12/09/2026
#समर्थ_प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बरुआसागर में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं केंद्र प्रमुखों के तीन दिवसीय ‘समर्थ’ मॉड्यूल प्रशिक्षण के 2nd बैच समापन हुआ। प्रशिक्षण 9 से 11 सितंबर तक आयोजित किया गया।
समापन अवसर पर डायट प्राचार्य नंदित गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय के शैक्षणिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने शिक्षकों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वेल-बीइंग, योग एवं प्राणायाम को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक की भूमिका, नेतृत्व एवं प्रबंधन, विद्यालय संसाधन व वित्तीय प्रबंधन, सामुदायिक सहभागिता, शैक्षणिक दायित्व, विद्यालय उन्नयन, अंतर-विभागीय समन्वय तथा मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। नोडल प्रभारी राम पाल ने विभिन्न तार्किक एवं गणितीय गतिविधियों के साथ डिजिटल रजिस्टर के प्रयोग की जानकारी दी।
प्रशिक्षण का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ. मो. आलम मंसूरी, डॉ. सुनील साहू, डॉ. विजेता राठौर, रेखा देवी एवं दीपक भारती ने किया। समापन पर वरिष्ठ प्रवक्ताओं राजकुमार पुरोहित, राजेश त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।