27/08/2024
SC आरक्षण वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राजस्थान में लागू करवाने के लिए जोधपुर वाल्मीकि समाज की महत्वपूर्ण बैठक 27-08-2024 को महावीर उद्यान जोधपुर (राजस्थान में) संपन्न हुई
---------------------------------------------------------
👉 https://youtu.be/E_AEuA4tn-c
दिनांक 27-08-2024 को, राजस्थान राज्य के जोधपुर कलेक्ट्रेट के सामने, महावीर गार्डन में शाम 4 बजे वाल्मीकि समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया | हाल ही मे, सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति में, आरक्षण का वर्गीकरण कर वंचित जातियों को लाभ दिलवाने के सम्बन्ध में निर्णय आया था | यह बैठक इसी सम्बन्ध में आयोजित की गयी थी कि, इसको राजस्थान राज्य में लागू करवाने के लिए, रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देने, और मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री, आदि के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से इसे लागू करवाने के लिए ग्यापन देने आदि के संदर्भ में चर्चा की गयी | बैठक मे जोधपुर के समस्त, अनुभवी वरिष्ठजन, राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, कानून के जानकार, तथा जोधपुर में संचालित, लगभग सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया | बैठक में समस्त उपस्थित महानुभावों ने, आरक्षण वर्गीकरण के मुद्दे के संबंध में, अपने अपने विचार, प्रस्ताव व सुझाव, प्रस्तुत किए | साथ ही, जोधपुर जिले के ग्रामीण व शहरी, अन्य वंचित समाज के साथ, आगामी मीटिंग, रविवार दिनांक 01-09-2024 को, सुबह दस बजे रखा जाना तय किया गया | उपस्थित समाज के समस्त, बुद्धिजीवियों ने निर्णय लिया कि, अन्य वंचित समाज से राय मशविरा के बाद आगे की रणनीति तय की जायेंगी | अभी कुछ दिन पूर्व ही, आरक्षण के वर्गीकरण को समर्थन देने वाले, सभी संगठनों का एक सामूहिक महासंघ, वंचित समाज आरक्षण संघर्षशील संगठनों का महासंघ, बनाये जाने का प्रस्ताव, सोशल मिडिया द्वारा प्रसारित किया गया था | जिसके तहत आरक्षण के वर्गीकरण को, लागू करवाने के लिए जो जो संगठन साथ हो, उनके ग्यापन, सामूहिक रूप से लेकर, इस महासंघ के लेटरपेड पर, कवरिंग लेटर के साथ जिला कलेक्टर को दिया जाना प्रस्तावित किया गया था | महासंघ के इस कवरिंग लेटरपेड के साथ, वाल्मीकि व वंचित समाज के समस्त संगठनों के पदाधिकारियो के, नाम की लिस्ट मय हस्ताक्षर के, इस महासंघ के सदस्य के रूप में, कवरिंग लेटरपेड के साथ अंकित किया जाना प्रस्तावित किया गया था, चूंकि ये किसी एक, जाति विशेष का मुद्दा, ना होकर, वंचित जातियों का मुद्दा है, इसलिए किसी भी प्रकार के विवादों से, बचने के लिए महासंघ बनाए जाने का प्रस्ताव सोशल मिडिया के माध्यम से प्रचारित किया गया, जिसमे कई संगठनों व समाजसेवियों ने दी गयी लिंक के माध्यम से रजिस्टर्ड किया | इस महासंघ में यह प्रावधान रखा गया है कि इसमें कोई भी पदाधिकारी ना होकर, सभी संगठन, जिन्होंने इसके लिए, अपना समर्थन दिया हो, उनका एक उच्चतम पदाधिकारी या उसके द्वारा मनोनीत व्यक्ति, इस महासंघ का सदस्य होगा, और जो भी निर्णय लिए जायेंगे, वे बहुमत से तय किये जायेंगे, जिससे की कोई भी संगठन का व्यक्ति या किसी भी वंचित जाति का व्यक्ति नाराज़ ना हो और एक व्यक्ति या जाति विशेष के नेतृत्त्व की बजाय सभी वंचित जातियों का, इसमें सामूहिक नेतृत्त्व हो सके | आज की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी मेहरबान हंस, अनुसूचित जाति आयोग राजस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे, राजस्थान सरकार के पूर्व प्रतिनिधि महेंद्र जावा, प्रधानाचार्य घनश्याम खिंची, पार्षद विजय परिहार, पूर्व पार्षद जगदीश खोखर, पूर्व पार्षद प्रकाश परिहार, प्रकाश पंडित, राजू सांदड, चन्द्रशेखर कंडारा, मोन्टू कंडारा, राजू बारासा, बच्चन पंडित, एडवोकेट देशराज कल्ला, एडवोकेट राजेंद्र गुस्सर, रमेश बारासा, कानाराम कंडारा, सुरेश सर्वटे, विमल कल्ला, राजेश लखन, दिनेश बारासा, हरिभजन परिहार, मनोहर बारासा, राजेश तेजी, सुरेश जोड, नवीन बारासा, वीरेंद्र वाल्मीकि, सुनील जोड, महेंद्र तेजी, राजेश बारासा, राकेश घारू, सुरेन्द्र पंडित, पत्रकार नरेश बारासा, ओमप्रकाश आदिवाल, किशनलाल चांवरिया, धनराज घारू, राधेश्याम, सुरेन्द्र छवानी, समीर रल, सौरव गोयल, रामप्रसाद चांवरिया, दिनेश कंडारा, विक्रम तेजी, अतिश, राहुल कंडारा, चम्पालाल सान्गेला, राजिव बारासा, सुरेश, हरियाणा से एडवोकेट विजय चौहान व वाल्मीकि समाज के कई युवा मौजूद थे | इस विषय पर, वाल्मीकि समाज के साथ ही अन्य वंचित समाजो के साथ, आगामी बैठक दिनांक 01-09-2024 को सुबह दस बजे, की जानी प्रस्तावित है | इसके लिए, जोधपुर जिले के, तमाम वंचित जातियों, के लोगो से सम्पर्क किया जाएगा |
दिनांक 27-08-2024 को, राजस्थान राज्य के जोधपुर कलेक्ट्रेट के सामने, महावीर गार्डन में शाम 4 बजे वाल्मीकि समाज की एक बैठक क.....