JDU Jamui

JDU Jamui JDU jamui

28/08/2026
28/08/2026

रिश्तों की डोर में स्नेह, विश्वास और अपनत्व के रंग भरने वाला पर्व है रक्षाबंधन।

बहन के स्नेह से बंधी राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का संकल्प है।

रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर समस्त माताओं, बहनों एवं भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

कामना है कि भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह रिश्ता सदैव अटूट रहे तथा हर घर-आंगन सुख, शांति और खुशियों से आलोकित हो।

आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

#रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में 27 एवं 28 अगस्त को माताओं, बहनों एवं छात्राओं के लिए नि...
26/08/2026

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में 27 एवं 28 अगस्त को माताओं, बहनों एवं छात्राओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि हर बहन बिना किसी चिंता के अपने भाई पास पहुँच सके, उसकी कलाई पर स्नेह का पवित्र धागा बाँध सके और… रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की खुशियाँ अपने परिवार के साथ मना सके।

बहनों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति परिवहन विभाग सदैव प्रतिबद्ध है।
आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।




26/08/2026

महिला समानता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देश की समस्त मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करना एक सशक्त एवं विकसित समाज की पहचान है। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

नारी का सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध बिहार एवं सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव है।

#महिला_समानता_दिवस

26/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं
पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी मानवता को प्रेम, शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश दिया। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे के साथ इस पावन अवसर को मनाएं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक!

Address

Jhajha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDU Jamui posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share