05/02/2026
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर बयान देकर चर्चा में आए निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अब केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को घेरा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समाज चूड़ियां और घुंघरू भेज दे ताकि शर्म आ जाए. उन्होंने एक बार भी UGC और एससी-एसटी को लेकर अपनी आवाज नहीं उठाई. आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ब्राह्मण चेतना परिषद बनाकर सवर्णों के नाम बने PWD मंत्री अब UGC पर चुप्पी साधे हुए हैं, वो इसीलिए शांत हैं क्योंकि सत्ता के बड़े इलेक्ट्रॉनिक और वाणिज्य कर प्रौद्योगिकी जैसा बड़ा मंत्रालय में वो मौज काट रहे हैं.