Jind City

Jind City Jind heart Of Haryana
the page is free from poltical and cast biasing .. we have no connection with any party n cast .

Jind ,Jind City , Jind district , Haryana , 126102 , rani talab , Jyanti devi mandir जींद , जींद शहर , जिला जींद हरियाणा ,Heart Of Haryana , HR 31 , Pandu Pindara

06/09/2026

मुख्य संपादक श्रीवेद पांचाल ji द्वारा उपायुक्त महोदया IAS वैशाली जी के एक इंटरव्यू के दौरान उपायुक्त महोदया ने जीवन के मार्ग के प्रति बहुत सुन्दर पंक्तिया है l

सह भार मुख्य संपादक श्रीवेद पांचाल , रिवॉल्यूशन इंडिया चैनल

06/09/2026

दिशा मीटिंग में अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत l
Himachal pardesh

फर्जी मेडिकल बिलों से बीमा क्लेम लेने का आरोप, डॉक्टर पर केस दर्जबीमा कंपनी की जांच में सामने आई अनियमितताएं3.72 करोड़ क...
06/09/2026

फर्जी मेडिकल बिलों से बीमा क्लेम लेने का आरोप, डॉक्टर पर केस दर्ज
बीमा कंपनी की जांच में सामने आई अनियमितताएं
3.72 करोड़ के 368 दावों पर उठे सवाल
झूठे बीमा दावों के लिए कथित तौर पर फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और बिल तैयार कर बीमा कंपनी से भुगतान लेने के आरोप में हरियाणा के भिवानी निवासी एक डॉक्टर के खिलाफ सफीदों सिटी थाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। सामान्य बीमा व्यवसाय से जुड़ी मेसर्स जूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रमुख प्रबंधक महक प्रेमानी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी की जोखिम नियंत्रण एवं हानि न्यूनीकरण टीम द्वारा किए गए परीक्षण और जांच के दौरान सफीदों स्थित एक अस्पताल के रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और डिस्चार्ज से संबंधित दस्तावेजों पर आरोपी डॉक्टर के नाम, हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल किया गया। इन रिकॉर्ड के आधार पर बीमा कंपनी के समक्ष विभिन्न मेडिकल क्लेम प्रस्तुत किए गए। शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि 30 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 के बीच आरोपी डॉक्टर स्वयं हरियाणा के भिवानी स्थित एक अस्पताल में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए भर्ती था। इसके बावजूद इसी अवधि में सफीदों के अस्पताल के रिकॉर्ड में उसके नाम, हस्ताक्षर और मुहर के जरिए मरीजों के उपचार से संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते रहे। बीमा कंपनी ने इन परिस्थितियों को संदिग्ध मानते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। शिकायत के मुताबिक उक्त अवधि से संबंधित कुल 22.15 लाख रुपये के 16 बीमा दावे सफीदों के अस्पताल की ओर से कंपनी के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। इनमें से आठ दावे आरोपी डॉक्टर से संबंधित बताए गए हैं, जिन पर करीब 8.80 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। मामले को और गंभीर बनाते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित अस्पताल की ओर से बीमा कंपनी के समक्ष अब तक 3 करोड़ 72 लाख 31 हजार रुपये के 368 दावे प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इनमें से कंपनी द्वारा 2 करोड़ 81 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किए जाने की बात शिकायत में कही गई है। बीमा कंपनी ने इन दावों में भी संभावित अनियमितताओं और व्यापक फर्जीवाड़े की आशंका जताई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि कथित फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड और बीमा दावों को तैयार करने में कौन-कौन लोग शामिल थे तथा कंपनी को कितना आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

सफाई कर्मियों के हित में हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का स...
05/09/2026

सफाई कर्मियों के हित में हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने का सैद्धांतिक निर्णय; 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा, वेतन ₹20,590 से बढ़कर ₹25,560 तक होगा।

“पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉईज़ (सर्विस की सुनिश्चितता) एक्ट, 2024 के दायरे में लाकर 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के साथ नियमित कर्मचारियों के लगभग समान कई लाभ दिए जाएंगे। इसके साथ ही ₹2,000 मासिक जोखिम भत्ता और अधिनियम के तहत पात्रता के अनुसार मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 15 प्रतिशत अधिक राशि देने का भी सैद्धांतिक निर्णय लिया गया है।

इसके तहत पात्र कर्मचारियों को वार्षिक महंगाई भत्ता, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, मातृत्व अवकाश तथा HKRNL के अंतर्गत एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता एवं एक्स-ग्रेशिया नियुक्ति जैसे लाभ भी मिलेंगे। सफाई कर्मचारियों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

— मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कलयुगी बेटा गिरफ्तार! थाना सदर जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई*हत्या मामले में मृतका का बेटा  गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जींद कु...
05/09/2026

कलयुगी बेटा गिरफ्तार! थाना सदर जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
हत्या मामले में मृतका का बेटा गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर जींद पुलिस ने लखमीरवाला में महिला की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
पकडे गए आरोपी कि पहचान बसाउ राम वासी लखमीरवाला, जिला जींद, के रुप में हुई है ।

थाना सदर जींद के प्रभारी पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 सितंबर 2026 को थाना सदर जींद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव लखमीरवाला में रोशनी अपने मकान में चोटों के कारण मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना सदर जींद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो मृतका के भतीजे राकेश वासी गढ़ी बाला (सोनीपत) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बुआ रोशनी की शादी गांव लखमीरवाला निवासी स्वर्गीय बीरबल के साथ हुई थी । मृतका के पुत्र बसाउ राम ने दो किले जमीन के बेच दिए । तथा उसकी बुआ रोशनी के साथ पैसो को लेकर मारपीट कि तथा उसकी बुआ को जान से मार दिया । जिसके ब्यान के आधार पर थाना सदर जींद में मुकदमा नंबर 293 दिनांक 03.09.2026, धारा 115(2), 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया । तथा मृतका के शव को नागरिक अस्पताल जींद के डेड हाउस में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों के हवाले किया गया ।
दिनांक 4.09,2026 को आरोपी बसाउ वासी लखमीवाला को नियमानुसार गिरफ्तार करके धारा 238(a) BNS जोडी गई । आरोपी बसाउ को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्रयवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस की प्रतिबद्धता
जींद पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना तथा जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना है।
प्रैस नोट
जिला जींद
दिनांक 05.09.2026

05/09/2026
अग्रवाल धर्मशाला अर्बन एस्टेट जींद  में  जन्माष्टमी के अवसर पर सुन्दर  झांकियां व कार्यक्रम की प्रस्तुति lयहां पर गोरिल्...
04/09/2026

अग्रवाल धर्मशाला अर्बन एस्टेट जींद में जन्माष्टमी के अवसर पर सुन्दर झांकियां व कार्यक्रम की प्रस्तुति l
यहां पर गोरिल्ला व पांडा बच्चों के विशेष आकर्षण है l
अमरनाथ की गुफा भी बनाई गयी, जिसमें दो वास्तविक कबूतर भी है l

@जींद # jind #जन्माष्टमी

जन्माष्टमी के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के राम कृष्णा मंदिर में सुन्दर झांकियां l
04/09/2026

जन्माष्टमी के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के राम कृष्णा मंदिर में सुन्दर झांकियां l

35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, एसआईआर सत्यापन बना मिलन का माध्यम एसआईआर के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर म...
04/09/2026

35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, एसआईआर सत्यापन बना मिलन का माध्यम

एसआईआर के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर में एक ऐसा भावुक प्रसंग सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। करीब 35 वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का पुनर्मिलन एक सामान्य सत्यापन प्रक्रिया के दौरान हुआ।

जानकारी के अनुसार, सीता राम अपने एसएलसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मौके पर मौजूद बीएलओ ने उनसे उनके गांव, पिता और भाई का नाम पूछा। भाई का नाम सामने आने पर बीएलओ ने सत्यापन के लिए फोन के माध्यम से संपर्क किया। फोन पर भाई ने सीता राम की पहचान करते हुए कहा, "हां, वह मेरा ही भाई है। मैं उसे पिछले 35 साल से ढूंढ रहा हूं।"

यह जानकारी मिलते ही उनका भाई तत्काल विद्यालय पहुंचा। दोनों भाइयों ने जैसे ही एक-दूसरे को देखा, वे भावुक होकर गले मिल गए और फूट-फूटकर रो पड़े। वर्षों का बिछोह कुछ ही पलों में खत्म हो गया और विद्यालय परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस भावुक मिलन को अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक प्रशासनिक सत्यापन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवीय रिश्तों को जोड़ने का माध्यम बन गई।

उन्होंने कहा कि बीएलओ की सजगता और एक छोटे से सत्यापन ने वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसआईआर के दौरान सामने आई यह घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक कार्यों के पीछे भी मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों से जुड़ी कई अनकही कहानियां छिपी होती हैं। सीताराम जी पंजाब में रहते थे और वहीं सरकारी नौकरी करते थे। इससे पहले वे एक निजी स्कूल में चपरासी के रूप में भी काम कर चुके थे। 35 साल बाद वे स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र लेने आए थे। जीएसएसएस मनोहरपुर में यह जानकारी उसके भाई श्री बलबीर जी के साथ साझा की गई और 35 साल बाद उनकी मुलाकात हुई। सीताराम जी छह भाइयों में से पांचवें हैं।

03/09/2026

जींद के सफा खेड़ी गांव में जिला जींद व कैथल की PNDT टीम ने छापामारी कर, पोर्टेबल ultrasound मशीन को सील किया l
पंजाब से आयी एक महिला जो इस मशीन को लेकर आयी हुई थी उसको मशीन सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया l

गांव सफा खेड़ी के रमेश नाम के व्यक्ति के घर में इस मशीन के साथ लिंग चयन का कार्य किया गया l PNDT की टीम ने नकली ग्राहक बना कर इस घर में भेजा, 1 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 35000 रुपये एडवांस् में लिए गए l इसके बाद गुरुमेल नाम की महिला जो बरनाला से आयी थी उसने ultrasound करके, गर्भ में लिंग चयन करके, टीम की महिला को उसके गर्भ में बच्चे के लिंग को बताया l उस समय मौके पर टीम ने पहुंच कर ultrasound करती हुई महिला को ultrasound मशीन सहित पकड़ लिया l
टीम ने मौके पर यह भी पाया गया कि रमेश के घर में बनी एक दुकान में प्रतिबंधित दवाईयों है, इन्हें भी टीम ने सील कर लिया l इसके पास mtp kit, alprazol व अन्य दवाईयों का भंडार मिला

कैथल से डॉ सचिन, डॉक्टर अजय राज् bee व अन्य टीम में शामिल था l
जींद से डॉ पाले राम, डॉ ravinder मलिक, डॉक्टर पूजा, विकास देशवाल , Pndt dealing श्रीविशाल पहल , अमित, रूपेश, सचिन , DCO गीता गोयल, श्रीमती शांति शामिल रहे l

टीम ने PNDT, drug and cosmetic के नियमों के अनुसार uchana thana में FiR दर्ज करवाई l

Address

Jind
126102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jind City posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share