PRO Jhabua

PRO Jhabua PROjansampark Jhabua, Government of Madhya Pradesh

01/06/2026
कृषि विभाग के कृषक सभा गृह में हुआ  ी_बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवणप्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का किया आह्व...
31/05/2026

कृषि विभाग के कृषक सभा गृह में हुआ ी_बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का किया आह्वान

मंत्री ने प्राकृतिक खेती एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाए जाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण रविवार को प्रातः 11:00 बजे कृषि विभाग के कृषक सभा गृह, झाबुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कृषक बंधुओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, विज्ञान, जल संरक्षण तथा समाज सेवा जैसे विभिन्न विषयों पर देशभर के प्रेरणादायक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए जनभागीदारी की शक्ति को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय पारंपरिक पेय पदार्थों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डालते हुए आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू, कोकम शरबत तथा बेल पना जैसे पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयों के महत्व को बताया। उन्होंने देश में आम की विभिन्न प्रसिद्ध किस्मों का उल्लेख करते हुए आम उत्पादक किसानों के योगदान की सराहना भी की।

सभा गृह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि आज सभी लोग देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक नवाचारों से जुड़े प्रेरणादायक विषयों को देशवासियों के साथ साझा करते हैं। यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता का सशक्त मंच बन चुका है।

सुश्री भूरिया ने उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से इनके अवशेष खाद्य श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं, जिसका प्रतिकूल प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए तथा मोटे अनाज (श्री अन्न) के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले बीपी एवं डायबिटीज जैसी बीमारियों को शहरों तक सीमित माना जाता था, किंतु अब ये समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार तथा प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित कृषकों से प्रधानमंत्री द्वारा "मन की बात" कार्यक्रम में दिए गए संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई, उप संचालक कृषि विभाग श्री नगीन रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधु उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh PMO India Nirmala Bhuriya Department of Agriculture, Madhya Pradesh

'मिशन वात्सल्य' की चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 बनी संकटग्रस्त बच्चों का सशक्त सुरक्षा कवच24x7 मुस्तैदी: वित्तीय वर्ष 2025-26 म...
30/05/2026

'मिशन वात्सल्य' की चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 बनी संकटग्रस्त बच्चों का सशक्त सुरक्षा कवच

24x7 मुस्तैदी: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 30 हजार से अधिक बच्चों को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में राज्य ने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संवेदनशीलता और गवर्नेंस के एक नये प्रतिमान स्थापित किये है। उनके नेतृत्व में 'चाइल्ड हेल्पलाइन-1098' प्रदेश के संकटग्रस्त, शोषित और बेसहारा बच्चों के लिए एक बेहद सशक्त और अभेद्य सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'मिशन वात्सल्य' योजना में चाइल्ड हेल्पलाइन 24 घंटे कार्य कर रही है। यह हेल्पलाइन प्रदेश में हजारों बच्चों को हिंसा, बाल श्रम और मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित कर रही है। सरकार के इस प्रभावी कदम से न केवल संकट के समय बच्चों को आपातकालीन मदद मिल रही है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण भी मिल रहा है।

इस हेल्पलाइन की व्यापकता और रिस्पॉन्स टाइम में अभूतपूर्व सुधार आया है, जिसका अंदाजा विभागीय आंकड़ों से साफ लगाया जा सकता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस हेल्पलाइन से रिकॉर्ड 30 हजार 810 संकटग्रस्त बच्चों को सहायता पहुंचाई गई। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी हेल्पलाइन की टीम पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है, जहां महज़ 15 मई तक ही 4 हजार 376 बच्चों तक त्वरित मदद पहुंचाई जा चुकी है। अब तक 2 हजार 367 मामलों का पूरी तरह से निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष बचे मामलों में जिला स्तर पर फॉलो-अप कार्रवाई तेजी से जारी है।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव की 'जीरो टॉलरेंस' नीति*
'मिशन वात्सल्य' के अंतर्गत नए स्वरूप में संचालित इस हेल्पलाइन को और अधिक हाईटेक और चुस्त रिस्पॉन्स सिस्टम से लैस किया गया है। हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल्स को उनकी गंभीरता के आधार पर 2 हिस्सों में बांटा जाता है। कोई बच्चा किसी गंभीर या तत्काल खतरे में होता है, तो मुख्यमंत्री डॉ. यादव की 'जीरो टॉलरेंस' नीति में उस आपातकालीन मामले को तुरंत 'रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम' यानी आरएसएस-112 को ट्रांसफर किया जाता है, जिससे गृह विभाग और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच सके। गैर-आपातकालीन मामलों को संबंधित जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) को प्रेषित किया जाता है।

इस हेल्पलाइन से प्रदेश के बच्चों को केवल रेस्क्यू ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें समुचित सुरक्षा दी जा रही है। इसमें बच्चों को हिंसा और शोषण से बचाना, उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना, मानसिक एवं सामाजिक परामर्श उपलब्ध कराना, बाल श्रम से मुक्ति और सबसे महत्वपूर्ण—लापता बच्चों का उनके परिवारों से पुनर्मिलन कराना शामिल है। बेघर हुए या मानव तस्करी के शिकार बच्चों के लिए यह हेल्पलाइन एक नई जिंदगी की शुरुआत साबित हो रही है।

विभाग ने मध्यप्रदेश के सभी जागरूक नागरिकों, प्रबुद्ध वर्ग और ग्रामीणों से अपील की है कि वे सूबे के बच्चों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं। प्रदेश के किसी भी कोने में यदि कोई बच्चा संकट में, बाल विवाह का शिकार, बाल श्रम करता हुआ या किसी भी प्रकार के शोषण से पीड़ित दिखाई दे, तो मूकदर्शक न बनें। राज्य सरकार की 'चाइल्ड हेल्पलाइन-1098' पर तुरंत इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते मध्यप्रदेश के हर मासूम का भविष्य सुरक्षित और खुशहाल बनाया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल में रक्तदान के प्रति किया जागरूकमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार...
30/05/2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल में रक्तदान के प्रति किया जागरूक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा जिला अस्पताल झाबुआ स्थित ब्लड स्टोरेज सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों के परिजनों एवं आमजन को रक्तदान के महत्व एवं आवश्यकता के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. बघेल ने बताया कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। वर्तमान समय में रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर केवल मानव द्वारा दान किया गया रक्त ही किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी सुदृढ़ होती है।

उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन से चार मरीजों की सहायता की जा सकती है। दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों, प्रसूता महिलाओं, ऑपरेशन से गुजर रहे मरीजों, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय-समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डॉ. बघेल ने कहा कि रक्तदान एक पूर्णतः सुरक्षित प्रक्रिया है तथा स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक बनें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।

उन्होंने रक्तदान के लिए पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग का स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन निर्धारित मानकों के अनुसार कम से कम 45 से 50 किलोग्राम हो तथा हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, रक्तदान कर सकता है। साथ ही व्यक्ति किसी गंभीर संक्रामक रोग से पीड़ित नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान के प्रति जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

30/05/2026

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा नया विस्तार

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना

प्रदेश में बनाए गए 7 परिवहन क्षेत्र

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Uday Pratap Singh
Jansampark Madhya Pradesh

30/05/2026

विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना...

द्वितीय चरण में ई-प्रवेश से जुड़ी सहायता के लिए हेल्पलाइन एवं हेल्पडेस्क सुविधा का विद्यार्थी उठाएं लाभ

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Inder Singh Parmar
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्टर कार्यलय, जिला झाबुआ
Jhabua
457661

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919098341715

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jhabua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jhabua:

Share