15/12/2020
#दिलावर_अब_सिर्फ_दिलावर_राठौड़_नहीं_क्रन्तिकारी_दिलावर_राठौड़_है ।
समय निकालकर पढ़े व शेयर करे....
भारत पाक युद्ध 1971 के पर बनी फ़िल्म "बॉर्डर" यह फ़िल्म 1997 में बनी थी । इस फ़िल्म में भैरो सिंह को शहीद होना बताया गया है, असल जिंदगी में वह आज भी जीवित है। फ़िल्म में भैरो सिंह का सीन बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने निभाया...!
सेना मैडल भैरो सिंह जी वास्तव में एक रियल हीरो है। आज भैरो सिंह को जो भी मान-सम्मान मील रहा है, वह उनके हक़दार है। लेकिन आज से कुछ साल पहले किसी को पता तक नहीं था की भैरो सिंह जी आज भी जीवित है । वह एक गुमनाम जिंदगी जी रहे थे । ऐसे सैकड़ो योद्धा आज भी जीवित है, जो आज भी एक गुमनाम जिंदगी जी रहे है, हम सबको मिलकर उनका भी सम्मान करना चाहिए ।
लेकिन यह नहीं भूले की इस विशेष योद्धा की बात को आगे तक पहुँचाने वाला कोही और नहीं हमारे क्षेत्र (बेलवा) के पत्रकार दिलावर सिंह राठौड़ है। दिलावर सिंह राठौड़ ने वास्तव में बता दिया की पत्रकारिता की ताकत क्या होती है, पत्रकारिता जगत का जो पत्रकार सत्य के रूप में ईश्वर को पहचान लेता है तो फिर दुनिया की कोई ताकत उसे सच्चाई को उजागर करने से रोक नहीं सकती है।
आज से हमें एक नया मिशन देना है आज से दिलावर सिंह राठौड़ सिर्फ दिलावर राठौड़ ही नहीं क्रांतिकारी पत्रकार दिलावर राठौड़ है।
हमें विश्वास है दिलावर राठौड़ पर और आपकी कलम पर, कलम वह शक्तिशाली हथियार है जिसकी ताकत से विश्व को बदला जा सकता है।
Rathore
जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳