District Library Jind

District Library Jind Welcome to District Library Jind, This is one of the oldest Library of the Govt. of Haryana. It was established in 1970 and SH.

Welcome to District Library Jind
The District Library, Jind is one of the oldest libraries of the Government of Haryana and comes under the Department of Higher Education. Bishandas Ratta joined as first Librarian in March 1970 . In terms of size of books collection 18167 books is here.

12-08-2025 जिला पुस्तकालय, जींद में श्री एस.आर. रंगनाथन जी की जयंती मनाई गयी। (न्यूज-13/08/2025)
13/08/2025

12-08-2025 जिला पुस्तकालय, जींद में श्री एस.आर. रंगनाथन जी की जयंती मनाई गयी। (न्यूज-13/08/2025)

आज दिनांक 12-08-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में Father of Library Science श्री एस.आर. रंगनाथन जी की 133वीं जयंती को मना...
13/08/2025

आज दिनांक 12-08-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में Father of Library Science श्री एस.आर. रंगनाथन जी की 133वीं जयंती को मनाया गया। यह दिन इसलिए विशेष है क्योंकि 12 अगस्त, 1892 को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस. आर. रंगनाथन का जन्म हुआ था तथा उन्होंने पुस्तकों व ज्ञान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया था। इस उपलक्ष्य में सभी पुस्तकालय सदस्यों पाठकों व वरिष्ठ सदस्यों तथा स्टाफ ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्री हरीश चन्द्र डी.डी.ओ. एवं वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष जिला पुस्तकालय, जींद द्वारा संपन्न करवाया गया। इसमें आदरणीय अतिथिगण श्री वी. के. शर्मा पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री दयानंद रेढू पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री महिपाल खटकड़ पूर्व पुस्तकाध्यक्ष, श्री नरेश जागलान मनोवैज्ञानिक, श्री सुंदर सिंह कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किये। श्री नरेश जागलान ने बताया कि वे इस पुस्तकालय के नियमित पाठक है और पुस्तकों के प्रेम ने ही उन्हें इस पुस्तकालय से और इसके पाठको से अटूट बंधन में विगत 15 वर्ष से बांधकर रखा हुआ है। वही महिपाल जी ने कन्या शिक्षा, समाज और गुरुकुल शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। श्री मुख्य अतिथि ने बताया की महान राजनीतिज्ञ, नेतागण, वैज्ञानिक और विचारक ने हमेशा पुस्तकों एवं तत्कालीन पुस्तकालय का उपयोग किया है। पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकों के अध्ययन से केवल आप परीक्षा और परीक्षा के उपरांत रोजगार की दिशा में प्रयासरत होकर सीमित सफलता प्राप्त कर सकते है। व्यक्तिगत, सार्वभौमिक और समसामयिक ज्ञान-विज्ञान के अध्ययन के लिए पुस्तकालय और पुस्तक अति आवश्यक है।
युग बदल रहा है तकनीकी व ज्ञान विज्ञान के बदलते स्वरूप के अनुसार पुस्तकालय का स्वरूप और इसकी सेवाओं की प्रकृति में भी परिवर्तन हुआ है। वर्तमान में ऑनलाइन ई-बुक्स, ओपन सोर्स, ई-पब्लिशिंग, डिजिटल ऑडियो-वीडियो संसाधनों के प्रयोग से पुस्तकालय कर्मियों और पाठकों को अपने आपको सुदृढ़ करना होगा।
जिला पुस्तकालय के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय व विगत वर्षों में इनके पाठकों का विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए चयन का सराहनीय रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2023 में 20 पाठकों का सरकारी सेवाओं के लिए चयन हुआ है। इस उपलक्ष्य में लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों में श्रीमती प्रिया,श्री अनुज,अंकुश, श्रीमती आशु,दीपक तथा मनदीप शामिल हुए।

05/08/2025

Boys Section (BYOD)

05/08/2025

Girls Section (BYOB)

11th International Yoga Day Celebration 2025
26/06/2025

11th International Yoga Day Celebration 2025

जिला पुस्तकालय, जींद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला विभाग के आदेश पर योग दिवस मनाया गया। आज दिनांक 21-06-...
21/06/2025

जिला पुस्तकालय, जींद में महानिदेशक उच्चतर शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला विभाग के आदेश पर योग दिवस मनाया गया।

आज दिनांक 21-06-2025 को जिला पुस्तकालय, जींद में 11 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' थीम के साथ वरिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र जी के निर्देशों द्वारा मनाया गया। इस उपलक्ष्य में पुस्तकालय परिसर में योग किया गया तथा योग सम्बंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व तथा पुस्तकालय और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसमें कायाकल्प योग सेंटर के अध्यक्ष डॉ मंजीत दहिया द्वारा योग करवाया गया तथा योग के महत्व को समझाया गया। इस उपलक्ष्य में कनिष्ठ पुस्तकाध्यक्ष श्री सुंदर सिंह ने भी योग दिवस के बारे में तथा पुस्तकालय के महत्व के बारे में लाइब्रेरी के मेंबर्स/पाठकों को अवगत कराया। इसमें लाइब्रेरी स्टाफ में श्रीमती प्रिया, श्री अनुज, श्री अंकुश, श्रीमती आशु, श्री दीपक, श्री मनदीप तथा पुस्तकालय के मेंबर्स/पाठक तथा आमजन मौजूद रहे।

BYOB Section (Separate Section for Girls)
06/06/2025

BYOB Section (Separate Section for Girls)

BYOD Section (Separate Section for Boys)
06/06/2025

BYOD Section (Separate Section for Boys)

Important QR Codes of District Library, Jind
03/06/2025

Important QR Codes of District Library, Jind

जिला पुस्तकालय, जींद में अतिरिक्त उपयुक्त महोदय  का दौरा :जींद दिनांक 21-04-2025 अतिरिक्त उपयुक्त महोदय विवेक आर्य IAS न...
28/04/2025

जिला पुस्तकालय, जींद में अतिरिक्त उपयुक्त महोदय का दौरा :
जींद दिनांक 21-04-2025 अतिरिक्त उपयुक्त महोदय विवेक आर्य IAS ने आज जिला पुस्तकालय जींद का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने जिला पुस्तकालय की विभिन्न सुविधाओं और गतिविधियों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने PWD के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि लाइब्रेरी की मरम्मत और रख रखाव के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
अतिरिक्त उपयुक्त महोदय ने कहा कि जिला पुस्तकालय, जींद शिक्षा ओर ज्ञान का एक महत्वपूर्ण केंद्र है इसकी स्थिति को सुधारना आवश्यक है। दौरे के दौरान उन्होंने पुस्तकालय के नोडल अधिकारी श्री हरीश चंद्र और कर्मचारियों से भी बात चीत की और पुस्तकालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली । उन्होंने पुस्तकालय की सेवाओं को बढ़ाने था पाठकों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का स्टॉक बढ़ाने की बात की और पुराने भवन की मरम्मत और व्हाइट वाश करवा कर पुस्तकालय को आकर्षण का केंद्र बनाया जाए ।

Morning and Night Photos of Library
13/03/2025

Morning and Night Photos of Library

24*7 District Library, Jind Will be open
05/03/2025

24*7 District Library, Jind Will be open

Address

District Library, Gandhi Nagar, Scheme No. 5, 6, Near Baal Bhawan Jind
Jind

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Library Jind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Library Jind:

Share

Category