अब हर कोई जानता है कि यह पार्टी किस तरह से और कितना पक्का काम करती है ।

गाँव, समाज, प्रदेश और देश ऐसे ही आगे बढ़ते हैं । झूठ, झाँसे, तमाशे से आख़िर में यूक्रेन वाले हाल होते हैं ।

अभिनव राजस्थान पार्टी

Address

Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अभिनव राजस्थान सरदारपुरा - Abhinav Rajasthan Sardarpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अभिनव राजस्थान सरदारपुरा - Abhinav Rajasthan Sardarpura:

Share

Category