Himalaya Pariwar Jind

Himalaya Pariwar Jind social active group under the ngo of himalya परिवार regd.

29/05/2022

सिंधु दर्शन यात्रा लेह सड़क मार्ग प्लान करने से पहले जान लें जरूरी बातें।
इसमें कोई शक नहीं है कि लेह भारत के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय स्थानों के साथ-साथ सबसे खतरनाक रोड यात्रा में से एक है। लेह की ऊंचाई अधिक होने की वजह से यहां पर लोगों को एल्टीट्यूड सिकनेस होने की संभावना भी हमेशा बनी रहती है। आइए अब जानते हैं कि लेह यात्रा पर जाते समय आपको किन-किन चीजों को फॉलो करना चाहिए?
लेह जाने से पहले इन सभी बातों को ध्यान में जरूर रखें।

1 . यात्रा पर जाने से पहले आपको फिजिकली और मेंटली प्रिपेयर होना बहुत जरूरी है।
2 . यात्रा की शुरुआत करने से पहले आप अच्छी तरह से रिसर्च कर लें, ताकि आपको कार ड्राइव करते समय रूट्स, खाने-पीने की जगहों, ठहरने की जगह, लद्दाख के परमिट (ILP) बनाने और दूसरी बेसिक चीजों की जानकारी हो सके।
3 . आपकी कार की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। यानि कि आपकी कार ना तो ज्यादा पुरानी और ना ही एकदम नई होनी चाहिए।
4 . सिंधु यात्रा के लिए आपके कार के टायर ट्यूबलेस होनी चाहिए, लेकिन अगर आपके कार में ट्यूबलेस टायर नहीं है, तो आप अपने साथ कम से कम एक एक्स्ट्रा ट्यूब और पंक्चर किट लेकर जरूर जाएं।
5 . सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने से पहले आप ट्यूबलेस और ट्यूब टायर वाले कार में पंक्चर लगाना सीख लें, ताकि किसी लेह में किसी सुनसान जगह अगर आपकी कार खराब हो जाती है, तो आप उस समस्या की समाधान खुद से ही कर सकें।
6 . सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने से एक हफ्ते पहले अपनी कार की सर्विसिंग करा लें।

सिंधु दर्शन यात्रा पर क्या-क्या लेकर जाना चाहिए?

1 . यात्रा जाते समय आपके पास अपने कार के सभी तरह के डॉक्यूमेंट्स होनी चाहिए। जैसे –
R C (Registration certificate)
I’d proof (voter pan adhar etc.)
D L (Driving licence)
Insurance
Pollution.
2 . यात्रा पर जाते समय आप फर्स्ट एड किट, एल्टीट्यूड सिकनेस मेडिसिन के साथ और भी कई तरह के मेडिसिन (सिर दर्द, उल्टी, पेट दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी वगैरह) अपने साथ लेकर जरूर जाएं, ताकि आपकी थोड़ी बहुत तबीयत खराब होने पर आप खुद से ही अपने आप को ठीक कर सकें और ज्यादा तबियत खराब होने से बचा सकें।
3 . लेह में इंटरनेट का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए आप अपने पास लेह का एक प्रिंटेड मैप जरूर रखें, ताकि आपका मोबाइल चार्ज न रहने और इंटरनेट काम न करने पर आप मैप की मदद से अपने अगले पर्यटन स्थल की ओर बढ़ सकें।
4 . यात्रा पर जाने से पहले आपके पास मोटे जैकेट के साथ-साथ और भी दूसरे गर्म कपड़े जैसे – वूलन ग्लव्स, वार्मर्स, वूलन शॉक्स (मोजे या जुराबे) वगैरह होने चाहिए, क्योंकि लेह में साल भर ठंड पड़ती है।
5 . यात्रा पर जाते समय आपके पास सभी प्रकार के कार के टूल्स, पंक्चर किट और एक्स्ट्रा ट्यूब वगैरह होने चाहिए, ताकि आपकी कार में थोड़ी बहुत दिक्कत आने पर आप खुद ही उस दिक्कत का समाधान कर सकें।
1 . लेह में ऐसे बहुत सारे जगह है, जहां एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए लेह से आगे की सफर की शुरुआत करते समय आप अपने साथ कुछ एक्स्ट्रा कैश लेकर जरूर चलें।
2 . यात्रा के दौरान समय-समय पर अपने कार का हवा और मोबिल वगैरह चेक करवाते रहें।
3 . लेह में रात को सोते समय 2-3 तकिया सिर के नीचे लेकर सोना चाहिए। ऐसा करने से सांस लेने में आसानी होती है।
4 . लेह मे बहुत सारे जगहों पर पेट्रोल पंप की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए लेह में प्रवेश करने के बाद आप अपने साथ 5 लीटर का एक या फिर 2 पेट्रोल का ड्रम लेकर जरूर चलें, ताकि आगे चलकर आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके।
इस पोस्ट से संबंधित अगर आपका कोई सवाल हो, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमें आपकी हेल्प करके खुशी होगी।

डॉ विकास अध्यक्ष जिला जींद हरियाणा।🙏

आज हमारे हिमालय परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप कुलपति पंडित लक्ष्मी चंद state यूनिवर्सिटी for performing and visual ar...
17/05/2022

आज हमारे हिमालय परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप कुलपति पंडित लक्ष्मी चंद state यूनिवर्सिटी for performing and visual arts श्रीगजेंद्र चौहान से उनके कार्यालय में मिलना हुआ व आशीर्वाद प्राप्त किया। आने वाली सिंधु दर्शन यात्रा के बारे मे विस्तार से चर्चा की।

Holi celebration with children pichkari/gulal
18/03/2022

Holi celebration with children pichkari/gulal

Himalaya Pariwar jind ki nai pahal
20/01/2022

Himalaya Pariwar jind ki nai pahal

Address

Jind
126102

Telephone

+919991992304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himalaya Pariwar Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Himalaya Pariwar Jind:

Share

Category