26/01/2026
आज मैं एवं इंजीनियर पवन कुमार सर ने जमुई जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के अरुणमाबांक, दरिमा, धनबे एवं गरही गांवों में स्थित विभिन्न सरस्वती पूजा पंडालों का भ्रमण किया। साथ ही अपने गांव खड़गपुर भी गया और अपनो से मिलकर मन अनुग्रहीत हुआ एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस दौरान स्थानीय लोगों एवं युवाओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं माता सरस्वती के शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर अपील की।
भ्रमण के क्रम में पर्यटक स्थल गढ़ी डैम का भी निरीक्षण किया। वहां की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली, पेड़-पौधे, स्वच्छ जल और मनमोहक वातावरण को देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा और प्रकृति के सान्निध्य में कुछ पल बिताने का अवसर मिला।
पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे अवसरों पर शांति, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है।
🙏
Sanjeet N
Pankaj PK
Barun Raj
Yadav Mohit Raj