The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa

The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa Once a scout always scout

बिलासपुर संभाग की ऑनलाइन बैठक में जिले की प्रगति की हुई समीक्षा, रामनवमी से प्याऊ और अप्रैल में एडल्ट लीडर प्रशिक्षण शिव...
17/03/2026

बिलासपुर संभाग की ऑनलाइन बैठक में जिले की प्रगति की हुई समीक्षा, रामनवमी से प्याऊ और अप्रैल में एडल्ट लीडर प्रशिक्षण शिविरों का होगा आयोजन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा मंगलवार को बिलासपुर संभाग की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जांजगीर-चांपा जिले ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए जिले में संचालित गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनमसिंह साहू, एस.ओ.सी. श्री अमित क्षत्रिय, एस.टी.सी. श्रीमती सरिता पांडेय और एस.ओ.सी. श्रीमती जलवती साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। अधिकारियों ने जिले की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पंजीयन और आय-व्यय का विवरण पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 95 प्रतिशत शासकीय विद्यालयों का पंजीयन अंशदान राज्य मुख्यालय को भेजा जा चुका है। शेष निजी एवं शासकीय स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्मरण पत्र जारी कर जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्काउट-गाइड द्वारा रामनवमी से एक माह के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ संचालित किए जाएंगे:
• बाजार चौक मड़वा: शा. उमावि मड़वा यूनिट।
• एनएच 49 तिलई: शा. उमावि तिलई।
• कचहरी चौक जांजगीर: शा. कन्या खोखरा, शा. कन्या उमावि जांजगीर, शा. कन्या पूमावि जांजगीर, शा. उमावि मड़वा, विप्लव संस्था एवं अशोक मेडिकल के सहयोग से।
• मेला ग्राउंड शिवरीनारायण: लिटिल फ्लावर स्कूल जांजगीर।
• गुड़ी चौक अंगार खार: शा. पूमावि अंगार खार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है ।
पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में बेसिक प्रशिक्षण शिविर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। वहीं, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण (ALT/HWB/Advance) के लिए आवेदन तैयार कर लिए गए हैं।
• एडवेंचर कैंप पचमढ़ी के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार प्रतिभागियों की जानकारी भेजी जा चुकी है। जिसमे प्राप्त कोटा अनुसार 20-24 मार्च को 21 सदस्यीय दल एवं 25-29 मार्च के लिए 41 सदस्यीय दल को भेजने की तैयारी पूर्ण हो गई है । जानकारी दी गई कि
• जिले में वर्तमान में 2 रोवर और 2 रेंजर ओपन यूनिट सक्रिय हैं।
• युवा समिति का गठन
विशेष कार्यक्रम और समितियां
जिले में बैज कमेटी का गठन किया जा चुका है, जिसमें इस वर्ष कुछ संशोधन प्रस्तावित हैं। साथ ही आगामी समय में ट्रेकिंग, समागम, यूथ फोरम, स्टैंडर्ड जजिंग कोर्स और मार्च पास्ट जैसे विशेष कार्यक्रम निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।बैठक में जिला सचिव दीपक कुमार यादव ,डी.ओ.सी. स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी डीटीसी स्काउट श्री पूरनलाल पटेल एवं डी.ओ.सी. गाइड कु. श्वेता जायसवाल
पामगढ़ ब्लॉक सचिव प्रभाव वानी जुड़े थे ।

स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए कार्य करें : डी ई ओ श्री सिन्हा  स्काउट्स एंड गाइ...
19/01/2026

स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए कार्य करें : डी ई ओ श्री सिन्हा
स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ के पदाधिकारी मिले जिला शिक्षा अधिकारी से
जंबूरी में जिले की सक्रिय सहभागिता से कराया अवगत

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ जांजगीर-चांपा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री ए.के. सिन्हा से सौजन्य मुलाकात की। जिला संघ द्वारा स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव एवं डीईओ श्री ए.के. सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में जिले के स्काउट-गाइड दल की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री सिन्हा ने जिले स्काउटिंग गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं छिपी प्रतिभाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाना चाहिए। जिला सचिव दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिला संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव है, जिसमें उत्तीर्ण स्काउट्स, गाइड्स, रोवर एवं रेंजर ही राज्य स्तरीय जांच के लिए पात्र होंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि राज्यपाल प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंकों का प्रावधान प्राप्त होता है। इस अवसर पर नवागढ़ बीईओ श्री एम.डी. दीवान, शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला भी उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी रमेश तिवारी से भी मुलाकात कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । डीओसी स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी, डीटीसी स्काउट श्री पूरनलाल पटेल, डीओसी गाइड कु.श्वेता जायसवाल, सहायक सचिव श्री अनिल सिदार, श्री परमेश्वर सिंह सिदार, श्री नेपाल सिंह कंवर, श्री राकेश राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

06/01/2026
05/01/2026
जनादेश परब
23/12/2025

जनादेश परब

इंटरनेशनल रोवर रेंजर जंबूरी दुधली बालोद का शुभंकर एवं मोनो
20/12/2025

इंटरनेशनल रोवर रेंजर जंबूरी दुधली बालोद का शुभंकर एवं मोनो

माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदेन राज्य अध्यक्ष बनने पर जिल...
14/12/2025

माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के पदेन राज्य अध्यक्ष बनने पर जिला जाँजगीर चाँपासंघ की ओर से हार्दिक बधाई

इंटरनेशनल रोवर रेंजर जम्बूरी में जिले की सहभागिता सुनिश्चित, अंशदान नहीं मिलने पर जताई गई नाराजगीजांजगीर-चांपा।दुधली (बा...
13/12/2025

इंटरनेशनल रोवर रेंजर जम्बूरी में जिले की सहभागिता सुनिश्चित,
अंशदान नहीं मिलने पर जताई गई नाराजगी

जांजगीर-चांपा।
दुधली (बालोद) में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल रोवर रेंजर जम्बूरी में जिले को प्रदत्त कोटा के अनुसार सीनियर स्काउट्स, गाइड्स एवं रोवर-रेंजर्स की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बच्चों की यात्रा एवं अन्य व्यय की व्यवस्था के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यक पत्राचार भी किया जाएगा। यह बात मुख्य अतिथि श्री हितेश यादव, जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने कही। वे जिले के स्काउटर-गाइडर्स को संबोधित कर रहे थे।

श्री यादव ने कहा कि समस्त प्राचार्यों को पत्र जारी होने के बाद उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति अपेक्षित नहीं होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के प्रत्येक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय में स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर यूनिट का संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर प्राचार्यों की बैठक बुलाई जाएगी।
बैठक में बालोद जम्बूरी विषयक एवं स्काउट अंशदान संबंधी पत्रों पर जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई।



अंशदान नहीं देने वाले विद्यालयों को भेजा जाएगा रिमाइंडर
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिले के समस्त विद्यालयों को स्काउट-गाइड दल पंजीयन एवं अंशदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्र भेजा गया है, लेकिन अंशदान के अभाव में राज्यांश नहीं भेजा जा सका है। उन्होंने कहा कि अंशदान जमा नहीं करने वाले विद्यालयों की सूची जारी कर उन्हें तत्काल नियमानुसार राशि जमा करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही शासन के निर्देशानुसार समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में स्काउट-गाइड यूनिट पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डीओसी स्काउट डॉ. सुरेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले डायमंड जम्बूरी में जिले का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

डीओसी गाइड्स एवं ओवायएमएस प्रभारी कु. श्वेता जायसवाल ने बीएसजी यूआईडी निर्माण एवं बीएसजी इवेंट पंजीयन का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि इसके बिना जम्बूरी में सहभागिता संभव नहीं है।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री पूरन लाल पटेल ने निःशुल्क वारंट, चार्टर एवं बेसिक प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी।
बैठक में तृतीय सोपान, बेसिक प्रशिक्षण शिविर, सत्र 2025-26 की अंतिम तिमाही कार्ययोजना एवं 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

लखनऊ जम्बूरी के प्रतिभागी सम्मानित
इस अवसर पर लखनऊ जम्बूरी में सहभागी स्काउट्स-गाइड्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शा.उ.मा.वि. मड़वा से कु. सोनाली पटेल, कु. पूर्वशी साहू, शा.उ.मा.वि. भड़ेसर से कु. काजल पटेल, शा.उ.मा.वि. करमंदा से कु. प्रिया कर्ष, शा.पू.मा.वि. अंगारखार से आर.बी. सत्यजीत राय, शा.उ.मा.वि. सिवनी से मोहनीश बरेठ, शा. कन्या उ.मा.वि. खोखरा से अरुण कुमार बरेठ, अरमान श्रीवास, जयशंकर बरेठ, शा.पू.मा.वि. खोखरा से कोमल बरेठ, शा.उ.मा.वि. किरीत से करमा कुरें, शा. हाई स्कूल करमा से प्रशांत राजवाड़े तथा सर्विस रेंजर कु. रंजीता खूंटे शामिल हैं।

Address

Janjgir

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bharat Scouts & Guides Janjgir-Champa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category