माली सैनी समाज

माली सैनी समाज This page is about Mali Saini samaj & contains mali saini news, programmes & all about communnity

हार्दिक बधाई समाज की शान,सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री  #प्रीति_मौर्य को  #जन्मदिन कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐...
22/11/2024

हार्दिक बधाई

समाज की शान,सुप्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री #प्रीति_मौर्य को #जन्मदिन कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐🎂🌹

अखिल भारतीय माली समाज संस्थान ट्रस्ट चुनाव (जोधपुर भवन)उमीदवार परिचयश्रीमान प्रेमसिंह जी देवड़ा (Property Dealer)आप अखिल...
07/11/2024

अखिल भारतीय माली समाज संस्थान ट्रस्ट चुनाव (जोधपुर भवन)

उमीदवार परिचय

श्रीमान प्रेमसिंह जी देवड़ा (Property Dealer)

आप अखिल भारतीय माली समाज संस्थान के कोषाध्यक्ष है तथा आप भी बाबूलाल जी पंवार की उसे टीम में सहभागी है जिन्होंने 12 वर्षों से संस्थान के चुनाव न कर अस्तित्व को संकट में डाला था तथा कोषाध्यक्ष होने के नाते आपकी जिम्मेवारी थी संस्थान के आय व्यय हिसाब में पारदर्शिकता की लेकिन उसमें आप असफल रहे।
जय गंगा मैय्या 🙏

अखिल भारतीय माली समाज संस्थान ट्रस्ट चुनाव (जोधपुर भवन)उमीदवार परिचयश्रीमान धनसिंह जी  गहलोतपूर्व सचिव व पूर्व उपाध्यक्ष...
07/11/2024

अखिल भारतीय माली समाज संस्थान ट्रस्ट चुनाव (जोधपुर भवन)

उमीदवार परिचय

श्रीमान धनसिंह जी गहलोत

पूर्व सचिव व पूर्व उपाध्यक्ष
सूरसागर माली संस्थान, जोधपुर

आप स्वच्छ छवि के सामाजिक नेता है। आप जैसे स्वस्छ और सरल स्वभाव के धनी के लिए मुश्किल यह है आप पूर्व अध्यक्ष श्रीमान बाबूलाल जी पंवार के साथ है जिनकी छवि हरिद्वार धर्मशाला में अनियमितताओं, गैर संवैधानिक कार्य करने और जिनके कार्यकाल में जोधपुर से ही नहीं आसपास के गांव से जाने वाले सभी लोगों को हरिद्वार में अपमानित होना पड़ा उनके साथ आपको समर्थन मांगना पड़ रहा है।

जय गंगा मैय्या 🙏

06/11/2024

कल से जोधपुर भवन हरिद्वार धर्मशाला में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों का ब्यौरा दिया जाएगा निर्णय वोट देने वाले करेंगे

06/11/2024

जोधपुर भवन हरिद्वार धर्मशाला चुनाव में

समाज के दर्जनों समाज बंधु चुनाव लड़ रहे है

1. इस चुनाव में समाज के वोटर्स को खरीदने की प्रकिया शुरू हुई है

2. सभी उम्मीदवारों ने अपने जेब से लाखों रुपए खर्च कर वोटर्स बनाएं है।

3. चुनाव के लिए महाभोज के साथ अन्य व्यवस्था भी की जा रही है।

4. यह एक इन्वेस्टमेंट हुआ है जिसकी वसूली भी जितने वाले पदाधिकारी करेंगे।

5. क्या यह हमारे समाज के लिए उचित है?

6. क्या वर्षों वर्ष तक इस संस्था में रहे पदाधिकारी रहे समाज बंधुओं को दूसरे समाज बंधुओं को मौका नहीं देना चाहिए।

7. हमारे समाज के वरिष्ठ राजनेता सुनील जी जो कभी समाज के नेता थे अब कहते है मैं राजनेता हूं वो पूर्व में बाबूलाल जी पंवार के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सार्वजनिक बोल चुके वो अब समाज की संस्थाओं पर अपने वर्चस्व के लिए पुन बाबूलाल जी का समर्थन कर सभी समाज बंधुओ के साथ धोखा नहीं कर रहे है।

8. क्या समाज के राजनेता एवं प्रबुद्धजनों को समाज में होने वाले आपसे वैमनस्य के लिए यह सभी जिम्मेदार नहीं है।

9. क्या सभी उम्मीदवारों को इन चुनाव में लाखों के किए इन्वेस्टमेंट पर जवाब नहीं देना चाहिए?

10. समाज की संस्था में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मेंबर बना दबाव देना गलत नहीं है।

हरिद्वार जैसी पवित्र धरा पर सभी अपने पाप धोते है और जीवन का अंत होने पर वहां अस्थियों का विसर्जन किया जाता है वहीं हम पाप कर समाज और धर्म के साथ अपने पूर्वजों का अपमान नहीं कर रहे है?

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार कोई इन प्रश्नों का जवाब देंगे क्यों संस्थाओं पर धनबल से कब्जा करने की गलत प्रक्रिया शुरू की गई है इससे समाज का भला होगा?

धर्मशाला में सुविधाएं देना तो दूर समाज के सभी वर्गों को जो अपमान किया जाता है और मोटी रकम वसूली जाती है उसके हिसाब में पारदर्शिता जरूरी नहीं?

क्या अहमदाबाद धर्मशाला के निर्माण में भामाशाहों से प्राप्त रकम की जानकारी देना और आय व्यय का ब्यौरा देना जरूरी नहीं है?

आप के पास वोट और समर्थन मांगने वालों से आप जरूर पूछे।

धन्यवाद

जय गंगा मैय्या 🙏

05/11/2024

ट्रैक्टर चुनाव चिन्ह वाले अब पैनल की जगह सिंगल वोट मांग आपस में ही एक दूसरे के वोट काटने लगे

नवजीवन संस्थान एक स्थान नहीं लावारिस प्रताड़ित और समाज से परिष्कृत बुजुर्गों के लिए एक घर है जहां वह सभी सुविधाएं प्राप्...
30/10/2024

नवजीवन संस्थान एक स्थान नहीं लावारिस प्रताड़ित और समाज से परिष्कृत बुजुर्गों के लिए एक घर है जहां वह सभी सुविधाएं प्राप्त करते हैं जो पाने के वह हकदार है

जिनका कोई नहीं उनकी सेवा में समर्पित नवजीवन संस्था 🙏

कोटि कोटि प्रणाम श्री राजेंद्र परिहार🙏

#जोधपुर ानव सेवा को समर्पित जोधपुर का यह सस्थान जिसकी शुरुवात स्वर्गीय श्री भगवान सिंह परिहार सा....

28/10/2024

हरिद्वार धर्मशाला संस्था बचाओ अभियान

*कैसी विडंबना है 12 साल से अवैध कब्जा करने वाले अध्यक्ष जी पिछले 20 वर्षों से हरिद्वार धर्मशाला में पदों पर रहने के बाद भी संस्था को नहीं छोड़ रहे हैं*
*इन महाशय के अकर्मण्यता के कारण धर्मशाला में इतनी अव्यवस्थाएं है कि समाज बंधुओ को हरिद्वार जैसे पवित्र धार पर सुविधाओं के बजाएं बेइज्जत होकर आना पड़ता है और इनका समर्थन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी सुनील जी परिहार इनके सब कारनामे जानकार इनका विरोध कर रहे थे फिर क्या सेटिंग की आपस में अब इनकी तारीफों के पुल बांध रहे है लेकिन इनके कार्यकाल में हुई अनियमितताओं और घोटालों पर चुप्पी साध कर समाज के सभी वर्गो का नुकसान कर रहे है।*
*ऐसे पदाधिकारियों से समाज को नुकसान हो रहा है हम सभी ऐसे पदाधिकारियों का कड़ा विरोध करते है और इनका समर्थन करने वाले राजनेता से मांग करते है कि वो ऐसे स्वार्थी संस्था की धरोहर को नुकसान पहुंचाने वाले अध्यक्ष और उनके समर्थकों का समर्थन नहीं करे।*

26/10/2024

सुनो सुनो 📢

फैक्ट्री वाले राजनेता कभी जिनको माली संस्थान के कब्जाधारी दुकानदार कह कर बदनाम करते थे आज वो उन्हें ही गले लगा धर्मशाला चुनाव में साथ ला रहे है।
मतलब समाज की संस्थाओं पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद्द पर गिर सकते है यह लोग।

26/10/2024

सुनो सुनो 📢 📢

फैक्ट्री वाले राजनेता कभी जिनको माली संस्थान के कब्जाधारी दुकानदार कह कर बदनाम करते थे आज वो उन्हें ही गले लगा धर्मशाला चुनाव में साथ ला रहे है।*
*मतलब समाज की संस्थाओं पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद्द पर गिर सकते है यह लोग।

25/10/2024

फैक्ट्री वाले राजनेता के भेजें नारद के द्वारा कई दिनों से समाज को बांटने की स्कीम हुई एक्सपोज

*जय श्री कृष्णा*  🌞 *जय लिखमो जी महाराज* 🌞 सुप्रभातएक सच्चा मित्र हज़ारों रिश्तेदारों से अच्छा है यदि आपके सौ मित्र भी है...
25/10/2024

*जय श्री कृष्णा*

🌞 *जय लिखमो जी महाराज* 🌞
सुप्रभात

एक सच्चा मित्र हज़ारों रिश्तेदारों से अच्छा है यदि आपके सौ मित्र भी हैं तो भी कम हैं उन्हें निरंतर और बढ़ाओ यदि आपका एक शत्रु है, तो बहुत ज्यादा है उसे और घटाओ....

कुशलतापूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में एक जीत है क्योकि
अभिमान की ताकत फरिश्तो को भी शैतान बना देती है,और
नम्रता साधारण व्यक्ति को भी फ़रिश्ता बना देती है....

शब्द उलझा सकते है पर मुस्कुराहट हमेशा काम कर जाती है क्योंकि कर्ण ने महाभारत में कहा था कि दोस्त दुर्योद्धन मुझे मृत्यु से डर नहीं लगता पर भगवान श्रीकृष्ण की निश्चल मुस्कान मेरे सम्पूर्ण अस्तित्व को अंदर से हिला देती हैं.....

सदा मुस्कुराते रहिये...सा

आप का दिन आनंदमय हो

🙏🚩🙏

Address

B/h Hotel City Palace Nai Sarak Jodhpur
Jodhpur
342001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when माली सैनी समाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to माली सैनी समाज:

Share

Category