22/07/2026
महामन्दिर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया धरना-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर
उठाई प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग
जोधपुर, 22 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की महामन्दिर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शाम 6:30 बजे महामन्दिर चौराहे पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक प्रकरणों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।