Parveen Chahal Baroda

Parveen Chahal Baroda Works speak louder than words !

जब Saddam Hussein को फां.सी के लिए ले जाया जा रहा था, सैनिकों ने पूछा — “आपकी आखिरी इच्छा क्या है?”उन्होंने कहा — “मुझे ...
06/03/2026

जब Saddam Hussein को फां.सी के लिए ले जाया जा रहा था, सैनिकों ने पूछा — “आपकी आखिरी इच्छा क्या है?”

उन्होंने कहा — “मुझे मेरा कोट दे दो।”

सैनिक हैरान हुआ — “इस समय कोट क्यों?”

सद्दाम बोले —
“आज ठंड है। अगर मैं कांपने लगा, तो मेरे देश के लोग समझेंगे कि उनका नेता मौत से डर रहा है।”

कभी कहा जाता है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकता। फिर खबर आती है कि 30 दिन की “छूट” मिल गई। लगता है आत्मनिर्भरता क...
06/03/2026

कभी कहा जाता है कि भारत अब किसी के दबाव में नहीं झुकता। फिर खबर आती है कि 30 दिन की “छूट” मिल गई। लगता है आत्मनिर्भरता का मतलब अब यह हो गया है कि जब तक अनुमति मिले, तब तक ही आत्मनिर्भर रहो।56” वाले बाबा

26/01/2026

🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳✨

26 जनवरी सिर्फ एक तारीख नहीं है…
यह वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान अपनाया और देश सही मायनों में “गणराज्य” बना।

गणराज्य का मतलब है—
देश का मालिक कोई राजा नहीं, हम जनता हैं।
हमें अधिकार भी मिले और कर्तव्य भी कि हम देश को ईमानदारी, एकता और मेहनत से आगे बढ़ाएं।

आइए आज के दिन संकल्प लें कि हम अपने भारत को
और मजबूत, और बेहतर, और गर्व से भरपूर बनाएंगे। 🇮🇳❤️

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳🔥

07/10/2025

महर्षि वाल्मीकि जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

नन्हें बहन-भाई हंसी-खुशी रक्षाबंधन मना रहे हैं। बहन राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की दुआ करती है, और भाई प्रेम से उपहार द...
09/08/2025

नन्हें बहन-भाई हंसी-खुशी रक्षाबंधन मना रहे हैं। बहन राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की दुआ करती है, और भाई प्रेम से उपहार देकर उसका स्नेह बढ़ाता है।

बड़े भाई Tirrth Ranna जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। परमात्मा आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और खूब सारी तरक्की प्...
02/07/2025

बड़े भाई Tirrth Ranna जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। परमात्मा आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और खूब सारी तरक्की प्रदान करें।

दुखद समाचार✈️ एयर इंडिया का एक विमान गुजरात के अहमदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।👥 विमान में कुल 242 यात्री सवार ...
12/06/2025

दुखद समाचार
✈️ एयर इंडिया का एक विमान गुजरात के अहमदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
👥 विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।

🕯️ यह खबर बेहद दुखद एवं दिल दहलाने वाली है।
🙏 मैं ईश्वर से सभी यात्रियों एवं स्टाफ की सलामती की प्रार्थना करता हूं।

📰 पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हिसार की एक यूट्यूबर लड़की गिरफ्तार |फोटो सामने आई है, लेकिन सच्चाई अभी सामने आनी ...
18/05/2025

📰 पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हिसार की एक यूट्यूबर लड़की गिरफ्तार |

फोटो सामने आई है, लेकिन सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है।
जांच चल रही है — और सिर्फ़ पुलिस ही तय करेगी कि आरोप सही हैं या नहीं।

🙏 एक गुज़ारिश:
कृपया तब तक किसी को गालियाँ न दें, उसकी इज्ज़त न उछालें —
क्योंकि हो सकता है बाद में सच कुछ और निकले।

अगर वो वाकई ग़द्दार है — तो कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।
लेकिन अगर निर्दोष निकली, तो क्या हम उन गालियों को वापस ले सकेंगे?

💔 हर महिला किसी की बहन या बेटी होती है।
हमें कानून और जांच एजेंसियों पर भरोसा रखना चाहिए —
ना कि भीड़ बनकर इंसाफ़ करने लगें।

👮‍♀️ पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है, तो कुछ तो तथ्य ज़रूर होंगे —
पर फैसला तभी मानें जब जांच पूरी हो।

यह आदमी हर मामले में अपनी धौंस चला रहा है और हमारे नेता अभी भी झुके हुए हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि हम हर बार चुप रह...
15/05/2025

यह आदमी हर मामले में अपनी धौंस चला रहा है और हमारे नेता अभी भी झुके हुए हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि हम हर बार चुप रह जाते हैं? अमेरिका जैसा देश अपने फायदे के लिए किसी भी देश को खुलेआम मना कर देता है, जबकि हम अभी भी विदेशी निवेश के नाम पर अपनी नीतियों को उनके अनुरूप ढालते रहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान—कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से कहा कि “हमें भारत में निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं है, वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं”—ये दिखाता है कि वे हर फैसले में अमेरिका के हित को सबसे ऊपर रखते हैं। और उधर, हम अब भी ‘मेड इन इंडिया’ का सपना बेच रहे हैं, लेकिन बिना आत्मसम्मान और मजबूती के।

हमें खुद से सवाल करना चाहिए—क्या हम सच में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं या बस दिखावे के नारे ही लगाते रहेंगे?

Address

Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Parveen Chahal Baroda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Parveen Chahal Baroda:

Share

Category