AISA- All India Student' Association, Koderma

AISA- All India Student' Association, Koderma लड़ो पढ़ाई करने को, पढ़ो समाज बदलने को!
लड़ेंगे, जीतेंगे!!

14/10/2023
12/10/2023
आइसा राष्ट्रीय सम्मेलन से नई राष्ट्रीय परिषद और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नीलाशिष बोस और राष्ट्रीय महासचिव कॉ...
12/08/2023

आइसा राष्ट्रीय सम्मेलन से नई राष्ट्रीय परिषद और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नीलाशिष बोस और राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड प्रसेनजीत कुमार को आइसा कोडरमा जिला कमिटी कि और से गर्मजोशी भरा लाल सलाम!

05/08/2023

आइसा का 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सजावट शुरू...

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा का प्रथम कोडरमा जिला सम्मेलन संपन्न।9 से 11अगस्त आइसा का 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन कोलका...
30/07/2023

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा का प्रथम कोडरमा जिला सम्मेलन संपन्न।

9 से 11अगस्त आइसा का 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन कोलकाता में सफल होगा।

जयनगर तेतरौन पंचायत भवन में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन से पूर्व आइसा राज्य सचिव ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आइसा छात्र नेता सलीम अंसारी ने किया, सम्मेलन में आए छात्र प्रतिनिधियों ने निम्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए.नई शिक्षा नीति वापस लो, झारखंड के विश्वविद्यालय से CUET वापस लो, नफरत नहीं अधिकार चाहिए शिक्षा और रोजगार चाहिए,सभी शैक्षिक संस्थानों में खाली पड़े पदों पर अभिलंब नियुक्ति करो। 4 साल से बंद पड़े साइकिल योजना को लागू करो।
मौके पर आइसा नेता सलीम अंसारी ने कहा कि पूरा देश जब अदानी अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है,शिक्षा जगत को भी गिने-चुने पूंजीपतियों के हाथों बेचने की तैयारी चल रही है, शिक्षा बेहतर होने की बजाय बदतर होती जा रही है, ऐसे दौर में आइसा छात्रों को पूरे देश भर में एकजुट कर रही है. आज जरूरत है शिक्षा की बचाने की लड़ाई तेज करने की। नहीं तो गरीब पिछड़े वर्ग के लोग शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।

मुख्यवक्ता:- त्रिलोकी नाथ ने आइसा गठन के 33 साल होने को है तब से लगातार सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सम्मानजनक रोजगार,भाईचारा महिलाओं की बराबरी, यौन हिंसा के खिलाफ एवं सामाजिक न्याय के लिए आंदोलनरत रही है।
वर्तमान में नई शिक्षा नीति आने के बाद से शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% और बिहार विश्वविद्यालय में 15 गुना फीस बढ़ाना इसका उदाहरण है। कमोबेश सभी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ाई गई है इससे झारखंड भी अछूता नहीं रहा है। नई शिक्षा नीति 40% ऑनलाइन शिक्षा की बात कर रही है। ऑनलाइन शिक्षा की वजह से गरीब एवं पिछड़े क्षेत्र के छात्र वंचित रह जाएंगे। झारखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर तथा अन्य पदों पर हजारों पद खाली है। स्कूली शिक्षा की बात करें तो यूनेस्को के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7000 स्कूलों में औसतन 1 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार 95% स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं है ,प्राथमिक और मध्य स्कूलों की हालत दयनीय होती जा रही है। पिछले 4 सालों से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली साइकिल वितरण बंद हो गया है। सरकार के इस रवैया से छात्रों की शिक्षा बाधित हो रही है।

झारखंड में इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सी.यू.ई.टी लागू की गई है। CUET से छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सभी जिलों में सेंटर नहीं होने के कारण सुदूर एवं गरीब छात्र परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। CUET का ऑनलाइन परीक्षा होने से छात्रों को परेशानी हो रही है। जिसके कारण उच्च शिक्षा में छात्र छात्राएं शामिल होने से वंचित हो रहे हैं।

मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव राजेंद्र मेहता, जयनगर प्रखंड सचिव अशोक यादव, मरकच्चो के सचिव बहादुर यादव।

प्रवेक्षक:- अमन कुमार पांडेय के मौजूदगी में 13 सदस्य कमिटी गठित हुई।
अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ,सचिव सोनू दास, उपाध्यक्ष रोहित दास, सह सचिव विनय दास को चुना गया।

सम्मेलन में उपस्थित साथी आलोक कुमार, शिवम कुमार सचिन कुमार,आकाश रविदास ,प्रमोद मेहता,रौशन कुमार , सागर कुमार दास,किशोर दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लड़ो पढ़ाई करने को,पढ़ो समाज बदलने को!
28/07/2023

लड़ो पढ़ाई करने को,
पढ़ो समाज बदलने को!

Stop Hate Crimes Against Muslims in Uttarakhand!Where is Uttarakhand Police? Why is it protecting the hate mongers? Why ...
12/06/2023

Stop Hate Crimes Against Muslims in Uttarakhand!

Where is Uttarakhand Police? Why is it protecting the hate mongers? Why is the BJP govt silent on these hate crimes?

In the presence of the police, shops and houses of Muslims were vandalized by hate groups supported by BJP government through their silence and inaction.

Muslim owned shops forcibly closed and many Muslim traders have left Uttarkashi district out of fear.

Immediately Arrest the Culprits and Ensure Safety of Muslims!

Defeat Sangh Parivar's Politics of Islamophobia and Communalism!

बालासोर ( ओडिशा) रेल त्रासदी में 300 से भी अधिक मारे गए यात्रियों की याद में तथा मोदी सरकार द्वारा भारतीय रेल के प्रति ब...
07/06/2023

बालासोर ( ओडिशा) रेल त्रासदी में 300 से भी अधिक मारे गए यात्रियों की याद में तथा मोदी सरकार द्वारा भारतीय रेल के प्रति बरती गई आपराधिक लापरवाही के खिलाफ देश भर में रेलवे स्टेशन के बाहर

*श्रद्धांजलि एवम् मानव श्रृंखला*
10 जून 2023.

में शामिल हों।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव इस्तीफा दो!

संपूर्ण रेलवे में सुरक्षा कवच/ टक्कर रोधी उपकरण उपलब्ध कराओ!

रेलवे में खाली पड़े 3.12 लाख पदों को अविलम्ब भरो!

रेल बजट को फिर से शुरू करो और बजट कटौती बंद करो!

रेलवे का निजीकरण बंद करो!

AISA - RYA

बालासोर ट्रेन हादसा: टाली जा सकने वाली त्रासदी!2021 में, CAG की रिपोर्ट ने भारतीय रेलवे में ट्रैक नवीनीकरण के लिए बजट मे...
04/06/2023

बालासोर ट्रेन हादसा: टाली जा सकने वाली त्रासदी!

2021 में, CAG की रिपोर्ट ने भारतीय रेलवे में ट्रैक नवीनीकरण के लिए बजट में गंभीर कटौती और उपयोग को उजागर किया।

इसपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

रेल सुरक्षा आयोग के तहत स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन हो!

रेल मंत्री को इस्तीफा देना होगा!

03/06/2023

Address

Koderma
Jhumri Telaiya
825409

Telephone

+919304761396

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AISA- All India Student' Association, Koderma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share