02/09/2023
राजकीय महाविद्यालयए बिरोहड ,झज्जर में प्राचार्य डॉ रणवीर सिंह आर्य एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनिता रानी के नेतृत्व में NSS यूनिट-2 (ब्याॅज) द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत ड्रग एब्यूजए पर्यावरण सुरक्षाए प्लास्टिक मुक्त हरियाणा आदि विषयों पर पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनाक 02/09/2023 को करवाया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान एवं उसकी उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सहायक प्रोफेसर सवीन ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सितम्बर से पच्चीस सितम्बर 2023 तक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया है। नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने के लिए हेल्प लाइन नंबर 9050891508 जारी किया गया है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सवीन ने बताया कि सरकार ने नशा के खिलाफ चौतरफा प्रहार करने की राष्ट्रीय स्तर पर योजना बनाई है ओमबीर सहायक प्रोफेसर (भूगोल) ने बच्चो को साइकिल यात्रा नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया। यह साइकिल यात्रा झज्जर जिले में पाँच सितम्बर को प्रवेश करेगी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हितेश कुमार ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान अनिल डागर तथा तृतीय स्थान आनन्द ने प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल की भूमिका सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार, सहायक प्रोफेसर ओमबीर व सहायक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने निभाई। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ अनीता रानी ने बधाई दी और बच्चो को नशा से दूर रहने की सलाह दी।