23/05/2026
झुंझुनूं के मंडावा मोड़ पर गुरुवार सुबह सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।
चूरू रोड से कलेक्ट्रेट सर्किल की ओर जा रही एक जागरूक महिला ने खुद के साथ अपने छोटे बच्चे को भी हेलमेट पहनाकर जिम्मेदार नागरिक होने का शानदार संदेश दिया।
मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी झुंझुनूं सीआई राधेश्याम सांखला ने महिला की सराहना करते हुए उसका स्वागत किया।
सीआई राधेश्याम सांखला ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति ऐसी जागरूकता समाज के लिए प्रेरणा है। हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच है।
झुंझुनूं यातायात पुलिस ने आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने की अपील की।