नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई

  • Home
  • India
  • Jhunjhunun
  • नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई

नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई

07/08/2023
06/08/2023

लक्ष्मण सिंह शेखावत "भैय्याजी" सेवा सम्मान समारोह 8 को

झुंझुनूं। नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टांई के तत्वावधान में 8 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मणसिंह शेखावत "भैय्याजी" स्मृति सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रन्यास के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल के अनुसार 8 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम होंगे। अध्यक्षता भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य व पूर्व सांसद ओमप्रकाश माथुर करेंगे। मुख्य वक्ता पूर्व सांसद डॉ. महेशचंद्र शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवसिंह राठौड़ होंगे।
प्रन्यास के सचिव डॉ. लोकेश शेखावत ने बताया कि समारोह में सेवा सम्मान, कंबल वितरण, वृक्षारोपण, भजनांजली, भारत माता सेवा केंद्र, टाँई का लोकार्पण आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा और शेखावाटी क्षेत्र के संघ से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बॉक्स
भारत माता सेवा केंद्र, टाँई का होगा लोकार्पण

इस मौके पर भारत माता सेवा केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा। समारोह में चयनित करीब 100 गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए जायेंगे।
गांव में स्थित नाथ सम्प्रदाय के मठ और राणी शक्ति मंदिर में वृक्षारोपण भी किया जाएगा। बाबा नन्दलाल एवं भवानी सिंह द्वारा भजनांजली प्रस्तुत की जाएगी।

बॉक्स

इनका होगा सम्मान

समारोह में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा, बाबा निरंजन नाथ, मनन चतुर्वेदी, विमला देवी को सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा पर्यावरण रक्षार्थ दो वृक्ष मित्र पुरस्कार पत्रकार गोपाल कृष्ण शर्मा, खेतड़ी और पत्रकार पुष्पेन्द्र सिंह, नवलगढ़ को सम्मानित किया जायेगा।

आदिवासी क्षेत्रों में अंधता निवारण और असाध्य रोग पीड़ित लोगो का सेवा में लगे पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा, अनाथ व बेघर बच्चो का संरक्षण करने वाली मनन चतुर्वेदी, कोटा में नाथ आश्रम के संचालक सामाजिक उत्थान में कार्य कर रहे बाबा निरंजन नाथ और अस्पताल के लिए जमीन दान करने वाली महिला विमला देवी को सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सेवा सम्मान के निमित्त प्रत्येक को 21 हजार रुपये की राशि, श्रीफल, शाल एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया जाएगा।

Address

प्रताप निकेतन, ग्राम टाँई
Jhunjhunun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to नारायण ग्राम सेवा प्रन्यास, टाँई:

Share

Category