Vishva Hindu Parishad - Jodhpur

Vishva Hindu Parishad - Jodhpur विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त का आधिकारिक फेसबुक पेज
Official page Of VHP Jodhpur Prant

31/05/2026
बकरा ईद के इस्लामिक पर्व पर जैसलमेर के फलसुंड निवासी  NSUI पदाधिकारी नसीर खान भूर्ज गढ़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुब...
29/05/2026

बकरा ईद के इस्लामिक पर्व पर जैसलमेर के फलसुंड निवासी NSUI पदाधिकारी नसीर खान भूर्ज गढ़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुबारकबाद के नाम पर अत्यंत घृणित मानसिकता एवं बहुसंख्यक हिन्दू समाज के प्रति विषवमन भाव का परिचय देते हुए पोस्टर पोस्ट किया जिसमें कुर्बानी के पशुओं यथा बकरा, भेड़ के साथ सनातन संस्कृति में माता का सम्मान प्राप्त गौ का चित्र भी लगाया है।

यह इस समुदाय की हिंदुओं के प्रति सदियों से चली आ रही जिहादी सोच का परिचय देती है, एक तरफ ये लोग गाय को काटना चाहते है तो दूसरी तरफ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भी कर रहे है, ये दोहरी मानसिकता है।

नसीर जैसे जिहादी तत्वों को यह समझ में आ जाना चाहिए कि राजस्थान सहित भारत के अनेक राज्यों में गौहत्या बंदी है और कड़े कानून भी बने हुए है, साथ ही सनातन समाज भी जागृत है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

निरीह प्राणियों सहित वंदनीय गौमाता को काटने के भाव रखने की सोच का क्या पर्व हो सकता है...?

जोधपुर प्रान्त संगठन सहित सम्पूर्ण देश के हिन्दू समाज में इस कृत्य से गहरा आक्रोश है।

शासन इस पर कठोर कार्यवाही करें और ऐसे सपोलो का कड़ाई से इलाज करे।
यदि समय रहते कठोर कार्यवाही नहीं कि गई तो संगठन सड़क पर उतरेगा।
Rajasthan Police Jaisalmer Police

- विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर
- बजरंग दल
- जोधपुर प्रान्त

Vishva Hindu Parishad -VHP
Bhajanlal Sharma

 #वीर_सावरकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।अदम्य राष्ट्रभक्ति, प्रखर राष्ट्रवाद और क्रांतिकारी चिंतन के प्रतीक वीर विनायक दा...
28/05/2026

#वीर_सावरकर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

अदम्य राष्ट्रभक्ति, प्रखर राष्ट्रवाद और क्रांतिकारी चिंतन के प्रतीक वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

आपका जीवन हमें त्याग, तपस्या, देशभक्ति और सामाजिक समरसता की सतत प्रेरणा प्रदान करता है।

- विश्व हिन्दू परिषद,
- जोधपुर प्रान्त

Vishva Hindu Parishad -VHP

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आलोक कुमार जी ने अपने जोधपुर प्रान्त प्रवास में जैन विश्व भारती ...
13/05/2026

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आलोक कुमार जी ने अपने जोधपुर प्रान्त प्रवास में जैन विश्व भारती लाडनूं (नागौर) में जैन तेरापंथ समाज के युग प्रधान पूज्य आचार्य श्री #महाश्रमण जी से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया एवं पूज्य आचार्य श्री के योगक्षेम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों के समक्ष अपने विचार साझा किए।

आलोक कुमार जी ने कहा कि सनातन समाज का सर्व पांथिक समभाव दर्शन ही विश्व शांति का आधार है, उन्होंने युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के जीवन वृत को, उनके विचारों को सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बताया, उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद पूज्य सन्तों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही विगत 61 वर्षों से समाज जागरण का कार्य कर रहा है।

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि समाज के कल्याण का कार्य करने वाला प्रत्येक व्यक्ति ऋषि तुल्य होता है उनका जीवन संयम, नैतिकता, अहिंसा और सादगी का प्रतीक होना चाहिए क्योकि करोड़ों अनुयायी उनका अनुकरण व अनुसरण करते है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संगठनों पर यह परम उत्तरदायित्व है कि वो सेवा और सद्भाव के माध्यम से दीन दुखियों का कल्याण करे।

इस अवसर पर विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री श्री राजाराम जी, प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जी जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

जैन विश्व भारती लाडनूं के पदाधिकारियों द्वारा माननीय आलोक कुमार जी का परम्परागत रूप से स्वागत अभिनन्दन किया गया।

- प्रचार-प्रसार विभाग
- विश्व हिन्दू परिषद
- जोधपुर प्रान्त

#विश्व_हिन्दू_परिषद

शोक संदेशविश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त  परिवार के सम्माननीय सदस्य एवं विहिप के बालोतरा जिला मंत्री श्री हितेंद्र जी ...
12/05/2026

शोक संदेश

विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त परिवार के सम्माननीय सदस्य एवं विहिप के बालोतरा जिला मंत्री श्री हितेंद्र जी चारण का आकस्मिक निधन संगठन एवं समाज को अपूर्णीय क्षति है, शांत, सरल,मृदुभाषी एवं संगठन कार्य में समर्पित भाव से कार्य करने वाले श्री हितेंद्र जी हम सब के अत्यंत प्रिय थे।

आपने बालोतरा जिले में विश्व हिंदू परिषद के कार्य को गति प्रदान की, विविध आयामों, गतिविधियों के कार्य को बढ़ाया एवं समाज में सामाजिक समरसता, धर्म जागरण, युवा शक्ति में राष्ट्र भाव भरने हेतु पूरे मनोयोग से अथक परिश्रम किया।

आपके पूरे परिवार की संगठन के प्रति अगाध श्रद्धा रही, प्रवासी आगंतुक अधिकारियों, कार्यकताओं के लिए उनकी सेवा, समर्पण सदैव प्रशंसनीय रहा।

आपका अचानक हम सब के मध्य से चले जाना सम्पूर्ण संगठन व समाज को गहरी पीड़ा दे गया, परन्तु ईश्वर इच्छा प्रबल है, उसके आगे हम सब असहाय है।

प्रभु श्रीराम जी आपकी पुण्यात्मा को वैकुंठ में वास दे एवं परिजनों व सम्पूर्ण संगठन को इस घोर वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।
।। ॐ शांति ।।

- डॉ राम गोयल
- प्रान्त अध्यक्ष
- विश्व हिंदू परिषद , जोधपुर

Vishva Hindu Parishad -VHP

सनातन पावन पर्व वैशाख पूर्णिमा एवं श्रीहरि के करुणावतार भगवान श्री गौतम  #बुद्ध जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।करुणा, अहिंस...
01/05/2026

सनातन पावन पर्व वैशाख पूर्णिमा एवं श्रीहरि के करुणावतार भगवान श्री गौतम #बुद्ध जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।

करुणा, अहिंसा और मध्यम मार्ग के प्रणेता भगवान श्री गौतम बुद्ध का सम्पूर्ण जीवन दर्शन हमें निरंतर सेवा और सद्भाव की प्रेरणा देता है।

#वैशाख_पूर्णिमा का यह पावन दिवस हमें सत्य, संयम, प्रकृति की रक्षा, सदाचार, शांति और समरसता के श्रेष्ठ सनातन जीवन मुल्यों को अपनाकर जीवन जीने का मार्ग दिखाता है।

- #विश्व_हिन्दू_परिषद
- #जोधपुर प्रान्त



Vishva Hindu Parishad -VHP

परम पूज्य संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज के जन्मकल्याणक दिवस पर कोटिशः नमन एवं समस्त भक्तजनों को मङ्गलमय शुभकामना...
22/04/2026

परम पूज्य संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज के जन्मकल्याणक दिवस पर कोटिशः नमन एवं समस्त भक्तजनों को मङ्गलमय शुभकामनाएं।

- विश्व हिन्दू परिषद
- जोधपुर प्रान्त

#विश्व_हिन्दू_परिषद
Vishva Hindu Parishad -VHP VHP Social Media Bajrang Dal Milind Parande Mahendra Singh Rajpurohit

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रणेता, वैदिक संस्कृति के रक्षक, चार पीठों के संस्थापक भगवान आदि शंकराचार्य जी एवं भक्ति मार्ग क...
21/04/2026

अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रणेता, वैदिक संस्कृति के रक्षक, चार पीठों के संस्थापक भगवान आदि शंकराचार्य जी एवं भक्ति मार्ग के महान संत, #श्रीकृष्ण जी के अनन्य भक्त श्री सूरदास जी जयंती पर अनन्त कोटि नमन।

#आदि_शंकराचार्य जी ने #सनातन वैदिक संस्कृति को एक सूत्र में बांधते हुए उसका संरक्षण किया, भक्त शिरोमणि श्री #सूरदास जी ने अपनी भक्ति और काव्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाया।

आप हमारी प्रेरणा के स्त्रोत एवं कार्य के आदर्श है।

- #विश्व_हिन्दू_परिषद
- #जोधपुर प्रान्त

Vishva Hindu Parishad -VHP VHP Social Media Milind Parande Vishwa Samvad Kendra -VSK

Address

Bharat Mata Mandir
Jodhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishva Hindu Parishad - Jodhpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share