08/03/2026
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 21 व 22 मार्च को, तैयारियों को लेकर पिल्लूखेड़ा मंडल में बैठक
पिल्लू खेड़ा मंडल में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर पिल्लू खेड़ा नई अनाज मंडी दुकान नंबर 66 पर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालवा ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक विजय पाल सिंह एडवोकेट तथा मंडल प्रभारी सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 21 व 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर महान राष्ट्रवादी चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं तथा उनके द्वारा दिया गया एकात्म मानववाद का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
बैठक के दौरान प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल, कार्यकर्ताओं के पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, आवागमन, मंच व्यवस्था, स्वागत तथा प्रचार-प्रसार जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, जनसंपर्क की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला, मंडल महामंत्री सोहन सिंह (सोनू रजाना), सोमपाल शर्मा, सुंदर हाड़वा पूर्व मंडल अध्यक्ष, बलराज, रविन्द्र शर्मा, प्रवीण मंडल महामंत्री सफीदों, जगदीश जामनी, जयभगवान शर्मा और अन्य मौजूज व्यक्तियों ने बैठक में भाग लिया।
Phanindranath Sharma CMO Haryana BJP Haryana
#पंडित_दीनदयाल_उपाध्याय_प्रशिक्षण_महाभियान2026 #मंडल_प्रशिक्षण_कार्यशाला